• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति ने स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए “दिनचर्या” और “ऋतुचर्या” की अवधारणा का पालन करने की सलाह दी

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 30, 2020
in स्वास्थ्य एवं फिटनेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपराष्ट्रपति ने स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए “दिनचर्या” और “ऋतुचर्या” की अवधारणा का पालन करने की सलाह दी
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज एक स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए “दिनचर्या”– दैनिक अनुशासन और ‘ऋतुचर्या”- मौसमी अनुशासन की अवधारणाओं का पालन करना होगा।

“कोविड के बाद स्वास्थ्य सेवा की दुनिया- नई शुरुआत” विषय पर फिक्की हील के 14वें संस्करण का एक वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस महामारी ने हमें शारीरिक और मानसिक, दोनों, रूप से स्वस्थ रहने के बढ़ते महत्व को समझाया है। उन्होंने आगे कहा कि बीमारियों को दूर रखने के लिए संतुलित आहार के साथ फिटनेस आवश्यक है।

उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि निष्क्रिय जीवनशैली देश में गैर-संचारी रोगों की बढ़ती घटनाओं के प्रमुख कारकों में से एक है। उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए स्पॉट जॉगिंग/रनिंग/ब्रिस्क वॉकिंग/एरोबिक्स एवं स्ट्रेचिंग जैसी शारीरिक गतिविधियों के किसी भी रूप को अपनी रोज की दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने डॉक्टरों और मीडिया से स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने और उन्हें शिक्षित करने का भी आह्वान किया।

श्री नायडू ने कहा कि एक बार सामान्य स्थिति लौटने के बाद स्कूलों और कॉलेजों में खेल के साथ-साथ योग एवं ध्यान को दैनिक समय-सारिणी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम के विषय “कोविडकेबादस्वास्थ्य–सेवाकीदुनियामेंनईशुरुआत”काउल्लेखकरतेहुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नई शुरुआत पुरानी आदतों की ओर लौटने के बारे में भी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हमारे पूर्वजों ने हमें पोषण युक्त भोजन दिया है। हमें फास्ट-फूड और बिना सोचे-विचारे खाने से बचना चाहिए।”

लोगों से न्यू नॉर्मल की संस्कृति के अनुकूल ढलने और कॉवेड-19 महामारी से लड़ने के लिए निर्धारित सभी सावधानियों को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए, उन्होंने कहा कि लोगों का जिम्मेदारी के साथ काम करना और इस खूंखार वायरस के संचरण को तोड़ने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य पेशेवरों के बहुमुखी प्रयासों का समर्थन करना बेहद जरूरी था। उन्होंने आगे कहा, “हम बस शिथिलता बरतने और अपनी सुरक्षा को कम करने की इज़ाजत नहीं दे सकते।”

राष्ट्र को हमेशा के लिए लॉकडाउन में नहीं रखा जा सकता का तर्क देते हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री के इस बयान का हवाला दिया कि जीवन महत्वपूर्ण है, लेकिन आजीविका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

निकट भविष्य में टीके के मोर्चे पर अच्छी खबर आने की उम्मीद व्यक्त करते हुए, श्री नायडू ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने का आग्रह किया।

कोविड–19 के अग्रणी योद्धाओं तथा रोगियों के साथ कलंक एवं भेदभाव की घटनाओं की निंदा करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस किस्म का व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे शुरुआत में ही कुचल दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “यह जरूरी है कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ भेदभाव न करें जो कोविड पॉजिटिव है या किसी कोविड के मरीज के संपर्क में आया है। हमें कोविड–19 के बारे में सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण एवं सकारात्मक संदेश को बढ़ावा देना होगा।”

इस महामारी के कारण होने वाले सार्वभौमिक मनोवैज्ञानिक-सामाजिक प्रभाव के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, “वृद्ध लोगों, उनकी देखभाल करने वालों, मनोरोगी रोगियों और हाशिए के समुदायों के मनोवैज्ञानिक-सामाजिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।”

इस वायरस को हराने के लिए नए सिरे से दृढ़ संकल्प के साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर देते हुए, श्री नायडू ने कहा,“न सिर्फ हमें इस वायरस को खत्म करने के तरीके खोजने की जरूरत है, बल्कि हमें कोविड के बाद की चुनौतियों का सामना करने लिए तैयार रहना होगा और भविष्य के किसी भी महामारी का सामना करने के लिए और अच्छी तरह से सुसज्जित होना।”

यह कहते हुए कि भविष्य में लोग कोरोना के दौरान और उसके बाद के जीवन की तुलना हमेशा करेंगे, उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए जनता को तैयार करने की जरूरत पर बल दिया।

उपराष्ट्रपति ने सभी के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुलभ एवं सस्ती बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निजी क्षेत्र को आगे आने तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से अपनी मौजूदगी का विस्तार करने और विशेषकर दूरदराज एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रत्येक हितधारक की मुख्य क्षमता को भुनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए अवश्य ही दुनियाभर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को आकर्षित करना चाहिए”।

उन्होंने निजी क्षेत्र से आग्रह किया कि वे हाई-टेक एवं उन्नत उपकरणों सहित विभिन्न चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन को गति प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर अभियान का पूरा लाभ उठाएं।

उपराष्ट्रपति ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने और इससे निपटने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं तथा समाधानों को साझा करने में फिक्की के सदस्यों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कोविड के उपचार के बारे में डॉक्टरों से परामर्श के लिए टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म “स्वस्थ”केविकास पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

उपराष्ट्रपति ने फिक्की बीसीजी की “लीपफ्रोगगिंग टू ए डिजिटल हेल्थकेयर सिस्टम : रिइमेजिनिंग हेल्थकेयर फॉर एवरी इंडियन”शीर्षकरिपोर्ट भी जारी की।

इस अवसर पर डॉ. संगीता रेड्डी, अध्यक्ष, फिक्की, डॉ. आलोक रॉय, अध्यक्ष, फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति, डॉ. हर्ष महाजन, सह-अध्यक्ष, फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related

Tags: daily routineHealth
ADVERTISEMENT
Previous Post

देश के कानून की अवहेलना के लिए मानवाधिकारों का बहाना नहीं बनाया जा सकता

Next Post

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नेचुरोपैथी पर वेबिनार्स की एक शृंखला का आयोजन किया जाएगा

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नेचुरोपैथी पर वेबिनार्स की एक शृंखला का आयोजन किया जाएगा

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नेचुरोपैथी पर वेबिनार्स की एक शृंखला का आयोजन किया जाएगा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.