• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति ने कलाकारों और संस्थानों से परंपरा का प्रचार करने तथा संरक्षण करने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 28, 2020
in कला साहित्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपराष्ट्रपति ने कलाकारों और संस्थानों से परंपरा का प्रचार करने तथा संरक्षण करने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजे तनाव से उबरने में संगीत और नृत्य हमारी मदद कर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में ‘नाट्य तरंगिनी’ द्वारा आयोजित संगीत और नृत्य के राष्ट्रीय पर्व ‘परम्परा श्रृंखला – 2020’ का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए उपराष्ट्रपति ने आज कहा कि, संगीत और नृत्य हमारे जीवन को फिर से जीवंत तथा ऊर्जावान बनाकर इसकी पूर्णता को और अधिक बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत और नृत्य हमारे जीवन में सद्भाव लाते हैं तथा निराशा व अवसाद को दूर कर हमारे आत्मबल को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने पिछले 23 वर्षों से ‘परम्परा श्रृंखला’ का लगातार आयोजन करने तथा इस चुनौतीपूर्ण समय में भी अपने 24वें आयोजन को सफल बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर ‘नाट्य तरंगिनी’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि, ‘परम्परा’ का अर्थ है ‘रिवाज’, यानि कि सांस्कृतिक खजाने का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थानांतरण।

श्री नायडू ने कहा कि, नृत्य और संगीत के इस अद्भुत समारोह को आयोजित करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था क्योंकि लॉकडाउन, आर्थिक मंदी और महामारी के कारण सामाजिक मेलजोल में कमी होने से सामान्य जीवन बाधित हुआ है।

यहां पर यह ध्यान देने वाली बात है कि यह महोत्सव आज विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस के मौके पर आयोजित किया गया है।

सामवेद और भरतमुनि के नाट्यशास्त्र का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में संगीत और नृत्य की शानदार परंपरा है। उन्होंने कहा कि भारत के नृत्य, संगीत और नाटक के विविध कला रूप हमारी समान सभ्यता दर्शन और सद्भाव, एकता तथा एकजुटता जैसे मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति, और आध्यात्मिकता पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया गया है और नौ ‘रस’ के भावों की एक पूरी सरगम है जिससे मानव अस्तित्व का गठन होता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि, हमें अपने पारंपरिक मूल्यों तथा सांस्कृतिक खजाने का लगातार पुनरावलोकन और नवीनीकरण करते रहना चाहिए। उन्होंने परम्परा को बनाए रखने के लिए शिक्षा प्रणाली में इन तत्वों का व्यवस्थित समावेशन करने पर भी ज़ोर दिया।

श्री नायडू ने कहा कि, प्रदर्शन कला को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा जीवन के अवरोधों को दूर करने के लिए समर्थ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि छिपी हुई प्रतिभाओं का पता लगाने और रचनात्मकता का बढ़ावा देने में भी इससे बहुत सहायता मिलेगी।

इस बात पर बल देते हुए कि वर्तमान समय में, दुनिया को शरीर के भीतर सद्भाव के संदेश और दूसरों के साथ सौहार्दपूर्वक जीने की क्षमता की आवश्यकता है, उपराष्ट्रपति ने कहा कि महामारी ने प्रकृति और उसके स्वरूप को नुक़सान पहुंचाने के खतरनाक परिणामों को मानव जाति के सामने प्रदर्शित किया है। इस संबंध में, उन्होंने आम लोगों, समुदायों, संगठनों और सरकारों के हर प्रयास के मूल में समाहित पर्यावरण संरक्षण तथा स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस बात जोर देते हुए कि, भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और हरी-भरी धरा छोड़ कर जाना हमारा कर्तव्य है, श्री नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मूल्यों ने हमेशा प्रकृति और सभी जीवित चीजों के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के महत्व पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि, हमारी संस्कृति प्राचीन काल से प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा रखती रही है और यह पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं का ही पोषण करती है।

यह देखते हुए कि महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों के दौरान सिनेमाघरों तथा सभागारों को बंद किया गया था जिससे प्रदर्शन कला उद्योग को प्रभावित हुआ है और श्री नायडू ने कहा कि, कलाकार और संस्थान नवीनतम प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएं तथा परंपरा का प्रचार करने और इसका संरक्षण करने के लिए नए रास्ते खोजें।

सार्वजनिक-निजी-भागीदारी को समय की जरूरत बताते हुए उपराष्ट्रपति ने भारत की नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए उद्योग जगत के सभी दिग्गजों से कला, संस्कृति एवं खेल को बढ़ावा देने की अपील की।

उन्होंने कुचिपुड़ी में कई युवा छात्रों को प्रशिक्षित करने और इस परंपरा को इतने लंबे समय तक बनाए रखने के लिए डॉ. राजा राधा रेड्डी, कौशल्या रेड्डी तथा उनके परिवार की सराहना की।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संगीत और नृत्य के इस राष्ट्रीय महोत्सव के वर्चुअल आयोजन की सह-मेजबानी के लिए संयुक्त राष्ट्र और विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर सुश्री रेनाटा डेसालियन की सराहना की। जी.एम.आर. समूह के अध्यक्ष जी.एम.राव ने भी इस सभा को संबोधित किया।

कुचिपुड़ी के प्रसिद्ध युगल डॉ. राजा रेड्डी, राधा रेड्डी, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव श्रीमति लक्ष्मी पुरी, जीएमआर समूह के अध्यक्ष ग्रांधी मल्लिकार्जुन राव, संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर सुश्री रेनाटा डेसालियन, विभिन्न देशों के गणमान्य व्यक्तियों, शास्त्रीय नृत्य के साधक और नाट्य तरंगिनी के छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Related

Tags: DanceDramamusic
ADVERTISEMENT
Previous Post

भारतीय डाक और यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (यूएसपीएस) ने भारत और अमेरिका के बीच आदान-प्रदान किए जाने वाले डाक नौवहन से संबंधित सीमा शुल्क डेटा के इलेक्ट्रॉनिक विनिमय के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Next Post

जल शक्ति मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण पर फोकस के साथ जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
स्मृतियों में बसा रिदम का जादूगर: तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि
कला साहित्य

स्मृतियों में बसा रिदम का जादूगर: तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि

by Gujarat Patrika
December 16, 2024
ख़ुश रहो
कला साहित्य

ख़ुश रहो

by Gujarat Patrika
December 30, 2024
साहित्य, संस्कृति और समाज का संगम है “आज रंग है” उत्सव
Gujarat Patrika

साहित्य, संस्कृति और समाज का संगम है “आज रंग है” उत्सव

by Gujarat Patrika
August 25, 2024
साहित्य, संस्कृति और समाज का संगम है “आज रंग है” उत्सव* 
Gujarat Patrika

साहित्य, संस्कृति और समाज का संगम है “आज रंग है” उत्सव* 

by Gujarat Patrika
August 14, 2024
प्रधानमंत्री 21 जुलाई को भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे
Gujarat Patrika

प्रधानमंत्री 21 जुलाई को भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे

by Gujarat Patrika
July 21, 2024
फ़ीचर: प्रोजेक्ट PARI
Gujarat Patrika

फ़ीचर: प्रोजेक्ट PARI

by Gujarat Patrika
July 11, 2024
नाम नहीं, पर जिनका काम बोलता है, ऐसे सम्मान के सच्चे हकदारों की हो रही है खोज!
कला साहित्य

नाम नहीं, पर जिनका काम बोलता है, ऐसे सम्मान के सच्चे हकदारों की हो रही है खोज!

by Gujarat Patrika
June 21, 2024
Next Post
जल शक्ति मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण पर फोकस के साथ जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन किया

जल शक्ति मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण पर फोकस के साथ जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.