• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने ब्रिटेन सरकार को पूर्वोतर क्षेत्र में व्यापार के प्रचुर अवसरों का पता लगाने और उनका दोहन करने के लिए आमंत्रित किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 20, 2020
in कृषि समाचार, बिज़नेस, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने ब्रिटेन सरकार को पूर्वोतर क्षेत्र में व्यापार के प्रचुर अवसरों का पता लगाने और उनका दोहन करने के लिए आमंत्रित किया
ADVERTISEMENT
 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ब्रिटेन सरकार और निजी क्षेत्र को भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में बड़ी व्यावसायिक क्षमता का दोहन करने के लिए आमंत्रित किया है। ब्रिटेन के उच्चायोग के अधिकारियों के साथ आज एक वर्चुअल बैठक में, उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन, दो ऐसी जीवंत लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं जो परस्पर व्यापारिक संबंधों का भरपूर लाभ उठाने की स्थिति में हैं, ऐसे में ये दोनों पूर्वोत्तर क्षेत्र में नए अवसरों की खोज और दोहन के लिए एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि कोविड के बाद के समय में एक नए बदलाव का आगाज होगा जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र में अर्थव्यवस्था, व्यापार, वैज्ञानिक अनुसंधान और कई अन्य विविध क्षेत्रों में नई सफलताओं की संभावना बनेंगी जो भारत और ब्रिटेन दोनों के लिए लाभकारी होगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के अधिकारियों ने पूर्वोत्तर राज्यों के हस्तशिल्प, फलों, सब्जियों और मसालों की बहुत सराहना की है और इन्हें ब्रांड बनाकर वैश्विक बाजार में बेचने की इच्छा व्यक्त की है। उनका कहना है कि उनका देश कृषि प्रौद्योगिकी में बहुत आगे है और ऐसे में वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में फलों- सब्जियों को ताजा संरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की श्रृंखला खोलने की संभावना तलाश सकता है। ऐसा हरियाणा में प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए किया जा चुका है।

डॉ. सिंह ने पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में विज्ञान और गणित का विषय पढ़ाने के लिए ब्रिटिश काउंसिल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि इसके लिए जल्दी पूर्वोत्तर परिषद् के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ब्रिटिश काउंसिल ने भी पूर्वोत्तर क्षेत्र के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों, विशेषकर आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश के अन्य क्षेत्रों के समान ध्यान दिया गया। इससे लोगों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि विभिन्न स्तरों पर भारत के अन्य हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी सीमाओं से सटे देशों के साथ जुड़ने की क्षमता भी बढ़ी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002N2J4.jpg

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आसियान के साथ व्यापार और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने में पूर्वोत्तर क्षेत्र की विशेष भूमिका है क्योंकि यह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बहुपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए “लुक ईस्ट” की नीति को “एक्ट ईस्ट” में बदल दिया है।

संपर्क सेवाओं के मुद्दों का जिक्र करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षों में सड़क, रेल और वायु संपर्क सेवाओं के संदर्भ में पूर्वोत्तर में महत्वपूर्ण विकास हुआ है, जिससे न केवल पूरे क्षेत्र में बल्कि पूरे देश में वस्तुओं और व्यक्तियों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के परिक्षेत्रों के आदान-प्रदान के लिए की गई  भारत-बांग्लादेश संधि का स्मरण करते हुए कहा कि इससे व्यापार और आवागमन के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर किया गया है।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही त्रिपुरा से बांग्लादेश के लिए एक ट्रेन सेवा शुरु की जाएगी जिसके साथ ही एक नए अध्याय की शुरुआत होगी जो इस क्षेत्र के विकास के नए रास्ते खोलकर पूरे क्षेत्र को बंदरगाह तक पहुंच प्रदान करेगा। उन्होंने व्यापार, व्यवसाय और परिवहन के लिए एक सस्ते विकल्प के रूप में क्षेत्र के अन्य देशों के साथ जुड़ने के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग (बंगाल के ब्रह्मपुत्र से बंगाल तक) के वैकल्पिक साधनों का पता लगाने के लिए भारत सरकार की ओर से निरंतर किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह विशेष रूप से देश के पूर्व में स्थित पड़ोसी देशों के साथ सीमा व्यापार को बढ़ाने में मददगार होगा।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बागवानी, चाय, बांस, सूअर पालन, मछली पालन, अदरक जैसे मसाले तथा साइट्रस फलों की खेती के क्षेत्र में निर्यात की प्रचुर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने ब्रि​टेन के अधिकारियों का ध्यान पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रभावी कोरोना प्रबंधन की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि जल्दी ही यह क्षेत्र एक बड़ा व्यावसायिक और पर्यटन केन्द्र बनकर उभरेगा।

Related

Tags: AgricultureNorth East
ADVERTISEMENT
Previous Post

जल जीवन मिशन के तहत ग्रैंड आईटीसी चैलेंज को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली; कुशल ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था बनाने के लिए जीवंत ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ इको-सिस्टम का दोहन करने का लक्ष्य

Next Post

डॉ. हर्षवर्धन ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल के साथ आगामी लंबे त्योहारी सत्र में प्रधानमंत्री के जन आंदोलन के कार्यान्वयन पर चर्चा की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय
आंतरराष्ट्रीय

दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
डॉ. हर्षवर्धन ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल के साथ आगामी लंबे त्योहारी सत्र में प्रधानमंत्री के जन आंदोलन के कार्यान्वयन पर चर्चा की

डॉ. हर्षवर्धन ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल के साथ आगामी लंबे त्योहारी सत्र में प्रधानमंत्री के जन आंदोलन के कार्यान्वयन पर चर्चा की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.