• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

आईआईटी खड़गपुर ने घर से कोरोना केयर के लिए टेलीमेडिसिन शुरू किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 3, 2020
in टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य एवं फिटनेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
आईआईटी खड़गपुर ने घर से कोरोना केयर के लिए टेलीमेडिसिन शुरू किया
ADVERTISEMENT

दुनिया के सामने कोरोना द्वारा पैदा की गई चुनौतियों से संघर्ष करते हुए एक वर्ष का आधा हिस्सा खत्म हो चुका है। समय बीतने के साथ और अभी तक वैक्सीन उपलब्ध न होने की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सिर्फ क्षमता बढ़ाने का दबाव है, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए संक्रमण का जोखिम लगातार बना हुआ है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आईआईटी खड़गपुर में कंप्यूटरसाइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने एक टेलीमेडिसिन सिस्टम, आईमेडिएक्स (iMediX) विकसित किया है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/Tele-medicine,IIT,KGP,2.10.20FZQ2.JPG

यह प्रणाली (सिस्टम) होमकेयर (घर पर देखभाल) को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ती है। महामारी से उभरती जरूरतों के मद्देनजर यह प्रणाली एक फिजीशियन द्वारा दूरस्थ परामर्श (रिमोट कंसल्टेशन) के माध्यम से मरीजों को उनक घर पर गंभीर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मुहैया कराती है। इसका किसी भी अच्छे इंटरनेट ब्राउज़र और मोबाइल डिवाइस के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

1111n

इस प्रणाली में एक मरीज अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से साइन-अप करके अपना एक अकाउंट बना लेता है। फिर मरीज अस्पताल में एक विभाग को चुनकर, अपनी मुख्य समस्याएं दर्ज करके और स्कैन किए गए सभी जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड को अपलोड करके परामर्श के लिए अनुरोध कर सकता है। अस्पताल प्रशासन उसके अनुरोध का आकलन करता है और इससे लिए एक डॉक्टर नियुक्त करता है। डॉक्टर (सिस्टम में) लॉगिन करने के बाद मरीज को परामर्श देने के लिए तारीख और समय को दर्ज करता है और इसके बाद प्रणाली (सिस्टम) ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मरीज को सूचना भेज देता है। मरीजों से मिलने के दिन डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मरीज को परामर्श देता है और एक पर्चे पर लिखकर सलाह भी देता है, जिसे ईमेल द्वारा मरीज को भेजा जाता है। इसके अलावा मरीज भी अपने खाते से पर्चे को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस क्षेत्र के अग्रणी शोधकर्ता प्रो. जयंत मुखोपाध्याय ने कहा, “जिस तरह से होम आइसोलेशन (घर में अलग रहने) और घर में क्वारंटीन रहने के मामले बढ़ रहे हैं, यह सिस्टम मौजूदा स्थिति में आवश्यकताएं पूरी कर सकेगा। यह बुजुर्ग मरीजों के स्वास्थ्य पर निगाह रखने और उनका इलाज करने में भी उपयोगी साबित होगा।”

आईमेडिएक्स (iMediX) को अपने घर आईआईटी खड़गपुर के कैंपस हेल्थकेयर सिस्टम में सार्वजनिक उपयोग के लिए अपनाया जा रहा है।

निदेशक प्रो. वी. के. तिवारी ने कहा, “अप्रैल में हमने कोविड स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आठ आरएंडडी (शोध और विकास) परियोजनाओं की घोषणा की थी। यह टेलीमेडिसिन परियोजना उनमें से, विशेष रूप से हमारे अपने समुदाय में इसकी प्रभावशीलता के लिहाज से सबसे प्रमुख है। जब हमारा कैंपस छात्रों समेत लगभग 30,000 लोगों के लिए पूरी ताकत से काम करना शुरू करेगा, तब तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जररूत होगी और यह तकनीक मरीजों का कुशलता से प्रबंधन करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए जोखिम को कम करेगी। जब हम शारीरिक दूरी को बढ़ावा दे रहे हैं, तब कैंपस में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को लागू करना सही लगता है। हम अपने मेडिकल कार्डधारकों के यूजर अकाउंट बना रहे हैं, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।”

1231n

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. समीर दासगुप्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर को आज गांधी जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया । इसे संस्थान के डॉ. बी.सी. रॉय प्रौद्योगिकी अस्पताल से जोड़ा जाएगा, जो कैंपस के निवासियों के साथ-साथ कर्मचारियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

उपनिदेशक प्रो. एस.के. भट्टाचार्य ने कहा, “चूंकि हमारे पास ओपीडी मरीजों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा, क्योंकि उनके लिए अस्पताल आना-जाना बहुत कठिन काम है। साथ ही, हमारे छात्रों के लिए भी अस्पताल में अपनी बारी आने का इंतजार करने का समय घटेगा, यह उनके लिए बहुत उपयोगी होगा।”

निर्देशक तिवारी ने आईआईटी खड़गपुर के आगामी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के जरिए कैंपस के बाहर के लोगों तक इस तकनीक का उपयोग बढ़ाने की अपनी योजना को सामने रखा। शोधकर्ता इस तकनीकी के कॉपीराइट संस्करण के व्यावसायीकरण के लिए पहले से ही स्वास्थ्य क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (हेल्थकेयर एमएसएमई) के संपर्क में हैं। बंगाल सरकार के स्वास्थ भवन में प्रायोगिक आधार पर एक बेस मॉडल को लगाया गया था। बेस मॉडल के लिए बांग्लादेश में क्षेत्र परीक्षण (फील्ड ट्रायल) भी चल रहे हैं।

Related

Tags: MedicalTelemedicine
ADVERTISEMENT
Previous Post

जल शक्ति मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत पुरस्कार के वितरण के साथ स्वच्छ भारत दिवस 2020 मनाया

Next Post

डॉ जितेंद्र सिंह ने अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तावित और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित ‘असम की विरासत की खोज’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
डॉ जितेंद्र सिंह ने अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तावित और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित ‘असम की विरासत की खोज’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

डॉ जितेंद्र सिंह ने अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तावित और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित 'असम की विरासत की खोज' शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.