• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

मोटर वाहन ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भारत और रूस के बीच पहला वेबिनार आयोजित

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 3, 2020
in टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय, विशेष, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोटर वाहन ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भारत और रूस के बीच पहला वेबिनार आयोजित
ADVERTISEMENT

मोटर वाहन ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के उपयोग पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा रूस के ऊर्जा मंत्रालय के बीच पहली बार एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री तरुणकपूर ने वेबिनार में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि परिवहन प्रणाली में प्राकृतिक गैस के उपयोग में सहयोग के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन की उपस्थिति में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा रूस के ऊर्जा मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके कार्यान्वयन से पर्यावरण अनुकूल ईंधन के रूप में मोटर वाहन में प्राकृतिक गैस के उपयोग के सामूहिक प्रयासों में मदद मिलेगी। श्री कपूर ने कहा कि वह दोनों देशों के फायदे के लिए मोटर वाहन ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर हैं।

रूस के उप मंत्री श्री एंटन इन्युत्सिन ने कहा कि इस बारे में उनकी सोच शुरु से ही बहुत सकारात्मक थी कि वेबिनार में सूचनाओं का आदान-प्रदान दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और इससे संयुक्त गतिविधियों और आपसी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

रूस में भारत के राजदूत श्री डी.बी. वेंकटेश वर्मा ने स्वागत भाषण में दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक मित्रता के साथ निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि रूस में भारतीय दूतावास ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच इस साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर संभव मदद करेगा।

वेबिनार में परिवहन ईंधन के रूप में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के इस्तेमाल पर दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसपर भारत और रूस दोनों ने अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। वेबिनार में कई गणमान्य व्यक्तियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों की उपस्थिति देखी गई।

केपीएमजी इंडिया और पीडब्यूसी इंडिया के वक्ताओं ने भारतीय बाजारों में सीएनजी और एलएनजी के उपयोग तथा इस बारे में नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपनी प्रस्तुतियां देकर वेबिनार को शुरुआती दिशा दी। परिवहन क्षेत्र के लिए सीएनजी और एलएनजी उपकरण विनिर्माण के लिए साझेदारी की संभावना पर रूस के अलावा रोस्टेक, कामाज़ समूह और प्राकृतिक गैस वाहन एसोसिएशन द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गईं।

वेबिनार के दौरान, भारतीय वक्ताओं ने परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी और सीएनजी की विकास क्षमताओं पर प्रकाश डाला। इस बात का भी उल्लेख किया गया कि कम कार्बन उत्सर्जन के कारण एलएनजी को परिवहन ईंधन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में एलएनजी वाहनों की संख्या 2030 तक 120,000  हो जाने की संभावना है। तब तक, सड़क परिवहन के लिए एलएनजी की मांग भी 1.2-3 एमएमटीपीए पर पहुंच जाने का अनुमान है, जिसके 2035 तक बढ़कर 4.5 एमएमटीपीए हो जाने की संभावना है।

सीएनजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए शहरी गैस वितरण नेटवर्क (सीजीडी) का विस्तार मूलभूत जरुरत है। अब 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक जिलों में सीजीडी का विस्तार किया जा रहा है। भारत में सीएनजी के बाजार के विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। बाजार में 2030 तक सीएनजी उपकरणों के माध्यम से 3से 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर, सीएनजी वाहनों के माध्यम से 50-60 बिलियन डॉलर और सर्विस मार्केट के जरिए 1-1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की बड़ी संभावना है।

रूस की ज्यादातर औद्योगिक संपत्तियों के स्वामित्व वाली कंपनी रोसटेक के प्रतिनिधि ने वेबिनार में एलएनजी उत्पादन और उसकी आपूर्ति श्रृंखला के तकनीकी और उपकरण से संबधित पहलुओं पर विस्तार से अपनी बात रखी। कामाज़ के वक्ता ने कंपनी द्वारा भारतीय बाजार के हिसाब से डिज़ाइन किए गए विभिन्न तरह के एलएनजी वाहनों का व्यापक ब्यौरा प्रस्तुत किया। नैचुरल गैस व्हीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने  रूस और भारत दोनों जगह ऑटोमोबाइल उद्योग में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल की प्रचुर संभावनाओं का जिक्र करते हुए दोनों देशों से अपने यहां वाहन ईंधन के रुप में प्राकृतिक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

गेल (इंडिया) लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी भारत की कंपनियों के वक्ताओं ने भी देश में परिवहन ईंधन के रूप में सीएनजी और एलएनजी के इस्तेमाल के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

वेबिनार से यह अपेक्षा की गई कि यह वाहन ईंधन के रुप में भारत और रूस में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पायलट परियोजनाओं को शुरू करने के लिए व्यावहारिक उपायों के साथ अंततः राष्ट्रीय स्तर पर और एक दूसरे के यहां निवेश को प्रोत्साहित करने के वास्ते एक उत्प्रेरक के रूप में मददगार साबित होगा।

Related

Tags: FuelNatural Gas
ADVERTISEMENT
Previous Post

बापू फिर से आओना

Next Post

भारतीय नौसेना (आईएन) और बंगलादेश नौसेना (बीएन) का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ और समन्वित गश्ती (कॉर्पेट)

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
भारतीय नौसेना (आईएन) और बंगलादेश नौसेना (बीएन) का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ और समन्वित गश्ती (कॉर्पेट)

भारतीय नौसेना (आईएन) और बंगलादेश नौसेना (बीएन) का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' और समन्वित गश्ती (कॉर्पेट)

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.