• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यान्वयन के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 8, 2020
in राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यान्वयन के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया
ADVERTISEMENT

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग के साथ इस राज्य में ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यान्वयन के संबंध में विचार-विमर्श किया। सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अपर सचिव व मिशन निदेशक, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन और मंत्रालय के अन्य अधिकारीगण भी इस बैठक में शामिल हुए। सिक्किम की ओर से पीडब्ल्यूडी मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया।

केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘जल जीवन मिशन (जेजेएम)’  को राज्यों के साथ साझेदारी में कार्यान्वित किया जा रहा है जिसका उद्देश्‍य वर्ष 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल कनेक्शन प्रदान करना है। मिशन का उद्देश्य सार्वभौमिक कवरेज है यानी गांव के प्रत्येक परिवार को उसके अपने घर में ‘नल का जल कनेक्शन’ उपलब्‍ध कराना है। सिक्किम वर्ष 2022 तक 100% कवरेज की योजना बना रहा है, ताकि राज्य के प्रत्‍येक ग्रामीण घर में नल कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ इस राज्य में मिशन की प्रगति पर विस्‍तारपूवक चर्चा की। व्‍यापक परिवर्तन लाने में सक्षम इस मिशन के महत्व पर विशेष जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा जल आपूर्ति योजनाओं के पुन:संयोजन और संवर्द्धन पर बल दिया। इस राज्य में सभी 411 गांवों में पाइप युक्त जलापूर्ति योजनाएं हैं, लेकिन 1.05 लाख घरों में से 70,525 (67%) घरों में नल कनेक्शन हैं। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस कार्य को एक अभियान के रूप में चलाने का आग्रह किया, ताकि गरीबों और समाज के हाशिए पर पड़े तबकों के शेष परिवारों को जल्द से जल्द नल कनेक्शन मुहैया कराए जा सकें।

श्री शेखावत ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। जल जीवन मिशन के लिए भारत सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया जाता है जो उपलब्‍ध कराए गए नल कनेक्शनों के संदर्भ में हासिल आउटपुट और उपलब्ध केंद्रीय एवं समान राज्य हिस्सेदारी के उपयोग पर आधारित होता है।

सिक्किम ने वर्ष 2020-21 के दौरान 16,879 घरों में नल कनेक्शन देने की योजना बनाई है। वर्ष 2020-21 में राज्य को 31.36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त धनराशि पाने का पात्र है। ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के तहत सिक्किम को 42 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और इसके 50% का उपयोग जलापूर्ति एवं स्वच्छता के लिए किया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण जलापूर्ति, धूसर जल के शोधन एवं पुन: उपयोग और सबसे महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजनाओं का दीर्घकालिक संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए इस धनराशि के उपयोग की योजना बनाने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने ग्राम कार्ययोजनाएं तैयार करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत की एक उप-समिति के रूप में ग्राम जल और स्वच्छता समिति/पानी समिति का गठन करने पर भी विशेष जोर दिया जिसमें न्यूनतम 50% महिला सदस्य हों और जो गांव के भीतर जलापूर्ति की अवसंरचना के नियोजन, डिजाइन, कार्यान्वयन और संचालन एवं रखरखाव के लिए जवाबदेह हो। सभी गांवों को ग्राम कार्य योजना (वीएपी) तैयार करनी होगी जिसमें पेयजल स्रोतों का विकास/संवर्द्धन, जल आपूर्ति, धूसर जल का प्रबंधन और संचालन व रखरखाव घटक अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। जल जीवन मिशन को सही मायनों में एक जन आंदोलन बनाने के लिए आईईसी अभियान शुरू करने का आग्रह किया गया।

जल जीवन मिशन के तहत स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जल की गुणवत्ता की निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करने के लिए हर गांव में 5 व्यक्तियों विशेषकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हर स्रोत का हर साल एक बार भौतिक एवं रासायनिक मापदंडों के लिए और दो बार जीवाणुतत्व संबंधी संदूषण का पता लगाने के लिए परीक्षण करना होगा। इस राज्य को राज्य एवं जिला प्रयोगशालाओं को आधिकारिक मान्यता देने का कार्य पूरा करने और जनता के लिए इन्‍हें खोलने की भी सलाह दी गई, ताकि लोग आपूर्ति किए गए जल की गुणवत्ता का परीक्षण अत्‍यंत मामूली दर पर कर सकें। जल शक्ति मंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत की गई पहलों पर अमल करके सिक्किम ‘उपयोगिता (यूटिलिटी)-उन्मुख ग्रामीण जल आपूर्ति अवधारणा’ में नेतृत्‍व प्रदान कर सकता है।

राज्य में विभिन्न चुनौतियों जैसे कि दुर्गम इलाकों, कम घनी आबादी, घटिया कनेक्टिविटी और कोविड-19 की मौजूदा महामारी का उल्‍लेख करते हुए सिक्किम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नियमित रूप से जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने राज्य में जल जीवन मिशन के त्‍वरित कार्यान्वयन का आश्वासन दिया, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके।

Related

Tags: Hydro EnergyLifeWater
ADVERTISEMENT
Previous Post

पूरे देश में अभी तक 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है

Next Post

सैमसंग ने लोकप्रिय मांग पर अपनी ‘मेक फॉर इंडिया’ कर्ड मास्ट्रो™ रेफ्रिजरेटर शृंखला में जोड़े उच्चतर क्षमता वाले नए मॉडल

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
सैमसंग ने लोकप्रिय मांग पर अपनी ‘मेक फॉर इंडिया’ कर्ड मास्ट्रो™ रेफ्रिजरेटर शृंखला में जोड़े उच्चतर क्षमता वाले नए मॉडल

सैमसंग ने लोकप्रिय मांग पर अपनी ‘मेक फॉर इंडिया’ कर्ड मास्ट्रो™ रेफ्रिजरेटर शृंखला में जोड़े उच्चतर क्षमता वाले नए मॉडल

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.