• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result

देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के तहत पर्यटन मंत्रालय ने ‘पंजाब- एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य’ नामक वेबिनार का आयोजन किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 9, 2020
in राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के तहत पर्यटन मंत्रालय ने ‘पंजाब- एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य’ नामक वेबिनार का आयोजन किया
ADVERTISEMENT

पर्यटन मंत्रालय की देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला में 5 सितंबर 2020 को ‘पंजाब-एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य’ शीर्षक के तहत प्रतिभागियों को इतिहास और पर्यटक स्थलों के जरिए राज्य की सैर कराई गई। इसमें विराट-ए-खालसा संग्रहालय केंद्रबिंदु में रहा, जो नायाब वास्तुशिल्प का एक नमूना है। यह इंसानों के सबसे बड़े पलायन पर दुनिया का पहला संग्रहालय है जो बंटवारे के दर्द की याद दिलाता है। यह पंजाब और सिख धर्म की संस्कृति और परंपरा के 550 वर्षों की कहानी भी कहता है। ‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भारत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

टाउन प्लानिंग में व्यापक अनुभव वाले सिविल इंजीनियर श्री हरजप सिंह औजिला, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर डॉ. लिपिका कौर गुलियानी, विभाजन संग्रहालय/कला और सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट की चेयरपर्सन किश्वर देसाई और सहायक प्रोफेसर जसविंदर सिंह ने इस वेबिनार को प्रस्तुत किया। इसमें विभिन्न प्राचीन स्मारकों, गुरुद्वारों, मंदिरों, आश्रमों, झीलों, पवित्र तीर्थस्थलों, संग्रहालयों और वन्यजीव अभयारण्य के साथ ही पंजाब के आकर्षक शहरों और कस्बों को दिखाया गया।

IMG_20200908_181218.jpg

श्री जसविंदर सिंह ने पंजाब का अर्थ पांच नदियों- झेलम, चिनाब, रावी, सतलज और ब्यास की भूमि समझाते हुए प्रस्तुति शुरू की। 19वीं शताब्दी की शुरुआत में ज्यादातर सीमांत इलाकों पर महाराजा रणजीत सिंह का शासन था, जिन्हें शेर-ए-पंजाब कहा जाता है और बाद में 1849 में पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।

पंजाब राज्य को तीन भागों में बांटा गया है- माजा, दोआबा और मालवा। पंजाब के कई त्यौहार- तीज, लोहड़ी, बसंत पंचमी, बैसाखी और होला महल्ला ऐसे हैं जो खेती के लोकाचार को दर्शाते हैं। वास्तव में पंजाब का पारंपरिक नृत्य भांगड़ा भी इसी का संदेश देते हुए एक किसान के दैनिक जीवन को दिखाता है। ऐतिहासिक रूप से पंजाब ने आर्यों, फारसियों, यूनानियों, अफगानों और मंगोलों सहित कई जातीय समूहों के लिए मेजबान की भूमिका निभाई है और इस तरह से उसकी विरासत समृद्ध है। पंजाब के लोकप्रिय नृत्य भांगड़ा और गिद्दा हैं।

पंजाब का दक्षिणपूर्वी शहर पटियाला कभी जाट सिख सरदार बाबा आला सिंह के अधीन एक रियासत हुआ करती थी। उन्होंने किले की नींव रखी और अब यह किला मुबारक क्षेत्र में स्थित है। काली मंदिर, बारादरी गार्डन, शीश महल, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, किला मुबारक परिसर आदि महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। पटियाला यहां की शाही पगड़ी (पग) और पटियाला पेग के लिए प्रसिद्ध है।

सिख तीर्थस्थलों में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर दुनियाभर के भक्तों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र और साथ ही एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण भी है। अमृतसरोवर (अमृत का तालाब) का निर्माण तीसरे गुरु, गुरु अमर दास ने 1570 में शुरू कराया था और चौथे गुरु, गुरु राम दास द्वारा इसे पूरा कराया गया। उनके उत्तराधिकारी गुरु अर्जन देव ने 1588 में इमारत की आधारशिला रखने के लिए सूफी संत मियां मीर को आमंत्रित करने के बाद काम शुरू कराया। तीन साल बाद हरिमंदिर साहिब या दरबार साहिब पूरा हो गया। सिख धर्म के भाईचारे और सभी समावेशी लोकाचार के मूल सिद्धांत को प्रदर्शित करने वाले स्वर्ण मंदिर में सभी दिशाओं से पहुंचा जा सकता है। महत्वपूर्ण पर्यटवन आकर्षण जलियांवाला बाग, विभाजन संग्रहालय, गोबिंदगढ़ किला और वाघा सीमा हैं।

गुरुद्वारे में लंगर की परंपरा काफी प्रसिद्ध है, जहां धर्म, जाति, लिंग, आर्थिक स्थिति या सामाजिक समूह के भेद के बिना सभी आगंतुकों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। ढाबे में भी भोजन परोसा जाता है और प्रसिद्ध व्यंजन हैं बटर चिकन, बटर नान, शाही पराठा, मां की दाल, तंदूरी चिकन, लस्सी आदि।

फतेहगढ़ साहिब शहर का सिखों के लिए विशेष महत्व है। ‘फतेहगढ़’ शब्द का अर्थ है ‘विजय नगर’ और ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि 1710 में बाबा बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में सिखों ने इस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की थी और मुगल किले को नष्ट कर दिया था। बंदा सिंह बहादुर ने नगर में सिख शासन की स्थापना की और मुगल शासन के अत्याचार की समाप्ति की घोषणा की जिसमें आतंक और अन्याय का बोलबाला था।

गुरु गोबिंद सिंह जी के अनुयायी टोडर मल किसी तरह गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे बेटों का अंतिम संस्कार करने में कामयाब रहे, जिनका नाम था साहिबजादा फतेह सिंह (पांच साल से कम उम्र के- जन्म 1699 में) और साहिबजादा जोरावर सिंह (आठ साल से अधिक- 1996 में जन्म) था। उन्हें मुगलों ने अपना धर्म न छोड़ने के कारण शहीद कर दिया था। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि अंतिम संस्कार करने को पर्याप्त भूमि खरीदने के लिए कम से कम 78 हजार सोने के सिक्कों की आवश्यकता थी। दीवान ने सिक्के बनाए और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी भूमि का टुकड़ा खरीदा। उन्होंने जमीन पर सोने की मुहरें बिछाकर उसे खरीदा था। उन्होंने तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया और एक कलश में राख डाली और खरीदी हुई जमीन में दफन कर दिया।

लिपिका गुलियानी ने आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा पर प्रस्तुति दी जो गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की तीसरी शताब्दी की याद में 1999 में शुरू हुआ था। 6500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला, हाल में खुला विरासत-ए-खालसा संग्रहालय हाथ से तैयार की गई कलाकृतियों और नवीनतम तकनीक के इस्तेमाल से पंजाब और सिख धर्म की एक यादगार कहानी कहता है। प्रसिद्ध वास्तुकार मोशे सफी द्वारा डिजाइन, यह कहानी कहने वाला भंडार दुनिया में अपनी तरह का पहला है और इसे दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संग्रहालय के रूप में माना गया है, जो एक समुदाय को समर्पित है। इमारत के दो एकीकृत हिस्सों में से पश्चिमी परिसर शहर के लिए प्रवेश द्वार की तरह काम करता है और 165 मीटर पुल के रास्ते पैदल लोगों के लिए पूर्वी परिसर तक पहुंच प्रदान करता है। अद्भुत कुंडों की श्रृंखला मेहराबदार पैदल मार्ग और उद्यानों के साथ ही दोनों परिसरों के बीच एक विशाल जल निकाय बनाती है। सार्वजनिक सुविधाएं और एक कैफेटेरिया पुल के बेस के पास स्थित हैं।

किश्वर देसाई ने विभाजन संग्रहालय को प्रस्तुत किया, जो स्वर्ण मंदिर से 5 मिनट की पैदल दूरी पर है। भारत का विभाजन उपमहाद्वीप के इतिहास में सबसे बड़ी घटनाओं में से एक रहा है। यह मानव इतिहास में सबसे बड़ा पलायन था और इससे 20 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे। जीवन और संपत्ति के भारी नुकसान के बावजूद 70 साल बाद भी दुनिया में कहीं भी उन लाखों लोगों को याद करने के लिए कोई संग्रहालय या स्मारक मौजूद नहीं था। विभाजन संग्रहालय या पीपुल्स म्यूजियम इस शून्य को भरता है और उन लोगों की आवाज के माध्यम से कहानी बताता है जो उस समय रहे थे। संग्रहालय को 17 अगस्त 2017 को खोला गया था। जब इसे 2017 में खोला गया तो बहुत से लोग अपनी कहानियों, पत्रों, कलाकृतियों आदि को साझा करने के लिए आगे आए।

हरजप सिंह औजिला ने पंजाब में विभिन्न सर्किटों को बढ़ावा देने तथा ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

वेबिनार के समापन पर अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार ने यात्रा और स्थलों, व्यंजनों, संस्कृति और विरासत के बारे में जानने पर जोर दिया।

देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला को राष्ट्रीय ई गवर्नेंस विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ तकनीकी साझेदारी में प्रस्तुत किया गया। वेबिनार के सत्र अब https://www.youtube.com/channel/UCbzIbBmMvtvH7d6Zo_ZEHDA/featured और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी उपलब्ध हैं।

अगला वेबिनार ‘बुद्ध के रास्ते पर’ 12 सितंबर 2020 को सुबह 11 बजे रखा गया है।

Related

Tags: Dekho Apna DeshPunjab
ADVERTISEMENT
Previous Post

वित्त वर्ष 2019-20 में एजीएम आयोजित करने के समय के विस्तार के लिए सामान्य आदेश

Next Post

रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे भारतीय रेलवे के परिवर्तन की यात्रा में साथ आएं

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

लाइफस्टाइल / बारिश में पिएं लहसुन की सब्जी का सूप, रखें अपने परिवार को फिट और फाइन
Food items

लाइफस्टाइल / बारिश में पिएं लहसुन की सब्जी का सूप, रखें अपने परिवार को फिट और फाइन

by Gujarat Patrika
July 5, 2022
राज्य मंत्री जीतूभाई चौधरी ने मंगरोली में “वंदे गुजरात विकास यात्रा” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Gujarat Patrika

राज्य मंत्री जीतूभाई चौधरी ने मंगरोली में “वंदे गुजरात विकास यात्रा” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

by Gujarat Patrika
July 5, 2022
शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।
Economy

शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।

by Gujarat Patrika
July 5, 2022
खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी
Gujarat Patrika

खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी

by Gujarat Patrika
July 5, 2022
ठंडा और ताजा गन्ने का जूस नेचरल सुगर बहोत है गुणकारी
Gujarat Patrika

ठंडा और ताजा गन्ने का जूस नेचरल सुगर बहोत है गुणकारी

by Gujarat Patrika
July 4, 2022
सोशियल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबूने कमल हासन की फिल्म के बारे में यह बात कही
Gujarat Patrika

सोशियल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबूने कमल हासन की फिल्म के बारे में यह बात कही

by Gujarat Patrika
July 4, 2022
रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की
Gujarat Patrika

रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की

by Gujarat Patrika
July 4, 2022
IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का 41 साल पुराना रिकॉर्ड
Gujarat Patrika

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का 41 साल पुराना रिकॉर्ड

by Gujarat Patrika
July 3, 2022
Next Post
रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे भारतीय रेलवे के परिवर्तन की यात्रा में साथ आएं

रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे भारतीय रेलवे के परिवर्तन की यात्रा में साथ आएं

  • Trending
  • Comments
  • Latest
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021
कलर्स के ससुराल सिमर का सीज़न 2 में राधिका मुथुकुमार दूसरी पीढ़ी के सिमर की भूमिका निभाने वाली हैं

कलर्स के ससुराल सिमर का सीज़न 2 में राधिका मुथुकुमार दूसरी पीढ़ी के सिमर की भूमिका निभाने वाली हैं

April 6, 2021
वो ही शख़्स बनाना !!

वो ही शख़्स बनाना !!

1
पुराना गुलाब

पुराना गुलाब

1
सितम ढाते हुए सोचा करोगे

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।

शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।

July 5, 2022
खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी

खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी

July 5, 2022
ठंडा और ताजा गन्ने का जूस नेचरल सुगर बहोत है गुणकारी

ठंडा और ताजा गन्ने का जूस नेचरल सुगर बहोत है गुणकारी

July 4, 2022
सोशियल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबूने कमल हासन की फिल्म के बारे में यह बात कही

सोशियल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबूने कमल हासन की फिल्म के बारे में यह बात कही

July 4, 2022

Recent News

Gujarat Patrika is a News Platform where all news will be in one place for Hindi and Gujarati Readers.

Follow Us

Browse by Category

  • Crime
  • Economy
  • Food items
  • Gujarat Patrika
  • Infrastructure
  • Law and justice
  • Lifestyle
  • Spiritual
  • Uncategorized
  • Wild life
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार
  • મનોરંજન

Recent News

शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।

शब्द – होते है बहुत ही प्रभावशाली बतलाते है यह संस्कार।

July 5, 2022
खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी

खेड़ा-केवल तालुका के 38 गांवों में 10,324 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी

July 5, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.