• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग में प्रशिक्षकों की भूमिका आवश्यक और महत्वपूर्ण है : श्री नरेंद्र मोदी

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 11, 2020
in राष्ट्रीय, शिक्षण, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग में प्रशिक्षकों की भूमिका आवश्यक और महत्वपूर्ण है : श्री नरेंद्र मोदी
ADVERTISEMENT

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने कौशलाचार्य समादर 2020 (पुरस्कार) के दूसरे संस्करण के लिए आज एक डिजिटल कॉनक्लेव का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षकों (कौशलाचार्यों) को देश के कुशल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के कौशलाचार्यों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लिखित संदेश भी साझा किया गया। पीएम ने उज्ज्वल कल के लिए उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण के साथ यह सुनिश्चित करने में कि आज के युवाओं की आकांक्षाएं बनी रहें, कौशलाचार्यों के कठिन परिश्रम और दृढ़ता की सराहना की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016BB7.jpg

अपने लिखित संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत होने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया की जरूरत के हिसाब से एक कुशल कार्यबल का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। इस विजन के साथ एक कुशल, प्रशिक्षित कार्यबल सुनिश्चित करने की दिशा में सतत और समग्र कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण आज समस्त देशवासियों का एकजुट संकल्प है। यह समय की मांग भी है क्योंकि तेजी से बदलती हुई दुनिया में अनेक सेक्टरों में बहुत बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है। हमारे युवा और ऊर्जावान देश के लिए यह एक बड़ा अवसर है। मौजूदा चुनौतियों में अपने हुनर को नया आयाम देकर युवा आत्मनिर्भर भारत की बहुत बड़ी शक्ति बन सकते हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए स्किल, री-स्किल और अप-स्किल पर विशेष बल देना आवश्यक है। ऐसे में कौशल और प्रशिक्षण के कार्य में लगे कौशलाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सम्मानित हुए कौशलाचार्य अपने कार्यों और अनुभव से औरों को भी प्रेरित करेंगे, साथ ही देशभर के कौशलाचार्य युवाओं के समग्र कौशल विकास के लिए प्रयास करते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

डिजिटल कॉनक्लेव में विभिन्न पृष्ठभूमि के कुल 92 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया जो अलग-अलग श्रेणियों जैसे- उद्यमिता प्रशिक्षण, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस), जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत अल्पकालिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) के तहत दीर्घकालिक प्रशिक्षण और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) से थे।

उद्यमिता प्रशिक्षण श्रेणी के तहत 3 प्रशिक्षकों और जन शिक्षा संस्थान के तहत 15 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 14 कौशलाचार्यों को अल्पकालिक प्रशिक्षण के तहत, 44 को दीर्घकालिक प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) में योगदान को मान्यता देते हुए 15 कॉरपोरेट्स को भी सम्मानित किया गया।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, ‘हम अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की प्रशंसा करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। हमारी संस्कृति में गुरु या शिक्षक को दिया गया महत्व छात्रों के जीवन को आकार देने में उनकी अभिन्न भूमिका को दर्शाता है। इसी प्रकार से कौशलाचार्य कुशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और हमारे युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जैसे–जैसे समय बदल रहा है, प्रशिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होती जा रही है क्योंकि वे निकट भविष्य में उद्योग की मांगों को पूरा करने में युवाओं के लिए रोडमैप तैयार करते हैं। मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं। विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में उनके समर्पण के लिए हमें अपने कौशलाचार्यों पर काफी गर्व है, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में कई मील के पत्थर तय करने में मदद की है। मुझे विश्वास है कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने की दिशा में हम स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के साथ उत्कृष्टता के अपने लक्ष्य को जारी रखेंगे।‘

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YBSK.jpg

कौशल मंत्रालय का ‘कौशलाचार्य समादर’ (पुरस्कार) एक वार्षिक कार्यक्रम है जो व्यावसायिक प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र में कौशलाचार्यों के योगदान को स्वीकार और मान्यता देता है। ऐसा अनुमान है कि 2022 तक भारत को स्किलिंग इकोसिस्टम में लगभग 2.5 लाख प्रशिक्षकों की आवश्यकता होगी। अपने प्रमुख कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत एमएसडीई प्रशिक्षकों के लिए कौशल के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने और उनके क्षमता निर्माण पर लगातार काम कर रहा है जिससे वे निकट भविष्य की मांगों को पूरा करने में सक्षम हों।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003D9CC.jpg

कौशल प्रशिक्षकों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राज कुमार सिंह ने कहा, ‘आज का कार्यक्रम इस दिन को विशेष बनाता है जहां हम सभी उन लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं जो हमारे युवाओं के मार्गदर्शक रहे हैं। मेरी राय में आज का कार्यक्रम कई तकनीकी रूप से दक्ष और अनुभवी लोगों के लिए स्किल इंडिया मिशन का हिस्सा बनने के लिए एक प्रेरणा भी है। मैं भारतीय युवाओं की क्षमताओं को निखारने के लिए सभी प्रशिक्षकों की दृढ़ता और लगातार प्रयास के लिए उनकी सराहना करना चाहूंगा। एक कुशल राष्ट्र बनाने की दिशा में और यह सुनिश्चित करने में कि हम इस मुश्किल समय से जल्द बाहर निकल सकें, मैं आपकी असाधारण प्रतिबद्धता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र निर्माण में प्रशिक्षकों की भूमिका मौलिक है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल बनाने के लिए हमारे प्रशिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा तैयार करने में पर्याप्त सहयोग और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलता रहे।’

मौजूदा महामारी के दौरान इन प्रशिक्षकों की मदद से आईटीआई और जेएसएस संस्थानों ने अपने शोध और नवाचार के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईटीआई बरहामपुर ने यूवीसी सैनिटाइजर और आईटीआई कटक ने एक स्वचालित सैनिटाइजर डिस्पेंसिंग मशीन तैयार की। इसके अलावा जेएसएस और अन्य संस्थानों ने समाज को महत्वपूर्ण योगदान के तहत एक विशेष प्रकार का रोबोट, स्वचालित सैनिटाइजर मशीन, पीपीई किट्स आदि विकसित किए हैं।

क्राफ्ट प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के अलावा डीजीटी ने आईटीआई और एनएसटीआई में प्रशिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए आईबीएम, एसएपी, सिस्को, एक्सेंचर और क्वेस्ट एलायंस जैसी विभिन्न कंपनियों के साथ साझेदारी की है। नैसकॉम के सहयोग से आईटीआई में प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता निर्माण किया जा रहा है और एडोब स्पार्क के तहत 7000 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

नैशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत देशभर के 13462 आईटीआई प्रशिक्षकों को लेवल एक, दो और तीन में अल्पकालिक प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) प्रशिक्षकों को उद्यमिता कौशल प्रदान करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

टेमासेक फाउंडेशन और सिंगापुर पॉलिटेक्निक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ कॉरपोरेट्स और विश्वविद्यालयों ने प्रशिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में मदद की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नए ढांचे के तहत शिक्षक, शिक्षा प्रणाली में मूलभूत सुधारों के केंद्र में है। स्किलिंग एजेंडा में प्रशिक्षण प्रदाताओं को सफलतापूर्वक शामिल करने के लिए स्किल इंडिया, कौशल विकास को गति देने के लिए प्रशिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं को सशक्त बनाने को विभिन्न कॉरपोरेट्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Related

Tags: Skill DevelopmentTrainers
ADVERTISEMENT
Previous Post

जी-20 देशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में श्री गंगवार ने कहा: कोविड-19 के आलोक में उत्पन्न समस्याओं का हल ढूंढने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत

Next Post

सांख्यिकीविद् प्रोफेसर सी.आर. राव को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
सांख्यिकीविद् प्रोफेसर सी.आर. राव को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया

सांख्यिकीविद् प्रोफेसर सी.आर. राव को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.