मल्हार का तराशा
बारिश का मौसम चल रहा था, में और मेरे पापा दोनो बारिश के बारे मे गहरी चर्चा कर रहे थे...
बारिश का मौसम चल रहा था, में और मेरे पापा दोनो बारिश के बारे मे गहरी चर्चा कर रहे थे...
Watch more videos by Rajnikant Raval @ www.TheSense.in
सिम्फनी लिमिटेड ने नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ के पद पर श्री. अमित कुमार की नियुक्ति की घोषणा की, और यह नियुक्ति 2 अगस्त, 2021 से प्रभावी होगी। श्री. कुमार को 18 से अधिक वर्षों के कामकाज का अनुभव प्राप्त है, तथा इससे पहले वे जी.ई., पी.डब्ल्यू.सी., शापूरजी पलोनजी, ई.वाई. और के.पी.एम.जी. के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने एनालिटिक्स-केंद्रित स्टार्ट-अप की सह-स्थापना की है और 3 वर्षों तक इसका संचालन किया है। वह वर्तमान में के.पी.एम.जी. के एक भागीदार के रूप में कार्यरत हैं, जहां उन्होंने उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्हें व्यवसाय के स्वरूप को बदलने और लाभप्रदता को बेहतर बनाने में विशेषज्ञता प्राप्त है। श्री कुमार ने आई.आई.टी. कानपुर से टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, तथा उन्होंने आई.आई.एम., अहमदाबाद से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDBM) की डिग्री प्राप्त की है। नए ई.डी. और ग्रुप सीईओ का स्वागत करते हुए सिम्फनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री अचल बकेरी ने कहा: "हमें बेहद खुशी है कि अमित कुमार सिम्फनी के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ के रूप में हमारे साथ जुड़ गए हैं। उन्हें कॉर्पोरेट और कंसल्टिंग सेक्टर्स में लगभग 18 वर्षों तक काम करने का अनुभव है। उन्होंने अपने टेक स्टार्ट-अप की शुरुआत की थी, साथ ही उन्होंने चार बड़े अकाउंटिंग / कंसल्टिंग फर्मों में से तीन के व्यवसाय के स्वरूप को बदलने और लाभप्रदता को बेहतर बनाने में विशेषज्ञ की भूमिका निभाई है। श्री अमित कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ – निर्दिष्ट, ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे यह अवसर देने के लिए मैं सिम्फनी के बोर्ड को धन्यवाद देता हूँ। मैं कंपनी की विकास यात्रा के अगले चरण के नेतृत्व के साथ-साथ ब्रांड "सिम्फनी" को नई ऊँचाइयों पर ले जाने तथा अपने सभी शेयरधारकों एवं भागीदारों के लिए दीर्घकालिक मूल्य-सृजन में मदद के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।"
वो कहते है की हमें दर्देगम मुफ्त में मिलते है। उन्हें क्या मालूम कितने संबंध शूली पे चढ़ते है।। हम...
आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के एक प्रमुख इंटरनेशनल मेन्सवियर ब्रांड, पीटर इंग्लैंड ने आज अपनी अनोखी पहल, #TimetoVaccinate...