• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

एक ऐतिहासिक अवसर के साथ वर्ष 2021 के स्वागत के लिए तैयार है आइआइएम सम्बलपुर

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
January 2, 2021
in राष्ट्रीय, शिक्षण
Reading Time: 6 mins read
A A
0
एक ऐतिहासिक अवसर के साथ वर्ष 2021 के स्वागत के लिए तैयार है आइआइएम सम्बलपुर
ADVERTISEMENT

~ 02 जनवरी-2021 को माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी आइआइएम संबलपुर के स्थायी परिसर का शिलान्यास करेंगे~

देश में नई पीढ़ी के आइआइएम में सबसे आशाजनक और ऊर्जस्वी प्रबंधन संस्थानों में से एक, आइआइएम सम्बलपुर के लिए वर्ष 2020 उपलब्धियों भरा साल रहा है। और अब यह संस्थान नए साल के आगमन के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2 जनवरी, 2020 को वर्चुअल तरीके से आयोजित समारोह के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी आइआइएम सम्बलपुर के स्थायी परिसर का शिलान्यास करेंगे।

इस समारोह में ओडिशा के माननीय राज्यपाल, श्री गणेशी लाल; ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री, श्री नवीन पटनायक; माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’; माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री, भारत सरकार, श्री धर्मेंद्र प्रधान; माननीय शिक्षा, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री संजय धोत्रे; माननीय राज्य मंत्री एमओएएचडी एवं मत्स्य पालन और एमएसएमइ, भारत सरकार, श्री प्रताप चंद्र सारंगी; माननीय सांसद, श्री नितेश गंगा देब; माननीय विधायक, श्री जे.एन. मिश्रा; माननीय विधायक, श्री नूरी नायक; श्रीमती अरुंधति भट्टाचार्य, अध्यक्ष, बोर्ड, आइआइएम सम्बलपुर और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष, तथा प्रो. महादेव जायसवाल, निदेशक, आइआइएम सम्बलपुर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम का गौरव बढ़ाएँगे। इस वर्चुअल समारोह में भारत सरकार के गणमान्य अतिथि, उड़ीसा सरकार के गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत की जानी–मानी हस्तियां, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारीगण, आइआइएम, आइआइटी, आइआइएसइआर के निदेशक, मीडिया के पत्रकार, बुनकर समुदाय के सदस्य, किसान समुदाय के सदस्य, छात्र, पूर्व–छात्र, प्राध्यापक और आइआइएम संबलपुर के कर्मचारियों सहित लगभग 5000 से अधिक आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।

 शीघ्र आयोजित होने वाले इस समारोह के बारे में प्रो. महादेव जायसवाल, निदेशक, आइआइएम सम्बलपुर, ने कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य अतिथिगण हमारे साथ होंगे, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। 5 सालों के अपने इस सफ़र में, आइआइएम सम्बलपुर ने समाज के हर वर्ग के समावेश, नवप्रवर्तन और सत्यनिष्ठा के अपने बुनियादी मूल्यों का पालन करते हुए आशातीत सफलता प्राप्त की है। नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण के अनुरूप, आइआइएम सम्बलपुर ने पढ़ने और पढ़ाने के तरीके में एक अभिनव बदलाव किया है, और इस प्रक्रिया को शिक्षक केंद्रित से छात्र केंद्रित बनाया है। आइआइएम सम्बलपुर फ़्लिप क्लास रूम की अवधारणा को प्रस्तुत करने वाला पहला संस्थान है, जिससे छात्र पढ़ाई से ज़्यादा लगाव महसूस करते हैं और बुनियादी सिद्धांतों को डिजिटल माध्यमों से सिखाया जाता है, साथ ही लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्हें क्लास रूम में ही उद्योग जगत का अनुभव प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विज़न को साकार करने के एक हिस्से के रूप में, आइआइएम सम्बलपुर ने सभी के समावेश को अपने मौलिक दृष्टिकोण के तौर पर अंगीकृत किया है। हमने लैंगिक आधार पर भेदभाव के बिना सभी के समावेश के साथ–साथ बुनकरों और किसानों तक पहुंचने के संदर्भ में भी समावेश के सिद्धांत को अपनाया है। संस्थान ने एमबीए (2019-21) बैच में सर्वाधिक, यानी 49% छात्राओं तथा एमबीए (2020-22) बैच में 43% छात्राओं के साथ अधिकतम लैंगिक विविधता के मामले में अन्य सभी आइआइएम को पीछे छोड़ दिया है। हम व्यवसाय के डिजिटलीकरण, डीकार्बनाइजेशन, यानी कार्बन के उत्सर्जन में कमी और इसके लोकतंत्रीकरण के संदर्भ में हो रहे नवीनतम बदलावों के अनुरूप अपने शोध कार्यों में सर्वोत्तम प्रबंधन अभ्यास के निर्माण पर बल देते हैं। इसके लिए हमने बुनकर उत्पादक संगठन (डब्लूपीओ) और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एक इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की है। इसके अलावा, डिजिटलीकरण के क्षेत्र में अपनी कार्य–योजना के हिस्से के रूप में आइआइएम सम्बलपुर ने स्मार्ट क्लासरूम और निरीक्षकों की निगरानी में ऑनलाइन मूल्यांकन की शुरुआत की है। यह नई शिक्षा नीति– 2020 के अनुरूप भी है।“

 आइआइएम सम्बलपुर को ओडिशा सरकार का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है, और ओडिशा सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसर के निर्माण के लिए 200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। शिक्षा मंत्रालय ने भी निरंतर प्रशासनिक सहायता प्रदान की है तथा 401.97 करोड़ रुपये कि इस परियोजना को साकार के लिए वित्तीय अनुदान के रूप में अपना समर्थन दिया है। निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप इस परियोजना को अप्रैल 2022 तक पूरा किया जाएगा।

जीआरआइएचए मानकों के अनुरूप ऊर्जा-कुशल व हरियाली को बढ़ावा देने वाली सुविधाओं से सुसज्जित इस प्रस्तावित परिसर की संरचना एकदम अत्याधुनिक होगी। नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग पर बल देने वाले संस्थान के नए एवं स्थायी परिसर में एक ग्रीन कैंपस होगा। इमारत की डिजाइन में ओडिशा की विरासत एवं कला की झलक दिखाई देगी। आइआइएम सम्बलपुर ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन उपक्रम, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को “परियोजना प्रबंधन परामर्श” सेवाएं प्रदान करने का दायित्व सौंपा है।

Related

Tags: educationIIT Sambalpur
ADVERTISEMENT
Previous Post

अभिलाषाओं के दिवास्वप्न

Next Post

सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोचर ने अभिनेता करन  मेहरा और अभिनेत्री इहाना ढिल्लोन  के साथ अपने लेटेस्ट कलेक्शन  की शूटिंग की।

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय
आंतरराष्ट्रीय

दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोचर ने अभिनेता करन  मेहरा और अभिनेत्री इहाना ढिल्लोन  के साथ अपने लेटेस्ट कलेक्शन  की शूटिंग की।

सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोचर ने अभिनेता करन  मेहरा और अभिनेत्री इहाना ढिल्लोन  के साथ अपने लेटेस्ट कलेक्शन  की शूटिंग की।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.