• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

पर्यटन मंत्रालय ने आज वर्चुअल तरीके से विश्व पर्यटन दिवस मनाया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 28, 2020
in बिज़नेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पर्यटन मंत्रालय ने आज वर्चुअल तरीके से विश्व पर्यटन दिवस मनाया
ADVERTISEMENT

पर्यटन मंत्रालय ने आज वर्चुअल मंच के माध्यम से विश्व पर्यटन दिवस मनाया। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। सचिव, पर्यटन मंत्रालय श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, महानिदेशक, पर्यटन सुश्री मीनाक्षी शर्मा, संयुक्त सचिव, पर्यटन श्री राकेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक (पर्यटन) सुश्री रुपिंदर बराड़ और पर्यटन मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया।

इस साल संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने वर्ष 2020 को पर्यटन और ग्रामीण विकास वर्ष के रूप में नामित किया है। यह वर्ष रोजगार और अवसर पैदा करने के लिए पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने का एक अवसर है। यह समावेशन को भी बढ़ावा दे सकता है और प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के साथ ही शहर की ओर पलायन को रोकने में पर्यटन की ओर से निभाई जा सकने वाली अद्वितीय भूमिका को भी उजागर करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘साथी’ (एसएएटीएचआई) एप्लीकेशन को लॉन्च किया। ‘साथी’ भारतीय गुणवत्ता परिषद के साथ पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है, जो आतिथ्य उद्योग को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए और होटल /यूनिट की सुरक्षा के बारे में कर्मचारियों और मेहमानों के बीच विश्वास पैदा करने में आतिथ्य उद्योग की सहायता करने के लिए है। श्री प्रधान ने एक फिल्म ‘पथिक’ को भी लॉन्च किया जो अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता प्रमाणन कार्यक्रम (आईआईटीएफसी) और आईसीपीबी एमआईसीआई प्रोमोशनल फिल्म पर एक पहल है।

आईसीपीबी एमआईसीआई प्रोमोशनल फिल्म का उद्देश्य भारत में कार्यक्रम आयोजित करने का स्वागत करने के लिए एक सकारात्मक संदेश देना है जब प्रतिस्पर्धी देश पहले से ही सक्रिय रूप से अपने उत्पादों का विपणन कर रहे हैं। व्यवसाय में वापस आने के लिए खुशी और आत्मविश्वास के स्वर, उत्साहपूर्ण आतिथ्य, सुदृढ़ सुरक्षा प्रोटोकॉल और एक रमणीय अनुभव का आश्वासन फिल्म का मुख्य संदेश है।

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर बोलते हुए ‘साथी’ एप्लीकेशन और ऑनलाइन लर्निंग मॉड्यूल आईआईटीएफसी को लॉन्च करने में पर्यटन मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वेबिनार श्रृंखला ‘देखो अपना देश’ के माध्यम से हमारी संस्कृति, विरासत, कम ज्ञात स्थलों, व्यंजनों आदि को दिखाने के मंत्रालय के प्रयास की सराहना की। टिकाऊ पर्यावरण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटक खेलों में इस्तेमाल नावों में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तेल (मिट्टी के तेल) आदि की जगह सीएनजी/एलपीजी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो प्रदूषण मुक्त हैं। उन्होंने पर्यटक स्थलों के अंदर और आसपास के बाहरी इलाकों में बैटरी चालित वाहनों का उपयोग करने पर भी जोर दिया। श्री प्रधान ने अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम चलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। यह पूरे भारत में ऑनलाइन सीखने का कार्यक्रम जो सभी के लिए खुला है और इसे देश में कहीं से भी शुरू किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशिक्षित पेशेवर तैयार करना है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर देश के प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को दोहराया जिसमें प्रत्येक नागरिक को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 तक कम से कम 15 पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने, नागरिकों को देश के भीतर व्यापक रूप से यात्रा करने और लोगों को पर्यटन पर जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनवरी 2020 में ‘देखो अपना देश’ (डीएडी) पहल शुरू की है ताकि स्थानीय स्तर पर स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास और रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके। कोरोना महामारी के दौरान, मंत्रालय ‘देखो अपना देश’ के समग्र विषय के तहत वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित करता रहा है, जिसमें देश की विविध संस्कृति, विरासत, स्थलों और पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत  विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करते हुए अब तक 54 वेबिनार का आयोजन किया गया है। मंत्रालय ने जन जागरूकता पैदा करने के लिए मायगॉवडॉटइन प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन डीएडी प्रतिज्ञा और प्रश्नोत्तरी भी शुरू की है। इसमें भागीदारी के लिए ऑनलाइन प्रतिज्ञा और प्रश्नोत्तरी सभी के लिए खुले हैं।

श्री पटेल ने यह भी कहा कि कार्यक्रम से पर्यटकों के समग्र अनुभव को बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो स्थानीय पर्यटक सुविधाकर्ताओं के ज्ञान से लाभान्वित होंगे और यह देश के दूर-दराज के इलाकों में भी रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा।

इस सत्र की शुरुआत सचिव (पर्यटन) ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए की। उन्होंने इस महामारी के समय सभी हितधारकों द्वारा एक रणनीति बनाने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए उठाए गए जागरूकता और सक्रिय उपायों की सराहना की। संयुक्त सचिव (पर्यटन) ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन किया।

Related

Tags: Tourismtravel
ADVERTISEMENT
Previous Post

एनसीडीसी ने खरीफ सत्र 2020-21 के दौरान राज्यों को एमएसपी प्रक्रिया के लिए सहायतार्थ पहली किस्त के तौर पर 19444 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

Next Post

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रमुख पर्यटक शहरों के लिए 100% स्वच्छ ईंधन अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर बैठक को संबोधित किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रमुख पर्यटक शहरों के लिए 100% स्वच्छ ईंधन अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर बैठक को संबोधित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रमुख पर्यटक शहरों के लिए 100% स्वच्छ ईंधन अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर बैठक को संबोधित किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.