• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

मणिपुर में भारत-म्‍यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 26, 2020
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
मणिपुर में भारत-म्‍यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत
ADVERTISEMENT

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री श्री एन. बी‍रेन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत 2 ग्रामों के लिए दो जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया है। भारत-म्‍यांमार सीमा पर बसे ये दोनों गांव काफी दूरस्‍थ हैं और कभी पूरी तरह उग्रवाद प्रभावित थे लेकिन अब यहां जल जीवन मिशन के तहत पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है। मणिपुर के चंदेल जिले की खेंगजोय सब डिवीजन का खांगबारोल गांव जिला मुख्‍यालय से 69 और भारत-म्‍यांमार सीमा से 30 किलोमीटर दूर है, जिसमें 82 परिवार हैं। यहां के लिए जल आपूर्ति वर्ष 2041 को ध्‍यान में रखते हुए की गई है और उस समय ग्राम की अनुमानित आबादी 1000 हो जाएगी। इस गांव में गुरुत्‍व आधारित जल आपूर्ति पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च आया है और इससे गांव के 450 लोगों को नल का पानी मुहैया होगा। जल स्रोत शोधन स्‍थल से अधिक की ऊंचाई पर है और ऊंचाई अधिक होने के कारण गुरुत्‍व आधारित जल आपूर्ति पर जोर दिया गया है। जल शोधन स्‍थल से 6 किलोमीटर दूर खांगबारोलॉक में पानी का पूरे वर्ष भर रहने वाला एक स्रोत है। चंदेल जिले की खेंगजोय सब डिवीजन का खेंगजोय गांव जिला मुख्‍यालय से 60 किलोमीटर और भारत-म्‍यांमार से 20 किलोमीटर दूर है। हाल ही में जिस जल आपूर्ति की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है वह इस गांव के 73 परिवारों की आवश्‍यकताओं को पूरा करेगी और इस योजना के संचालन और उसकी देखभाल का जिम्‍मा गांव की जल एवं साफ-सफाई समिति का है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पानी की नियमित और दीर्घकालिक आपूर्ति की जा सके।

यह क्षेत्र मानसून सीजन के दौरान मुख्‍य धारा से पूरी तरह कटे रहते हैं और इसी वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति योजनाओं का क्रियान्‍वयन सबसे बड़ी चुनौती रहा है क्‍योंकि आवश्‍यक वस्‍तुओं और सामग्रि‍यों की आपूर्ति साल के एक विशेष समय में ही संभव होती है और यह सामग्री इंफाल अथवा पाल्लेल शहर से ही भेजी जाती है। इसके अलावा, दूसरी सबसे बड़ी चुनौती संचार की है और यहां कम संचार नेटवर्क रहता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही मानव श्रम की कमी है और इस तरह के कार्यों के लिए प्रशिक्षित मानव श्रम भी एक समस्‍या है। कोविड-19 महामारी के दौरान जन स्‍वास्‍थ्‍य इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने दिन-रात कठिन मेहनत कर यह सुनिश्चित किया कि दूर-दराज के गांव के प्रत्‍येक घर में नल का पानी पहुंचाया जा सके।

मणिपुर में हाल ही में जल जीवन मिशन के क्रियान्‍वयन की मध्‍यकालिक समीक्षा की गई जिसमें मणिपुर के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में अवगत कराया। राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों में जल जीवन मिशन के क्रियान्‍वयन की प्रगति का आकलन करने के लिए वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए योजना की समीक्षा के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों के ग्रामीण आवासों में नल के पानी की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मणिपुर में लगभग 4.5 लाख आवास हैं जिनमें से मात्र 30,379 आवासों में ही नल के पानी के कनेक्‍शन हैं। मणिपुर में वर्ष 2020-21 के दौरान राज्‍य सरकार ने 2 लाख घरों में पानी के क्रियाशील कनेक्‍शन (एफएचटीसी) देने का लक्ष्‍य रखा है और इस वर्ष राज्‍य सरकार 1 जिले, 15 ब्‍लॉक्स और 1275 गांवों को शत-प्रतिशत इसके दायरे में शामिल करने की योजना बना रही है। राज्‍य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 तक सभी घरों में पानी के कनेक्‍शन की योजना बनाई है।

मणिपुर को 2020-21 में 131.80 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी जिसमें से अब तक 32.95 करोड़ जारी किए जा चुके हैं और भौतिक एवं वित्तीय निष्‍पादन क्षमता के आधार पर राज्‍य अतिरिक्‍त धनराशि के आवंटन का पात्र है। मणिपुर को 15वें वित्तीय आयोग अनुदान के तहत 177 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं और इसका 50 प्रतिशत हिस्‍सा जल आपूर्ति एवं स्‍वच्‍छता पर खर्च किया जाना है जिसे देखते हुए राज्‍य सरकार को इन मदों में धनराशि खर्च करने की योजना बनानी है और जल आपूर्ति योजनाओं के रखरखाव तथा इनके दीर्घकालिक संचालन को भी सुनिश्चित किया जाना है।

Related

Tags: Jal Jivan MissionManipur
ADVERTISEMENT
Previous Post

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

Next Post

बैरिस्टर बाबू और शानदार रविवार अपनी दुर्गा पूजा ब्लूज़ के साथ सयंतनी घोष की मदद करते हैं!

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नकली दवाओं के खिलाफ की कार्रवाई ; कोलकाता में बड़ी मात्रा में जब्ती
राष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नकली दवाओं के खिलाफ की कार्रवाई ; कोलकाता में बड़ी मात्रा में जब्ती

by Gujarat Patrika
December 31, 2024
Next Post
बैरिस्टर बाबू और शानदार रविवार अपनी दुर्गा पूजा ब्लूज़ के साथ सयंतनी घोष की मदद करते हैं!

बैरिस्टर बाबू और शानदार रविवार अपनी दुर्गा पूजा ब्लूज़ के साथ सयंतनी घोष की मदद करते हैं!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.