• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

श्री गंगवार ने बच्चों के सशक्तिकरण की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी; कहा बाल मजदूरी का उन्मूलन प्राथमिकता है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 10, 2020
in राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्री गंगवार ने बच्चों के सशक्तिकरण की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी;  कहा बाल मजदूरी का उन्मूलन प्राथमिकता है
ADVERTISEMENT

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं,  इनके बचपन को बचाना तथा इनके विकास के लिए उचित कदम उठाकर इन्हें सशक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है।  आज हम देश के बच्चों के लिए सजगता से कार्य करते हुए अपने देश के लिए कल के आत्मनिर्भर युवाओं का निर्माण करने में सक्षम हो पायेंगे। श्री गंगवार ने गुरुवार को यह बात केंद्रीय सलाहकार बोर्ड द्वारा बाल एवं किशोर श्रम पर आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी सरकार ने 4 लेबर कोड्स पास किए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि ये लेबर कोड्स भारत के श्रम इतिहास में मील का पत्थर साबित होगें, उन्होंने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इसी कारण से Child and Adolescent Labour (Prohibition and Regulation Act 1986) को 4 लेबर कोड्स से बाहर रखा गया है तथा यह कानून स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा।

श्री गंगवार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के रूप में वर्तमान परिस्थितियां अपने साथ अनेकों चुनौतियां लेकर आयी है। कोविड-19 के कारणवश अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे कुप्रभावों ने बाल श्रम की घटनाओं में वृद्धि की संभावनाओं को भी जन्म दिया है। इन परिस्थितियों में हमें अपने देश के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है तथा और भी सजग रहने की आवश्यकता है। आज हम अपनी प्रत्येक पुरानी कार्यशैली में बदलाव ला रहे हैं, जैसे कि अपनी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा करना। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। बाल श्रम उन्मूलन उद्देश्य से प्रेरित होकर भारत सरकार ने बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन हेतु पिछले कुछ वर्षों में अति महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस दिशा में भारत सरकार द्वारा 2016 में बाल श्रम कानून में किए गए संशोधन को एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसके द्वारा हम 14 वर्ष के कम आयु के बच्चों द्वारा किसी भी व्यवसाय अथवा प्रक्रिया में काम करवाये जाने पर रोक लगाने में सक्षम हुए हैं, साथ ही हमने 14 से 18 वर्ष के किशोरों के खतरनाक उद्योगों में काम करने पर भी प्रतिबंध लगाया है।

भारत ने बाल श्रम उन्मूलन हेतु अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि 2017 में आईएलओ के conventions संख्या 138 तथा 182 को अनुमोदित करके की है। संयुक्त राष्ट्र ने भी सतत विकास लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए 2025 तक पूरे विश्व से बाल श्रम उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। विश्व समुदाय को इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु जागरूक तथा समन्वित प्रयास करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 को बाल श्रम उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाने का भी संकल्प लिया हैI

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (एनसीएलपी) द्वारा बाल श्रमिकों के पुनर्वास का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। इसे और अधिक व्यापक तथा युक्ति संगत बनाते हुए, बच्चों का एक माह का stipend 150 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है, तथा इसका भुगतान मंत्रालय द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे बच्चों के खाते में किया जाता है। संशोधित कानून के प्रभावी प्रवर्तन एवं एनसीएलपी योजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु पेंसिल पोर्टल (PENCIL Portal) बनाया गया है। पेंसिल पोर्टल को सशक्त करते हुए देश में पहली बार सभी एनसीएलपी के बच्चों की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है तथा उसी के आधार पर प्रणाली द्वारा Stipend की राशि सीधे बच्चों के खातों में बिना विलम्ब के जाने हेतु system बनाया गया है।  हमें एनसीएलपी के अन्तर्गत किये गये सर्वे पर एकरूपता लाने की आवश्यकता है तथा सर्वे के लिये दिये गये दिशा निर्देश का पालन भी ज़रूरी है जिससे उसके परिणाम स्वरूप हम नए एसटीसी खोल सकें। इसके अतिरिक्त पेंसिल पोर्टल को शुरू हुए 3 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस प्रोजेक्ट के अब तक के कार्य की समीक्षा हो। साथ ही हमें इस पोर्टल को और अधिक प्रचलित करने की भी अवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पोर्टल पर बाल श्रम से संबन्धित जानकारी या शिकायत दर्ज करवा सकें। मित्रों, मुझे याद है कि पेंसिल पोर्टल के लॉन्च के समय राज्य सरकारों के लिए कुछ दिशा- निर्देश भी जारी किए गए थे। उन दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा होनी चाहिए। हमें यह भी सुनश्चित करना होगा कि एनसीएलपी का दायरा अधिक से अधिक व्यापक किया जा सके। मित्रों, एनसीएलपी देश में कैसे कार्य कर रही है यह फीडबैक तथा विवरण मैं आप सभी माननीय सदस्यों से आज की बैठक में जानना चाहूंगा तथा साथ ही इसे और बेहतर कैसे बनाया जाये। उसके सुझाव भी आप दें। इसके साथ ही, मैं कोविड-19 के परिदृश्य में अब एनसीएलपी में हमें क्या बदलाव लाने की आवश्यकता है, इस पर भी आपके विचारों को जानना चाहूंगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारणवश बच्चों के पुनर्वास में जो भी अवरोध आए हैं, उन्हें हमें दूर करना होगा।  इन परिस्थितियों में हमारी ज़िम्मेदारी और बढ़ गयी है कि हम बाल श्रम उन्मूलन के लिए और अधिक विशेष कदम उठाएं। मेरा सुझाव है कि हमें मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता है जिससे हम पहले उन जिलों पर अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे जिनमें बाल श्रमिकों की संख्या अधिक है ताकि उन जिलों को बाल श्रम से मुक्त कर सकें। मित्रों, मेरा मानना है कि हमारे मंत्रालय को अन्य संबन्धित मंत्रालयों जैसे गृह मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय, तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की अवश्यकता है, ताकि हम समन्वित प्रयास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल श्रम के उन्मूलन की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर सकें।

उन्होंने बताया कि 2025 में भारत को पूर्णतया बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी हमें एक लंबा सफर तय करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य सरकारों एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका भी अहम होगी। इसके लिए हमे सीएबी को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। सीएबी में हमारे साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि हैं जो ज़मीनी स्तर पर कार्य करते हैं, इसीलिए मेरा सीएबी के सदस्यों से अनुरोध है कि आप हमें बाल श्रम उन्मूलन के लिए किये गये हमारे प्रयासों का क्या प्रभाव हो रहा है, उससे अवगत करवायेंगे तथा व्यवहारिक समाधान भी बताएं ताकि हम सब मिलकर अपने देश को सही मायनों में बाल श्रम मुक्त करवा सकें।

Related

Tags: Child laborLaborSocial
ADVERTISEMENT
Previous Post

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर क्षेत्र और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा के लिए सरकारी कर्मचारियों की एलटीसी सुविधा के प्रावधानों में छूट दी

Next Post

भारतीय वायुसेना ने खारडुंगला दर्रे, लेह में स्काईडाइव लैंडिंग की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
भारतीय वायुसेना ने खारडुंगला दर्रे, लेह में स्काईडाइव लैंडिंग की

भारतीय वायुसेना ने खारडुंगला दर्रे, लेह में स्काईडाइव लैंडिंग की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.