• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

माननीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वीडियो लिंक के माध्यम से ’नौगढ़ रेलवे स्टेशन का सिद्धार्थनगर’ रेलवे स्टेशन में परिवर्तित नाम का लोकार्पण किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 6, 2020
in राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
माननीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग  मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वीडियो लिंक के माध्यम से ’नौगढ़ रेलवे स्टेशन का सिद्धार्थनगर’ रेलवे स्टेशन में परिवर्तित नाम का लोकार्पण किया
ADVERTISEMENT

माननीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग  मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 05 अक्टूबर, 2020 को अपराह्न 03.15 बजे वीडियो लिंक के माध्यम से ’नौगढ़ रेलवे स्टेशन का सिद्धार्थनगर’ रेलवे स्टेशन में परिवर्तित नाम का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर वीडियो लिंक के माध्यम से सम्बोधित करते हुये रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि नौगढ़ के समीप लुम्बिनी में महात्मा बुद्ध का जन्म होने एवं इस क्षेत्र से उनके जीवन घटनाओं से जुड़े होने के कारण जन-आकांक्षाओं को देखते हुये नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर रखा गया। इसके लिये उन्होंने सभी को बधाई दी। यहां बौद्ध तीर्थयात्री काफी संख्या में लुम्बनी के लिये आते है। इस क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा वल्र्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। खलीलाबाद से बहराइच वाया डुमरियागंज-उतरौला-बलरामपुर-श्रावस्ती  240 किमी. लम्बी नई रेल लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूरा होने से सन्त कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच एवं गोण्डा जनपदों के विकास में तेजी आयेगी।

श्री गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले छः वर्षों में 460 किमी. नई रेल लाइन निर्माण, 531 किमी. दोहरीकरण तथा 489 किमी. आमान परिवर्तन का कार्य पूरा किया गया। इसी प्रकार 4682 किमी. रेलपथ का विद्युतीकरण भी पूरा किया गया। इससे रेल गाड़ियों को तेज गति से चलाया जा सकेगा तथा पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा। अनारक्षित समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकनेे के लिये उत्तर प्रदेश में सभी 1404 अनारक्षित समपारों को समाप्त किया गया। श्री गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले छः वर्षों में आधारभूत संरचना के विकास हेतु रू. 10 हजार 6 सौ करोड़ का आवंटन किया जो उससे पूर्व के वर्षों से लगभग नौगुना अधिक है।

रेल मंत्री ने कहा कि वैष्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिये देशव्यापी लाॅकडाउन के कारण यात्री गाड़ियों का संचलन बन्द करना पड़ा, परन्तु देश में खाद्य एवं अन्य आवष्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिये मालगाड़ियों एवं पार्सल गाड़ियों का संचलन निर्बाध रूप से जारी रहा, जिससे लोगों तक आवष्यक सामग्रियों की आपूर्ति हो सकी तथा बिजली घरों को कोयला पहुॅच सका। प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये श्रमिक विशेषगाड़ियों का संचलन आरम्भ किया गया। उत्तर प्रदेश में कुल 1661 श्रमिक विशेषगाड़ियाँ आईं, जिनके माध्यम से लगभग 22 लाख 40 हजार यात्री यहाँ आये। उत्तर प्रदेश से भी 191 श्रमिक विशेषगाड़ियों के माध्यम से 2 लाख 50 हजार यात्री विभिन्न राज्यों को भेजे गये। उत्तर प्रदेश में 270 रेल कोच को कोविड केयर कोच में परिवर्तित कर विभिन्न स्टेशनोंपर रखा गया है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे चिकित्सालय में 6 कोविड लेवल-। एवं 5 लेवल-2 का वार्ड बनाकर कोविड मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 67 रेल परियोजनाओं में यहाँ आये प्रवासी श्रमिकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

रेल मंत्री ने कहा कि माल लदान में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सितम्बर, 2020 में लोडिंग पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 80 प्रतिषत अधिक है। इस अवसर पर सांसद श्री जगदम्बिका पाल ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को हार्दिक धन्यवाद देते हुये कहा कि रेल के माध्यम से विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि माडर्न रेल कोच फैैक्ट्री, रायबरेली में अन्त्योदय, हमसफर, दीनदयालु  एवं एलएचबी कोच बनाये जा रहे है और फैक्ट्री ने गत वर्ष कोचों का उत्पादन दोगुना कर दिया जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

इस अवसर पर सांसद श्री जगदम्बिका पाल ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि जनआकाक्षंाओं को देखते हुए नौगढ़ स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किया गया। इससे वर्षों से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हुई। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र गौतम बुद्ध के बाल्यावस्था की घटनाओं से जुड़ा है। श्री पाल ने कहा कि रेलवे ने लाॅकडाउन के दौरान श्रमिक विशेषगाड़ियां चलाकर प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुॅचाया। पाॅच हजार कोचों को कोविड केयर कोच में परिवर्तित किया गया। खलीलाबाद-बहराइच नई लाइन (240 किमी.) निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे क्षेत्र के चार आकांक्षी जिलों के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की मांगों से रेल मंत्री को अवगत कराया।

अतिथियों का स्वागत करते हुये मण्डल रेल प्रबन्धक/लखनऊ डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग को देखते हुये जिला मुख्यालय स्टेशन नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर रखा गया है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है। इस स्टेशन पर आदर्ष स्टेशन के अनुरूप सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी है। कार्यक्रम को यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर वेब लिंक के माध्यम से विधायक श्री श्याम धनी, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री एल.सी.त्रिवेदी एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन श्री षिषिर सोमवंषी ने किया।

Related

Tags: railwayTransportaiontravel
ADVERTISEMENT
Previous Post

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एसओपी/दिशा-निर्देशों को जारी किया

Next Post

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति ए एस दवे के निधन पर दुख व्यक्त किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद श्री अशोक गास्ती के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति ए एस दवे के निधन पर दुख व्यक्त किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.