• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के अंतर्गत“बर्डिंग इन इंडिया” पर एक वेबिनार का आयोजन किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
December 14, 2020
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के अंतर्गत“बर्डिंग इन इंडिया” पर एक वेबिनार का आयोजन किया
ADVERTISEMENT

पर्यटन मंत्रालय ने 12 दिसम्‍बर, 2020 को ‘देखो अपना देश’श्रृंखला के अंतर्गत “बर्डिंग इन इंडिया” शीर्षक से एक वेबिनार का आयोजन किया है।इस वेबिनार का उद्देश्‍य भारत में पक्षी और पक्षियों से जुड़े अवसरों पर ध्‍यान केंद्रित करना है। भारत की जैव विविधता दुनिया में सबसे समृद्ध है। भारत हिमालय, रेगिस्तान, तट, वर्षावन और उष्णकटिबंधीय द्वीपों सेलेकर लगभग सभी प्रकार के पारिस्थ्‍िातिकी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है और यह 1300 से अधिक विदेशी पक्षी प्रजातियों के साथ-साथ भारत में ही मिलने वाली कुछ विशेष प्रजातियों जैसे इंडियन रोलर, हॉर्नबिल्स, सॉर्स क्रेन, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड,वुडपैकर्स, किंगफिशर के अलावा कई अन्‍य मनमोहक पक्षियों का पर्यावास है। देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत भारत की समृद्ध विविधता को दर्शाने का एक प्रयास है और यह वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रसार कर रहा है।

वेबिनार की प्रस्‍तुति इस क्षेत्र में अध्‍ययन की रूचि और दुर्लभ पक्षियों के दस्‍तावेजों का संग्रहण करने वाले प्रकृतिवादी, वन्यजीव फोटोग्राफर और एक फिल्म निर्माता के रूप में सक्रिय श्री सौरभ सावंतद्वारा की गई। उनके शोध कार्य में मुख्य रूप से पक्षी, उभयचर और दंतपक्षीशामिल हैं।

भारतीय संस्कृति में पक्षी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौराणिक कथाओं में, विभिन्न पक्षियों को देवों और देवताओं के वाहन के रूप में दर्शाया जाता है। पक्षी भी युगों से मनुष्‍यों के बहुत करीब रहे हैं और यह पाषाण युग से लेकर आधुनिक युग तक रॉक पेंटिंग, गुफा पेंटिंग, मुगल पेंटिंग में उकेरे चित्रों में मनुष्य के जीवन के लिए बहुत प्रेरणादायक होने के साथ-साथ उनका अभिन्न अंग रहे हैं।

आर्कटिक से अंटार्कटिका तक विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों, विभिन्न जैव विविधताओं और पर्यावासों में पक्षी हर जगह पाए जाते हैं। बर्डिंग न सिर्फ हमारी संवेदनाओं को और भावपूर्ण बनाती है अपितु यह हमें प्रकृति के करीब भी लाती है। प्रकृति की शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। एक उत्साहपूर्ण यात्रा में स्थानीय संस्कृति की जानकारी लेना और उसे समझना, स्थानीय समुदायों के साथ रहना और उनके परिवेश का अध्ययन करना, खान-पान की आदतों, वृक्षों पर बने मोखों में रहने वाले पक्षियों का अध्‍ययन करना और पशु-पक्षियों की आवाजों का श्रवण करते हुए उस क्षेत्र की यात्रा करना शामिल है। यह अनुभवों की एक बेहतरीन दुनिया है। बर्डिंग एक ऐसी गतिविधि है जो हमें प्रकृति और स्थानीय समुदायों के करीब लाने में मदद करती है।

दुनिया भर में लगभग 11,000 पक्षी प्रजातियां हैं और इनमें से 1300 से अधिक प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। बर्डिंग पर्यटन दुनिया भर में एक बिलियन डॉलर का उद्योग है। बर्डिंग उद्देश्य के साथ हर वर्ष लाखों अंतर्राष्‍ट्रीय यात्राएं की जाती हैं और भारत में ट्रांस हिमालय से लेकर रेगिस्तान, पश्चिमी घाट, डेक्कन प्रायद्वीप, गंगा के मैदान, उत्तर-पूर्व क्षेत्र और द्वीपों के विभिन्न क्षेत्रों में जैव विविधता की व्‍यापक क्षमता है। भारत में स्तनधारी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर और तितलियों की अनुमानित 91,000 प्रजातियां है। इन प्रजातियोंऔरपर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूकता पैदा करने हेतु सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

किसी ने बहुत खूब कहा है “बर्डिंग प्रकृति के रंगमंच के लिए आपका जीवनभर का टिकट है।” पक्षियों के औपचारिक वैज्ञानिक अध्ययन को ‘ऑर्निथोलॉजी’कहा जाता है। पक्षियों को निहारने की प्रक्रिया में उनकी पहचान करना और मन बहलाव के लिए उनके व्यवहार को समझना शामिल है। पक्षियों के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है और इसका आनंद सभी आयु समूहों द्वारा लिया जा रहा है।

वेबिनार के समापन पर अपर महानिदेशक रुपिंदर बराड़ ने भारत की जैव-विविधता के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी दी कि किस प्रकार से यह पर्यटन हमें स्थानीय समुदायों से जोड़ता है। यहव्‍यक्ति को विभिन्न स्थानीय समुदायों के साथ जोड़ते हुए उनकी संस्कृति, खान-पान आदि को समझने के साथ-साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के महत्व को इंगित करते हुए अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला की प्रस्‍तुति इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ तकनीकी साझेदारी में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विभाग द्वारा की गई है। इस वेबिनार के सत्र अब https://www.youtube.com/channel/UCbzIbBmMvtvH7d6Zo_ZEHDA/featuredपर भी उपलब्ध होने के साथ-साथ भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालयकेसभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी उपलब्ध हैं।

अगला वेबिनार भारत में साहसिक कार्यों के अवसरों पर है और इसका आयोजन 19 दिसंबर, 2020 को प्रात: 11.00 बजे किया जाना है।

Related

Tags: BirdingTourismtravel
ADVERTISEMENT
Previous Post

गुजरात में आग लगने की घटनाओं के कारण सीएम रुपाणी ने क्या घोषणा की ?

Next Post

पश्चिम रेलवे पार्सल सेवा मे रु. 100 करोड़ पार कर चुका है

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नकली दवाओं के खिलाफ की कार्रवाई ; कोलकाता में बड़ी मात्रा में जब्ती
राष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नकली दवाओं के खिलाफ की कार्रवाई ; कोलकाता में बड़ी मात्रा में जब्ती

by Gujarat Patrika
December 31, 2024
Next Post
पश्चिम रेलवे पार्सल सेवा मे रु. 100 करोड़ पार कर चुका है

पश्चिम रेलवे पार्सल सेवा मे रु. 100 करोड़ पार कर चुका है

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.