देश ओर दुनिया में कहीं भी चले जाइए, टोमेटो सूप पीना लोगों को काफी पसंद आता है | यह लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है | टोमेटो सूप कई पोषक तत्वों से भरा होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है | टोमेटो सूप ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह स्वस्थ्य के लिए भी लाभदायक है | टोमेटो सूप में विटामिन ई, ए, सी, के और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं | इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है | यदि आप टोमेटो सूप का सेवन नहीं करते हैं तो आपको इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए. इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे |
वजन घटाने में लाभदायक :
वजन घटाने वाले आहार की बात की जाए तो टमाटर का सूप लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है | यह पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है | शोध यह भी बताते हैं कि टमाटर का सूप शरीर से कैलोरी और वसा के जमाव को जलाने में मदद करता है | ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है |
टोमेटो सूप में सेलेनियम होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और एनीमिया को रोकने में मदद करता है | टोमेटो सूप के सेवन करने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह बेहद कम समय में तैयार हो जाता है | डायबिटीज में मदद करता है | मधुमेह रोगियों को आहार में टमाटर का सूप शामिल करने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इसमें क्रोमियम, एक खनिज होता है जो ब्लड शुगर के रेगुलेशन में मदद करता है |