• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

नए टीसीएस प्रावधानों को लेकर उभर रही शंकाओं का स्पष्टीकरण

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 1, 2020
in राष्ट्रीय, विशेष, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्री शरद पवार को आयकर नोटिस के सन्दर्भ में निर्वाचन आयोग की तरफ से सीबीडीटी को कोई निर्देश नहीं दिया गया है
ADVERTISEMENT

वित्त अधिनियम 2020 के अंतर्गत लाए गए श्रोत पर कर संग्रह टीसीएस के कुछ वस्तुओं पर इसके प्रावधानों को लागू करने संबंधी आशंकाओं से जुड़ी कुछ मीडिया ख़बरें भ्रम उत्पन्न कर रही हैं। यह प्रेस विज्ञप्ति टीसीएस के प्रावधानों को लागू करने संबंधी उभर रही आशंकाओं के लिए स्पष्टीकरण है।

वित्तीय अधिनियम 2020 में संशोधन कर शामिल किए गए टीसीएस को एक अक्टूबर 2020 से प्रभावी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत यदि विक्रेता को किसी एक क्रेता से एक वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपए से अधिक की बिक्री पावती प्राप्त होती है तो विक्रेता को 0.1% की दर से (31.03.2020 तक 0.075%) कर संग्रह करना होगा। इसे लागू करने की कठिनाइयों को और कम करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि विक्रेता को कर का संग्रहण तभी करना होगा जब पिछले वित्तीय वर्ष में उसका टर्नओवर 10 करोड़ से ऊपर होगा। महत्वपूर्ण यह है कि निर्यात होने वाली वस्तुओं पर इस कर का संग्रहण नहीं करना होगा।

कुछ मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि टीसीएस 1 अक्टूबर, 2020 के पहले प्राप्त हुए पैसों पर भी लागू होगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह रिपोर्ट सही नहीं है। इस संबंध में यह ध्यान देना चाहिए कि टीसीएस, 1 अक्टूबर, 2020 को और उसके बाद प्राप्त होने वाले पैसों पर ही लागू होगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई विक्रेता 1 अक्टूबर, 2020 के पहले किसी क्रेता से 1 करोड रुपए प्राप्त करता है और 5 लाख रुपये 1 अक्टूबर, 2020 के पश्चात प्राप्त करता है तो उसे सिर्फ 5 लाख रुपये पर कर प्राप्त करना होगा ना कि 55 लाख रुपए पर [इसमें 50 लाख रुपये तक छूट की सीमा में है] अतः उसे कुल 1.05 करोड़ रुपए प्राप्त करने होंगे।

कुछ मीडिया खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि प्रत्येक लेनदेन पर टीसीएस लागू होगा। यह रिपोर्ट भी गलत है। यह उल्लेखनीय है कि टीसीएस का संग्रहण तभी अनिवार्य होगा जब एक वित्तीय वर्ष में किसी क्रेता की खरीद 50 रुपए से ऊपर जाती है। यह भी उल्लेखनीय है कि लेन देन की इस सीमा का निर्धारण वित्तीय वर्ष के लिए किया गया है, इसलिए 1 अप्रैल, 2020 से हुए इस 50 रुपए के लेनदेन को सिर्फ गणना के उद्देश्य से माना जाएगा। उदाहरण के तौर पर ऊपर बताई गई गणना के अनुसार विक्रेता को 1 अक्टूबर, 2020 के उपरांत प्राप्त हुए 5 लाख रुपये पर ही कर प्राप्त करना होगा क्योंकि 1 अप्रैल, 2020 के बाद प्राप्त हुए कुल 1.05 करोड़ रुपए में छूट की सीमा के 50 लाख रुपये भी शामिल हैं।

विक्रेता कई मामलों में प्रायः खरीददारों के रनिंग अकाउंट मेंटेन करते हैं जिनमें भुगतान आमतौर पर किसी इन्वॉयस से संबद्ध नहीं है। इसलिए कर संग्रहकर्ता की सहूलियत के लिए टीसीएस के प्रावधान 1 अक्टूबर और उसके बाद प्राप्त होने वाले सभी बिक्री धन पर लागू होंगे। 1 अक्टूबर, 2020 से पहले की बिक्री के लिए लेनदेन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टीसीएस कर संग्रहकर्ता की सुविधा के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि 1 अक्टूबर, 2020 के बाद प्राप्त होने वाले पैसों से 30 सितंबर, 2020 के पहले प्राप्त हुए बिक्री मूल्य को अलग कर ले ताकि इसके अनुपालन का बोझ कम हो।

कुछ मीडिया खबरों में टीसीएस के संबंध में बताया जा रहा है कि यह एक अतिरिक्त कर होगा। यह पूरी तरह निराधार खबर है। इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि टीसीएस एक अतिरिक्त कर नहीं है बल्कि यह एक प्रकार से आयकर और टीडीएस की अग्रिम व्यवस्था है, जिसका खरीददार को पुनर्भुगतान किया जायेगा यदि उसके द्वारा किया गया कर भुगतान उसके कर दायित्व से अधिक है तो। यदि क्रेता द्वारा चुकाया गया टीसीएस उसके कुल आयकर दायित्व से अधिक है तो उन पैसों का ब्याज समेत उसे रिफंड प्राप्त होगा।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि टीसीएस केवल उन्हीं पावतियों पर लागू होगा जहां विक्रेता को किसी एक खरीदार से एक वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपए से अधिक प्राप्त होते हैं। अतः जब कोई खरीदार किसी एक विक्रेता को एक करोड़ रुपए का भुगतान करता है तो उसे मात्र 5000 रुपये का कर [(1 करोड़-50 लाख रुपये) का 0.1%) कर] अदा करना होगा (इस वर्ष 3750 रुपए)। अतः किसी खरीदार द्वारा अगर दस अलग-अलग विक्रेताओं को प्रति विक्रेता 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है तो कुल टीसीएस संग्रहण 50,000 रुपये (इस वर्ष 37,500), जो कि 10*[0.1% (1 करोड़-50 लाख रुपये)] है, जो एक वित्तीय वर्ष में 10 अलग-अलग विक्रेताओं को भुगतान किए गए 10 करोड़ रुपए क्रय मूल्य पर लागू होगा।

यह मानते हुए कि बिक्री पर कुल मुनाफा 8 प्रतिशत का होगा, खरीदार द्वारा भुगतान किए गए कुल 10 करोड़ रुपये के सामान से व्यवसाय पर लगभग 87 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। नई आयकर व्यवस्था के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा कमाए गए 87 लाख पर तकरीबन 27 लाख का आयकर चुकाना होता है, अतः टीसीएस के अंतर्गत लिया गया कर जो कि महज 50 हजार (इस वर्ष 37,500) बहुत मामूली है और इस कर का भी कुछ हिस्सा उसे वापस मिल सकता है अगर यह उसकी कर जवाबदेही से अधिक है तो। किसी मामले में अगर किसी खरीदार की कर जवाबदेही 50,000 (इस वर्ष 37,500) से भी कम है तो उसे ब्याज सहित रिफंड प्राप्त होगा।

कुछ मीडिया खबरों में यह भी प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है कि प्रत्येक विक्रेता को टीसीएस का संग्रह करना होगा। यह खबर भी सत्य नहीं है। इस संदर्भ में यह उल्लेखित है कि टीसीएस उन्हीं विक्रेताओं पर लागू होगा जिनका वार्षिक कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक है। दूसरे शब्दों में अगर किसी व्यापारी का सालाना कारोबार 10 करोड़ की सीमा से नीचे रहता है तो उसे टीसीएस संग्रह करने की आवश्यकता नहीं है। देश में केवल 3.50 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 में अपने सालाना व्यवसाय को 10 करोड़ से अधिक दिखाया है। लगभग 18 लाख संस्थाएं टीसीएस/टीडीएस से पहले ही डील कर रही हैं। इसलिए नए टीसीएस प्रावधानों के अंतर्गत वही लोग आएंगे जो टीडीएस/टीसीएस के अन्य प्रावधानों के अनुपालन हेतु पहले से ही काम कर रहे हैं।

Related

Tags: AccountingEconomyTaxation
ADVERTISEMENT
Previous Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ, डोडा, उधमपुर और रियासी जिलों में 23 सड़क एवं पुल परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Next Post

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ के 50 साल पूर्ण होने का कीर्तिगान करने वाले एक विशेष लोगो का अनावरण किया!

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
आदित्य चोपड़ा कहते हैं कि: ‘YRF50 की कामयाबी का श्रेय लोगों को जाता है!’ और वह इसके लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जो 50 सालों के इस शानदार सफ़र के दौरान भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस, यानी यशराज फ़िल्म्स के साथ जुड़े रहे।

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ के 50 साल पूर्ण होने का कीर्तिगान करने वाले एक विशेष लोगो का अनावरण किया!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.