CORONA वायरस के आगे पूरी दुनिया नतमस्तक है। हालत यह है कि 8 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस संक्रमित हो चुके हैं और करीब 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 2000 तक पहुंच चुका है, जबकि 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा तांडव महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है।
मुंबई के इस स्लम को एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी के तौर पर जाना जाता है। यहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। इस स्लम में कोरोना का सबसे पहला मरीज, जिससी उम्र 56 साथ थी उसकी मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से सायन हॉस्पिटल में उसका इलाज में चल रहा था, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के अन्य 7 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। आज इन सभी लोगों का भी टेस्ट किया जाना है। जिस बिल्डिंग में वे रहते हैं, उसे सील कर दिया गया है। वहीं सील करने गई बीएमसी टीम पर हमला किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।





















