• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

सैमसंग ने भारत के पहले पीएम 1.0 फिल्टर वाले विंड-फ्री एसी की नई शृंखला लॉन्च की; वायरस और बैक्टीरिया के सफाये की क्षमता से लैस है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 1, 2020
in टेक्नोलॉजी, हिंदी समाचार
Reading Time: 2 mins read
A A
0
सैमसंग ने भारत के पहले पीएम 1.0 फिल्टर वाले विंड-फ्री एसी की नई शृंखला लॉन्च की; वायरस और बैक्टीरिया के सफाये की क्षमता से लैस है
ADVERTISEMENT

भारत – 2020 – देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज अपने विंड-फ्री™ एसी की नई शृंखला लॉन्च की, जो कि पीएम 1.0 को छानने की क्षमता वाला भारत का पहला एयर कंडिशनर है। इसके साथ ही ये नए एसी 0.3 माइक्रोन आकार तक के अति सूक्ष्म धूल कणों को छान सकते हैं और आपके घरों और ऑफिस में अधिकतम स्वच्छ और शुद्ध हवा देने के लिए वायरस और बैक्टीरिया को समाप्त करने वाले एक इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्जर से लैस हैं।

भवनों के अंदर काम करने वाली इस नई लाइन-अप को घरों, अस्पतालों, होटलों, मॉल, रेस्त्रां और रिटेल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छ और शुद्ध हवा देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

पीएम 1.0 फिल्टर के साथ वाई-फाई की क्षमता वाली एसी की यह नई शृंखला न सिर्फ साफ और सांस लेने लायक स्वस्थ हवा उपलब्ध कराती है, बल्कि इसमें सैमसंग की खास तौर पर विकसित विंड-फ्री™ एसी कूलिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है जो सीधी ठंडी हवा के थपेड़ों से बचाते हुए अधिकतम बिजली बचत और आरामदेह ठंड के साथ कमरे के अंदर के माहौल को पुरसुकून बनाती है। इन नए विंड-फ्री मॉडलों में अत्याधुनिक सेंसरों के साथ एक परिष्कृत खोजी तंत्र और डिस्प्ले भी लगा है जो उपयोगकर्ताओं को कूलिंग और हवा की गुणवत्ता के संबंध में सटीक जानकारियां उपलब्ध कराता है।

ये एसी 4-स्तरीय डिस्प्ले से सुसज्जित हैं, एक पीएम 1.0 सेंसर और तीन अन्य प्रकार के फिल्टर। जो प्री-फिल्टर है, वह बड़े आकार वाले धूल कणों को छानता है। इसके बाद डियोजोराइजेशन फिल्टर है, जो अप्रिय गंध, बदबू इत्यादि को दूर करता है। तीसरे स्तर पर पीएम 1.0 फिल्टर है, जिसमें 0.3 माइक्रोन तक आकार वाले अति-सूक्ष्म धूल कणों को पकड़ कर उन्हें स्टरलाइज करने के लिए एक इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्जर है। इस उत्पाद के स्टरलाइज करने की क्षमता को आश्वस्ति, निरीक्षण, उत्पादों की जांच, और प्रमाणीकरण करने वाली ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी इंटरटेक ने अभिप्रमाणित किया है।

उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करते हुए नई पीढ़ी के वाई-फाई सक्षम ये विंड-फ्री एसी उपयोगकर्ताओं को दूर से भी इन्हें इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता देते हैं। एसी की यह नई शृंखला आवासीय और वाणिज्यिक उपयोग के लिए मुफीद है। यह तीन पैनल वैरिएंट में उपलब्ध है- एकतरफा हवा के बहाव के लिए 1-वे कैसेट, चारों दिशाओं में तालमेल के साथ हवा के बहाव के लिए 4-वे कैसेट और सभी दिशाओं में हवा के बहाव के लिए 360 कैसेट। असाधारण प्रदर्शन करने के साथ ही एयर कंडीशनरों की यह नई शृंखला हवा में प्रदूषण की मात्रा भी घटा सकती है।

सैमसंग इंडिया में सिस्टम एयर कंडिशनिंग बिजनेस के डायरेक्टर विपिन अग्रवाल ने कहा, “उपभोक्ताओं का ध्यान स्वास्थ्य और स्वच्छता की ओर बढ़ने के साथ ही भवनों के अंदर प्रद्रूषण और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। हमारे विंड-फ्री™ एसी इन चिंताओं को ध्यान में रख कर बनाए गये हैं, जिनमें भारत का पहला पीएम 1.0 फिल्टर लगा है, जो न केवल 0.3 माइक्रोन तक के आकार वाले अति-सूक्ष्म धूल कणों को छानते हैं, बल्कि एक इलेट्रोस्टैटिक चार्जर के जरिए वायरस और बैक्टीरिया को भी समाप्त करते हैं। हमारे उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने की प्रतिबद्धता के साथ यह नई शृंखला बेजोड़ प्रदर्शन और उच्च स्तरीय सौंदर्य से युक्त डिजाइन लेकर आ रही है, जो उपभोक्ताओं को प्रभावी शीतलता तो देगी ही, एक सेहतमंद जीवनशैली के लिए कमरे के भीतर के प्रदूषण से उनकी सुरक्षा भी करेगी।”

सैमसंग की इन्नोवेटिव एयर प्यूरिफाईंग और कूलिंग टेक्नोलॉजी

पीएम 1.0 फिल्टर

विंड-फ्री™ एसी शृंखला में पीएम 1.0 फिल्टर के साथ एक इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्जर भी है जो 0.3 माइक्रो तक के आकार वाले अति सूक्ष्म धूल कणों को धनात्मक ऊर्जा देता है, जिसके कारण वह ऋणात्मक प्लेट से जुड़ जाते हैं। इसके बाद यह इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्जर के माध्यम से उनमें मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को स्टरलाइज कर देता है।

यह पीएम 1.0 फिल्टर धो कर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उपभोक्ताओं को फिल्टर बदलने पर होने वाले अतिरिक्त मेंटेनेंस खर्च को बचाते हुए ताजी और स्वच्छ हवा का आनंद लेने की शानदार सुविधा देता है।

विंड-फ्री कूलिंग तकनीक

सैमसंग की विंड-फ्री™ कूलिंग तकनीक तेज, कठोर हवा के झोंकों को सीधे आपकी त्वचा से टकराने से रोकते हुए आपको एक प्रभावशाली, लेकिन आरामदेह कूलिंग अनुभव देने में सक्षम है। एक बार जब आप अपनी इच्छा से तापमान तय कर देते हैं, तो विंड-फ्री™ कूलिंग धीरे से और प्यार से 15000 सूक्ष्म छिद्रों से हवा को बाहर धकेलती है ताकि आपको एकाएक ठंड न लगे। इसके बाद विंड-फ्री™ कूलिंग का आधुनिक एयरफ्लो कमरे को जल्दी से ठंडा कर देता है।

डियोडोराइजिंग फिल्टर

सैमसंग के विंड-फ्री एसी की नई शृंखला में मौजूद डियोडोराइजिंग फिल्टर अन्य चीजों के अलावा सिगरेट, पालतू जानवरों और खाने-पीने के सामानों की गंध को सोख लेता है और ताजगी के साथ एक स्वच्छ वातावरण का अहसास देता है।

आयनाइजर

सैमसंग एसी की इस नई शृंखला में आयनाइजर इंस्टॉल करने का विकल्प भी है, जो एक्टिव हाइड्रोजन और ऑक्सीजन आयन पैदा करता है, जो जैविक प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों और रिएक्टिव ऑक्सीजन को कम करने में सक्षम हैं। इन हानिकारण तत्वों को समाप्त करने की प्रक्रिया मानव शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह आयनाइजर हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है।

पीएम 1.0 फिल्टर और आयनाइजर सैमसंग के मौजूदा एयर कंडीशनरों में भी जोड़े जा सकते हैं।

मूल्य और उपलब्धता-

नए विंड-फ्री एसी तीन मॉडलों में उपलब्ध हैं – 1-वे कैसेट, 4-वे कैसेट और 360 कैसेट, जिनकी कीमत 90,000 रुपये + जीएसटी से शुरू होती है। ये सभी रिटेल और ऑनलाइन चैनलों पर उपलब्ध हैं।

Related

Tags: ACfiltersamsung
ADVERTISEMENT
Previous Post

पंडित जसराज जी का निधन व्यक्तिगत हानि के समान है – अमित शाह

Next Post

पहले चलना सिखाया, अब रास्ता दिखाएगी… सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ‘इंडिया वाली मां’

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
पहले चलना सिखाया, अब रास्ता दिखाएगी… सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ‘इंडिया वाली मां’

पहले चलना सिखाया, अब रास्ता दिखाएगी... सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ‘इंडिया वाली मां’

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.