• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

केन्द्र सरकार की सलाह के अनुरूप भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक उपकर

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 16, 2020
in राजनीती, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
केन्द्र सरकार की सलाह के अनुरूप  भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक उपकर
ADVERTISEMENT

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने आज कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे भारत में प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रम कल्याण और रोजगार सहित केंद्र सरकार द्वारा कई अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। इनकी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा:

श्रम समवर्ती सूची में है और इसलिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों इस मुद्दे पर नियम बना सकती हैं। इसके अलावा, प्रवासी श्रम अधिनियम सहित अधिकांश केंद्रीय श्रम अधिनियमों को राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से लागू किया जा रहा है।

➢ प्रवासी श्रम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण और उनके डेटा को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तैयार किया जाना है। हालांकि, कोविड-19 के अभूतपूर्व परिदृश्य में, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने उन सभी प्रवासी श्रमिकों के डेटा को एकत्र करने के लिए पहल की, जो लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्यों में जा रहे थे। विभिन्न राज्य सरकारों से एकत्रित जानकारी के आधार पर, लगभग एक करोड़ प्रवासी श्रमिक कोविड-19 के दौरान अपने मूल राज्यों में लौट गए हैं।

श्रम मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न पहलें की गई हैं।

➢ लॉकडाउन के तुरंत बाद, श्रम और रोजगार मंत्रालय से सभी राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए गए थे कि वे भवन निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिक उपकर निधि से निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करें। यह अनुमान है कि प्रवासी श्रमिकों में से उच्चतम अनुपात निर्माण श्रमिकों का हैं। अब तक, लगभग दो करोड़ प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न राज्यों द्वारा पोषित की जा रही भवन निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिक उपकर निधि से 5000 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान कर दिए गए हैं।

➢ लॉकडाउन के दौरान, प्रवासी श्रमिकों की शिकायतों के समाधान के लिए, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने पूरे देश में 20 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए थे। लॉकडाउन के दौरान, श्रमिकों की 15000 से अधिक शिकायतों को इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से हल किया गया था और श्रम और रोजगार मंत्रालय के हस्तक्षेप के कारण दो लाख से अधिक श्रमिकों को लगभग 295 करोड़ रूपए की धनराशि का भुगतान किया गया।

➢ लॉकडाउन के बाद, 1.7 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज के साथ देश के गरीब, जरूरतमंद और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया। इस पैकेज के तहत, 80 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम गेहूं/चावल और 1 किग्रा दालें उपलब्ध करायी गयी हैं। । सभी लाभार्थियों को यह नि:शुल्क खाद्यान्न अब नवंबर, 2020 तक प्रदान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस महामारी और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कोई भी बिना भोजन के न रहे।

➢ मनरेगा के तहत प्रति दिन की मजदूरी 182 रुपये से 202 रूपए तक बढ़ाई गई।

➢ सरकार ने कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों के लिए बुनियादी स्तर पर रसद, क्षमता निर्माण, शासन और प्रशासनिक सुधारों को मजबूत करने के उपायों की भी घोषणा की है।

➢ श्री गंगवार ने बताया कि 50 लाख स्ट्रीट वेंडरों को अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने के लिए, एक वर्ष के कार्यकाल के लिए 10,000 रूपए तक के आनुशंगिक नि:शुल्क कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा देने के लिए स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया गया है।

➢ अपने गृह राज्य में लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार की सुविधा के लिए, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान को मिशन स्तर पर 116 जिलों में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत, इन प्रवासी श्रमिकों की भागीदारी से ग्रामीण बुनियादी ढ़ांचे का निर्माण किया जाएगा और इस उद्देश्य के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार की सुविधा प्रदान करने के लिए, प्रवासी श्रमिकों को परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क, राजमार्ग आदि के निर्माण से जुड़ी कई परियोजनाओं में शामिल करते हुए इनकी शुरूआत की गई है।

➢ आत्म-निर्भर भारत के तहत खासतौर पर प्रवासी श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का सृजन करने के लिए बीस लाख करोड़ का वित्तीय पैकेज की घोषणा की गयी है। इसमें इन सभी क्षेत्रों के लिए पहल को वरीयता दी गई है।

➢ अपने ईपीएफ खाते के माध्यम से श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी ईपीएफ सदस्यों को अपने ईपीएफ खाते में जमा कुल भविष्य निधि का 75 प्रतिशत निकालने की अनुमति दी है। अब तक, ईपीएफओ के सदस्य द्वारा लगभग 39,000 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।

➢ काम के लिए गंतव्य राज्यों में वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 27 जुलाई, 2020 को सभी राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रोजगार के लिए अपने राज्यों में वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न उपायों के कार्यान्वयन के समन्वय के लिए एक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार मूल राज्य और गंतव्य राज्य प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग और जांच के लिए भी समन्वय करेंगे। राज्यों को प्रवासी श्रमिकों की आसानी से पहचान और उनके लिए कल्याणकारी उपायों को कार्यान्वित करने हेतु एक उचित डेटा बेस तैयार करने के भी निर्देश दिए गये हैं। यह डेटा उन्हें भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी नामांकन करने में सुविधा प्रदान करेगा।

Related

Tags: Empowerment
ADVERTISEMENT
Previous Post

खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 के कार्यान्वयन की तारीख बढ़ायी गयी

Next Post

हमसफर रेक्स का इस्तेमाल करके 19 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जनशताब्दी एक्सप्रेस की रेक्स के साथ 1 जोड़ी क्लोन ट्रेन चलेगी

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
हमसफर रेक्स का इस्तेमाल करके 19 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जनशताब्दी एक्सप्रेस की रेक्स के साथ 1 जोड़ी क्लोन ट्रेन चलेगी

हमसफर रेक्स का इस्तेमाल करके 19 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जनशताब्दी एक्सप्रेस की रेक्स के साथ 1 जोड़ी क्लोन ट्रेन चलेगी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.