• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

बच्चों को भ्रामक प्रचार और फेक न्यूज़ को पहचानना सिखाएं : उपराष्ट्रपति

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 27, 2020
in राजनीती, राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
A A
0
बच्चों को भ्रामक प्रचार और फेक न्यूज़ को पहचानना सिखाएं : उपराष्ट्रपति
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने मडिया और विशेष कर वर्तमान न्यूज़ मीडिया में व्याप्त भ्रामक प्रचार और फेक न्यूज़ से बच्चों को अवगत कराने पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे वे ऐसी खबरों को पहचान सके।

आज टाइम्स स्कॉलर्स इवेंट के अवसर पर 200 से अधिक मेधावी युवा प्रतिनिधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने उनसे जानकारी का विश्लेषण करने तथा सत्य को स्वीकार करने और असत्य अफवाहों को हटा देने की योग्यता विकसित करने का आग्रह किया। यह इवेंट टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा विद्यार्थियों में पढ़ने विशेषकर अखबार पढ़ने के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से,आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा एक सुशिक्षित विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना करने में बेहतर सक्षम होता है।

भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उदृत करते हुए उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से ” ऊंचे लक्ष्य स्थापित करने और ऊंचे स्वप्न देखने” को कहा। उन्होंने कहा कि ऊंचे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आत्म अनुशासन, कठिन परिश्रम,एकाग्र संकल्प तथा हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने जैसे गुण आवश्यक है।

कोवीड के कारण शिक्षा सत्र में आए व्यवधान की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवा विद्यार्थियों से चिंतित न होने को कहा क्योंकि ये परिस्थितियां उनके वश में हैं ही नहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन की ऊंच नीच में भी मानसिक और भावनात्मक रूप से दृढ़ रहने को कहा।

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से एकाग्रता बढ़ाने,शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तथा तनाव और अवसाद से मुक्त रहने के लिए योगाभ्यास करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा योग महामारी की अवधि में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और परामर्श दिया कि योग को बचपन से ही स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग युवाओं में एकाग्रता और अनुशासन बढ़ाता है।

वर्तमान में हर क्षेत्र में बढ़ती प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थियों को आत्म विश्वास होना चाहिए तथा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हर बाधा को पार करने का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं होता।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्री प्राप्त करना या रोज़गार ही नहीं है बल्कि शिक्षा आत्म आलोक और आत्म विश्वास के लिए है। शिक्षा सिर्फ आवश्यक जानकारी ही नहीं प्रदान करती बल्कि हमें एक अच्छा इंसान बनाती है।

भारत की प्राचीन शिक्षा प्रणाली में नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिए जाने की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि करुणा,निष्ठा,इमानदारी,कृतज्ञता,क्षमा तथा बड़ों के प्रति आदर भाव जैसे मानवीय गुणों का विकास भी शिक्षा का आवश्यक उद्देश्य है।

युवाओं को भारत के स्वर्णिम अतीत का प्रतिनिधि बताते हुए उपराष्ट्रपति ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व होना ही चाहिए और विश्व में भारत के सर्वोच्च सांस्कृतिक मूल्यों और सभ्यतागत आदर्शों का प्रतिनिधि बनना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे उनकी अपनी रुचि के किसी भी चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का भरसक प्रयास करें और उत्कृष्टता के नए सीमांत खोजें,उन्हें प्राप्त करें,कभी भी यथा स्थिति से संतुष्ट न हों, ऊंचे से ऊंचे मानदंड स्थापित करें और उसे प्राप्त करें ।

उपराष्ट्रपति ने युवा विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे वर्तमान विश्व के सामने गरीबी,असमानता,हिंसा, पर्यावरण परिवर्तन जैसी समस्याओं का अध्ययन कर उन्हें समझें और नए समाधान ढूंढें।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिए गए मंत्र की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवा विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने से कम भाग्यशाली लोगों की स्थिति के बारे में हमेशा ध्यान रखें।

उन्होंने आह्वाहन किया कि सर्वोदय और अंत्योदय हमारे मार्गदर्शक संस्कार बनें।

इस अवसर पर श्री नायडू ने भारत की युवा शक्ति को देश का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन बताया और विश्वास व्यक्त किया कि युवा देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगे।

Related

Tags: fake newskidsnews
ADVERTISEMENT
Previous Post

देश के निर्माण में मीडिया की भूमिका किसी भी संवैधानिक संस्था से ज्यादा है: मुख्तार अब्बास नकवी

Next Post

मुझ पर दोस्तों का प्यार, यूँ ही उधार रहने दो।

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
मुझ पर दोस्तों का प्यार, यूँ ही उधार रहने दो।

मुझ पर दोस्तों का प्यार, यूँ ही उधार रहने दो।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.