प्यास दिला कर प्यासा छोड़ दिया, फिर झूठा सा बहाना छोड़ दिया! आप ने हम से रिश्ता तोड़ दिया, हम ने फिर वो रास्ता छोड़ दिया। आप न चाहो कुछ भी तो न सही, हमने भी समझाना छोड़ दिया। ना उलझन हैं ना ही तड़पन हैं, जोकर बन निभाना छोड़ दिया। - अक्षय धामेचा