• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

सुरक्षा चिंताओं के कारण ऑटोमोबाइल्‍स की मांग में मजबूती; एसयूवी, इलेक्ट्रिक वाहनों और भारतीय वाहन निर्माताओं का बढ़ रहा है आधार: पेबैक-यूनोमर कंज्यूमर मोबिलिटी स्टडी

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
November 13, 2020
in आंतरराष्ट्रीय, बिज़नेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुरक्षा चिंताओं के कारण ऑटोमोबाइल्‍स की मांग में मजबूती; एसयूवी, इलेक्ट्रिक वाहनों और भारतीय वाहन निर्माताओं का बढ़ रहा है आधार: पेबैक-यूनोमर कंज्यूमर मोबिलिटी स्टडी
ADVERTISEMENT
  • पेबैक-यूनोमर कंज्यूमर मोबिलिटी सर्वे फ्यूल लॉयलिस्ट पर संचालित किया गया, जिसमें पता चला है कि 30% से अधिक लोग इस त्योहारी सीजन में वाहन खरीदने पर विचार कर रहे हैं
  • ब्रांड प्राथमिकता की बात करें तो भारतीय ऑटो ब्रांड्स को लोग ज्यादा वरीयता दे रहे हैं, भारत में 60% से अधिक उत्तरदाताओं ने इस तरह के ब्रांड को वरीयता दी है
  • एक तिहाई लोगों ने संकेत दिया कि एसयूवी/कॉम्पैक्ट एसयूवी उनकी पसंदीदा है, जबकि हैचबैक और सेडान की लोकप्रियता कम हो रही है
  • ईवीएस की लोकप्रियता में वृद्धि के साथ सस्‍टेनेबल थीम में बढ़ती रुचि दिखाई दे रही है, हालांकि संख्या अभी भी कम है

फ्यूल लॉयलिस्ट (पिछले 2 वर्षों से यात्री वाहनों के लिए नियमित रूप से ईंधन खर्च करने वाले उपभोक्ता) पर किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि महामारी ने पर्सनल मोबिलिटी और खुद का वाहन खरीदने की दिशा में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दिया है। यह बात एक कंज्यूमर मोबिलिटी स्टडी में सामने आई है, जिसे भारत के सबसे बड़े मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम, पेबैक और इसके डिजिटल रिसर्च पार्टनर यूनोमर द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

इस अध्ययन में करीब 1000 प्रतिसादियों की भावनाओं और दृष्टिकोण के बारे में पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या वे इस त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल खरीदने पर विचार कर रहे हैं, अगर ऐसा है तो उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। सर्वे में शामिल उत्तरदाताओं को पिछले 2 वर्षों में सभी महानगरों और टियर 1 शहरों सहित 12 शहरों में 25 से 50 वर्ष की आयु में, अलग-अलग आय सीमा के साथ अपने ईंधन खरीद व्यवहार के आधार पर चुना गया था। वाहन खरीद पर विचार करने पर उनकी प्रतिक्रियाएं, उनके वर्तमान वाहन को अपग्रेड करने या परिवार के किसी सदस्य के लिए एक अतिरिक्त वाहन को लेकर उनके प्रतिक्रियाएं ली गईं।

अध्ययन से पता चलता है कि दक्षिण और उत्तर भारत के लगभग 30% उत्तरदाता इस त्योहारी सीजन में एक नया/सेकंड हैंड वाहन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। इस क्षेत्र में पश्चिमी भारत के दो-तिहाई उत्तरदाताओं के पास इस साल वाहन खरीदने की कोई योजना नहीं है।

वाहन खरीदने के लिए सकारात्मक नजरिया मुख्य रूप से 2 प्रमुख कारणों से आ रहा है – पहला पर्सनल मोबिलिटी (काम या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सुरक्षा या परिवार के किसी सदस्य के लिए अतिरिक्त वाहन की जरूरत के कारण) और दूसरा अच्छी डील (छूट/कम लागत)। वरीयता दोनों के बीच समान है। महिला फ्यूल लॉयलिस्ट के बीच पर्सनल मोबिलिटी यानी व्यक्तिगत गतिशीलता सबसे महत्वपूर्ण मानदंडों के रूप में सामने आती है, खासकर दक्षिण भारत से, जबकि पूर्वी भारत में – डील और छूट सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी समझा जाता है कि सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता कम रही है, इसके अलावा इस तथ्य को भी नकारा नहीं जा सकता कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आसान नहीं होगा।

वाहन श्रेणियों के बीच एसयूवी/कॉम्पैक्ट एसयूवी चार-पहिया सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय विकल्प होता है, जिसमें एक-तिहाई उपभोक्ता इसको चुनते हैं। इसके बाद सेडान (21%) और हैचबैक (18%) का नंबर आता है। टूव्‍हीलर सेगमेंट में स्कूटर या स्कूटी की तुलना में  मोटरसाइकिल 25% वरीयता के साथ पसंदीदा विकल्प रहा।

इसके अलावा कोविड के बाद स्‍थायी विकल्पों के बारे में लोगों की प्राथमिकता बढ़ रही है। साथ ही हरित ईंधन को भी लोग अपनाने लगे हैं। सर्वेक्षण में पता चला कि लोग सीएनजी (4%) के बजाय ईवी/ इलेक्ट्रिक वाहनों को 10% से अधिक वरीयता दे रहे हैं।  यह भविष्य में पेट्रोल का विकल्प बनेगा। महिला वाहन स्वामित्व बढ़ने के साथ सड़कों पर टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। पूर्वी भारत में करीब 20 प्रतिशत लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनी टॉप पसंद बताया।

ब्रांड वरीयता में भारतीय ऑटो ब्रांड्स का दबदबा है। सर्वे में 60% से अधिक उत्तरदाताओं ने भारतीय ब्रांड्स को चुना। भारतीय वाहन निर्माताओं के अलावा अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों में जापानी (38%) और दक्षिण कोरियाई (28%) वाहन निर्माता लोकप्रिय विकल्प हैं। वहीं यूरोपीय (6%) और चीनी वाहन निर्माताओं (4%) को ज्यादा खरीदार नहीं मिले।

इस कंज्यूमर मोबिलिटी सर्वे पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए पेबैक इंडिया के सीएमओ श्री रमाकांत खंडेलवाल कहते हैं, “हमारे हालिया उपभोक्ता अध्ययन श्रेणियों में लॉयल कस्‍टमर्स की भावनाओं को जानने के लिए तैयार हैं, इससे ब्रांड अपनी मार्केटिंग रणनीतियों को निखारने में मदद मिलेगी। हमारा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म अपने उपयोगकर्ताओं के साथ प्रचार, जुड़ाव या अनुसंधान और अंतर्दृष्टि के लिए बातचीत करने में ब्रांडों की मदद करता है। यह हमारा दूसरा अध्ययन है जिसमें हमने अभी तक एक अन्य प्रमुख उपभोक्ता श्रेणी को कवर किया है – ट्रैवल पर पिछले अध्ययन के बाद ऑटोमोबाइल,  दोनों एक प्रकार का पुनरुत्थान देख रहे हैं। ऑन-ग्राउंड रुझानों द्वारा आउटपुट को और अधिक मान्य किया जा सकता है। हम आने वाले दिनों में इस तरह की जानकारियां साझा करते रहेंगे।”

सर्वे पर अपने विचार साझा करते हुए यूनोमर के सीईओ श्री विनय बापना ने कहा, “पेबैक के लॉयल कस्‍टमर्स और यूनोमर की तकनीकी और अनुसंधान विशेषज्ञता का संयोजन कर प्रासंगिक ग्राहकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने की क्षमता एक शक्तिशाली सामर्थ्‍य है जिसका ब्रांड डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान सर्वेक्षण ऑटोमोबाइल सेगमेंट में कुछ प्रमुख उभरते ट्रेंड्स को दर्शाता है जैसे स्थानीय विनिर्माण के लिए प्राथमिकता, एसयूवी स्वामित्व की जीवन शैली की आकांक्षा और इलेक्ट्रिक वाहनों की पर्यावरणीय सजगता संचालित विकल्प। ये कार निर्माताओं के लिए मार्केटिंग और उत्पाद रणनीतियों पर सीधा प्रभाव डाल सकते हैं।”

पेबैक के सदस्य कई खर्च श्रेणियों में लॉयल हैं और प्‍लेटफॉर्म सही ग्राहक जुड़ाव व उन्‍हें बनाए रखने की  रणनीतियां तय करने के लिए शीर्ष ब्रांडों के साथ सहयोग कर रहा है। यात्रा, किराने का सामान, ईंधन, मनोरंजन, परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रमुख श्रेणियों में खरीदारी व्यवहार की संपूर्ण समझ के साथ पेबैक इंडिया इन जानकारियों का लाभ उठाने और सही रणनीतियों को तैयार करने के लिए ब्रांडों के लिए अवसर पैदा कर रहा है।

Related

Tags: PaybackUnomer
ADVERTISEMENT
Previous Post

पश्चिम रेलवे पर मालगाड़ियों के 20,000 से अधिक रैक लोड करने की उपलब्धि

Next Post

आर्मी तेलंगाना के सिकंदराबाद में 15 जनवरी 2021 से भर्ती रैली शुरू करेगी

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय
आंतरराष्ट्रीय

दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
‘रसना बज’ की अहमदाबाद में शुरुआत
बिज़नेस

‘रसना बज’ की अहमदाबाद में शुरुआत

by Gujarat Patrika
January 23, 2025
जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा: कनाडाई राजनीति में एक युग का अंत
आंतरराष्ट्रीय

जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा: कनाडाई राजनीति में एक युग का अंत

by Gujarat Patrika
January 7, 2025
प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति श्री जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया
आंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति श्री जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया

by Gujarat Patrika
December 30, 2024
मणिपाल हॉस्पिटल्स ने पूर्वी भारत का पहला एआई-संचालित इंजेक्टेबल वायरलेस पेसमेकर सफलतापूर्वक स्थापित किया
बिज़नेस

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने पूर्वी भारत का पहला एआई-संचालित इंजेक्टेबल वायरलेस पेसमेकर सफलतापूर्वक स्थापित किया

by Gujarat Patrika
December 9, 2024
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया हिंदी दिवस
बिज़नेस

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया हिंदी दिवस

by Gujarat Patrika
December 9, 2024
एप्पल iPhone 16 के टॉप फीचर्स: तकनीक का नया आयाम
आंतरराष्ट्रीय

एप्पल iPhone 16 के टॉप फीचर्स: तकनीक का नया आयाम

by Gujarat Patrika
December 4, 2024
Next Post
आर्मी तेलंगाना के सिकंदराबाद में 15 जनवरी 2021 से भर्ती रैली शुरू करेगी

आर्मी तेलंगाना के सिकंदराबाद में 15 जनवरी 2021 से भर्ती रैली शुरू करेगी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.