• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

भारतीय सामाजिक उद्यमों ने सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशंस (एसआईएफ) यंग सोशल एंटरप्रेन्योर्स (वाईएसई) कार्यक्रम में अपनी जगह बनाई

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 21, 2020
in आंतरराष्ट्रीय, बिज़नेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सामाजिक उद्यमों ने सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशंस (एसआईएफ) यंग सोशल एंटरप्रेन्योर्स (वाईएसई) कार्यक्रम में अपनी जगह बनाई
ADVERTISEMENT

वैश्विक महामारी की वजह से लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के बावजूद सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशंस (एसआईएफ) के यंग सोशल एंटरप्रैन्योर्स (वाईएसई) कार्यक्रम ने पूरे विश्व के युवा चेंजमेकर्स को विकसित करने के लिए एक डिजिटल अनुभव के तौर पर अपने 2020 के संस्करण की शुरुआत की। 19 देशों के 109 युवा 3 जुलाई से 29 अगस्त तक चलने वाली वाईएसई वर्कशॉप के लिए वर्चुअल ढंग से एकत्रित हुए।

इस वर्ष संपन्न ऐसे 11वें कार्यक्रम में सामाजिक व्यापार से जुड़े विचारों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें अधिक समावेशी समाज के लिए नई तकनीकों का लाभ उठाने, और पर्यावरण को बचाने के लिए वैकल्पिक साधनों का प्रस्ताव, शिक्षा और जॉब ट्रेनिंग के जरिये कमजोर समुदायों को सशक्त बनाने जैसे विचार शामिल थे। विविध प्रभाव क्षेत्रों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बावजूद, सभी टीमों ने उन समुदायों में स्थायी परिवर्तन लाने के सामूहिक लक्ष्य को साझा किया, जिनमें वे काम करते हैं।

वाईएसई वर्कशॉप के तहत वेबिनारों और बिजनेस क्लिनिकों की सीरीज चलाई गई, जिनका नेतृत्व सामाजिक उद्यमियों, वैचारिक लीडर्स और बिजनेस रणनीतिकारों ने किया था। इसमें शामिल प्रतिभागियों को प्रभावशाली सामाजिक उद्यमी बनने के लिए जरूरी ज्ञान मिला। इसमें फाइनेंस, मार्केटिंग और प्रभाव मूल्यांकन पर भी सत्रों का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को अलग-अलग राष्ट्रीयताओं के अपने जैसी सोच रखने वाले समकक्षों से संवाद करने, नए मित्र बनाने के लिए बहुसांस्कृतिक व गहरा ज्ञान हासिल करने और पेशेवर समझ विकसित करने का मौका मिला। अंत में 54 टीमों ने जजों के एक पैनल के समक्ष अपना बिजनेस प्लान पेश किया, जिनमें से 15 टीमें वाईएसई कार्यक्रम के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए शॉर्टलिस्ट की गईं।

नौ राष्ट्रीयताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 29 युवा बदलावकर्ताओं से मिलकर बनी टीमों का चयन उन्हें ज्यादा परिष्कृत करने के लिए किया गया। इसकी वजह यह थी कि उनके बिजनेस विचारों में यह क्षमता देखी गई कि वे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रभाव उत्पन्न कर सकें, स्थायित्वपूर्णता के वादे पर खरे उतर सकें और अपने बिजनेस मॉडल को माप करने योग्य बना सकें। कार्यक्रम के अगले चरण में जाने वाली 15 टीमों में चार टीमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली थीं। इनके नाम हैं – बिल्‍ट एम्‍पैथी , कैनफेम, इंटरनेशनल चेंजमेकर ओलंपियाड  और शून्य एन्वॉयरन्मेंल सॉल्यूशंस। भारत के ये सामाजिक उद्यम शहरी डिजायन, हेल्थकेयर के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में स्थायित्वपूर्ण समाधान पेश कर रहे हैं।

अगले छह महीनों तक शॉर्टलिस्ट की गई टीमों पर मैकिंसे एंड कंपनी और टीमसेक इंटरनेशनल के अग्रणी बिजनेस कंसल्टेंट्स और संबंधित क्षेत्र के स्थापित उद्यमियों द्वारा नजर रखी जाएगी। टीमों के पास अपने व्यावसायिक कौशल को सुधारने, अपने सांस्कृतिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और 1,200 से अधिक सदस्यों वाले वैश्विक वाईएसई के पूर्व छात्रों के नेटवर्क का फायदा उठाने का अवसर होगा। मार्च 2021 में, सभी टीमें वाईएसई पिचिंग फॉर चेंज इवेंट में एकजुट होंगी। वे अपनी परिष्कृत व्यापारिक योजनाओं को 20,000 सिंगापुर डॉलर तक की फंडिंग प्राप्त करने के अवसर के रूप में न्यायाधीशों के एक पैनल के सामने पेश करेंगे।

एसआईएफ के चेयरमैन, राजदूत ओंग केंग योंग ने कहा, “एसआईएफ में, हम विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को एक बेहतर उद्देश्य के लिए विचारों और कृत्यों को प्रोत्साहन देने के लिए साथ लाने में भरोसा करते हैं। हालांकि हम इस वर्ष सिंगापुर में वाईएसई प्रतिभागियों  को शारीरिक रूप से  लाने में असमर्थ हैं। लेकिन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म सामाजिक उद्देश्य की एक मजबूत भावना द्वारा संचालित युवा चेंजमेकर्स की ऊर्जा, इनोवेटिव भावना और जुनून का पोषण करने के लिए नए अवसर प्रदान करता है। महान आर्थिक, जलवायु और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों वाले इस वर्तमान समय में, यह और भी महत्वपूर्ण है कि हम सामाजिक इनोवेशन  की गति में तेजी लाएं। ”

शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को वर्कशॉप द्वारा प्रोत्साहित किया गया और वे अपनी वाईएसई यात्रा के लिए काफी उत्सुक हैं। सिंगापुर के हेयरलूम के सह- संस्थापक राहुल मिलन पालेजा ने कहा, “यह आंखें खोलने वाला अनुभव रहा है। मैं वाईएसई कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। यह दुनिया भर के समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ जुड़ने के लिए बहुत अच्छा है, जो सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक रास्ता बनाना चाहते हैं। मेरी टीम और मैं आने वाले महीनों में अपने मेंटर्स के साथ काम करने की आशा कर रहे हैं, ताकि हम यह जान सकें कि हम अपने सामाजिक उद्यम के विचार को अगले स्तर तक कैसे ले जा सकते हैं। ”

भारत से बिल्ट एम्‍पैथी की संस्थापक भाव्या सिंह ने भी इस अनुभव पर अपने विचार साझा किए। “वाईएसई कार्यक्रम के माध्यम से, हम भारत के बाहर सामाजिक उद्यम परिदृश्य के संपर्क में आए थे। हमें सिंगापुर और दुनिया भर के बाजार के खिलाड़ियों से परिचित कराया गया और इससे हमें सामाजिक उद्यम के प्रबंधन में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मिली। यह मेरे लिए एक समृद्ध यात्रा रही है, और मुझे उम्मीद है कि मुझे आने वाले महीनों में काफी कुछ मिलने वाला है, जब मैं अपने मेंटर्स के साथ काम करूंगी।‘’

2010 के बाद से वाइएसई कार्यक्रम ने विश्व भर के युवाओं को दुनिया को बदलने की ताकत देता आया है। वे नए कौशल सीखते हैं जो संभावित सहयोग और स्थायित्वपूर्ण विकास के लिए पेशेवर नेटवर्क स्थापित करने के साथ ही अपने व्यवसाय के मॉडल को आकार देने और मजबूत करने के लिए उन्हें सशक्त बनाते हैं। एसआईएफ की पहचान बना यह वाईएसई कार्यक्रम तब से लेकर आज तक 39 राष्ट्रीयताओं वाले 1,200 से अधिक एल्युमिनी और सिंगापुर और उसके बाहर 525 सामाजिक उद्यमों के नेटवर्क का पोषण कर चुका है। इसके 10 वें वर्ष पर किए गए एक प्रभाव अध्ययन के अनुसार, 75 प्रतिशत सामाजिक उद्यम वाईएसई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने शुरुआती बिंदु से बढ़ते हुए स्टार्ट अप और उसके बाद की अवस्था में पहुंचे। 70 प्रतिशत शॉर्टलिस्टेड एल्युमिनी अभी भी सकारात्मक सामाजिक प्रभाव और 86 प्रतिशत फंडेड टीमें अभी भी संचालन में हैं।

वाईएसई 2020 के लिए चुनी गई भारतीय टीमों की प्रोफाइल

  1. बिल्ट एम्‍पैथी (भारत) – भारत की भाव्या सिंह के नेतृत्व में बिल्ट एम्‍पैथी, भारतीय शहरों में सामुदायिक और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, स्थायी और अधिक समावेशी बनाकर जीवन स्तर में सुधार लाता है। मानव-केंद्रित डिज़ाइन के अभ्यास के साथ, वे उन समुदायों के लिए डिज़ाइन लाते हैं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
  2. कैनफेम (भारत) – भारत की आकृति गुप्ता के नेतृत्व में कैनफेम, स्तन कैंसर को परास्त कर जिंदगी जी रही महिलाओं को एकदम खास और किफायती प्रोडक्ट व सेवाएं उपलब्ध करा कर उनकी जिंदगी को बेहतर बनाता है। उनके बाहरी स्तन प्रोस्थेसिस और मास्टेक्टॉमी ब्रैसियर ऐसे लोगों को सम्मान के साथ समाज में वापस लाने और उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। 3,200 से अधिक रोगियों पर काम कर चुके उनके पायलट कार्यक्रम ने रोगियों में 93 प्रतिशत संतुष्टि दर दर्ज की है।
  3. इंटरनेशनल चेंजमेकर ओलंपियाड (भारत) – भारत के राहुल अधिकारी और पी साई सिंधु की अध्यक्षता वाला अंतर्राष्ट्रीय चेंजमेकर ओलंपियाड, स्कूलों में बच्चों को उनके आसपास की सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए पहल करने का एक मंच प्रदान करता है। अपने कार्यक्रम के माध्यम से, छात्र वास्तविक दुनिया की समस्याओं की पहचान करने, समाधान विकसित करने और उन्हें पांच महीने की अवधि में कार्यान्वित करने के लिए टीमों में भाग लेते हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को दुनिया का एक संवेदनशील व जागरूक नागरिक बनाने के साथ उनमें एक एक्शन आधारित मानसिकता का विकास करना है।
  4. शून्य एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) – भारत के माणिक ढींगरा द्वारा संचालित, शून्य एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस की दृष्टि दुनिया भर में शून्य अपशिष्ट वाली मानव बस्तियों का निर्माण करने की है। वे वर्तमान में भारत में 20 राज्यों में गैर-पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक के वैज्ञानिक ढंग से निपटान के काम में लगे हुए हैं। इसका उद्देश्य एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को डिजाइन करने की क्षमता रखने वाला संगठन बनना है जो पारिस्थितिक रूप से बुद्धिमान, सामाजिक रूप से समावेशी और आर्थिक रूप से स्थायित्वपूर्ण हो।

Related

Tags: businessSingapore
ADVERTISEMENT
Previous Post

ड्रीम11 आईपीएल 2020. से पहले युवराज सिंह, राणा डग्गूबती, सोनू सूद एवं डिज़्नी+हॉटस्टार वीआईपी मिलकर क्रिकेट का जोश बढ़ाएंगे।

Next Post

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद द्वारा पारित किए जाने को भारत के कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद द्वारा पारित किए जाने को भारत के कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद द्वारा पारित किए जाने को भारत के कृषि क्षेत्र में विकास के एक अभूतपूर्व युग की शुरुआत बताया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.