• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
February 23, 2021
in राजनीती, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 3-5 सितंबर से रूस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे
ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 22 फरवरी, 2021 को वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) का उद्घाटन किया। दिल्ली स्थित डीआरडीओ अग्नि, विस्‍फोटक और पर्यावरण सुरक्षा प्रयोगशाला केन्‍द्र-सी एफ ई ई एस द्वारा बनाई गई इस सुविधा का उद्देश्य प्रशिक्षित मानव संसाधन, अग्नि सुरक्षा प्रौद्योगिकी और उत्पादों को विकसित करना है ताकि जानमाल के नुकसान को बचाया जा सके।

अपने उद्घाटन भाषण में रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण कदम के लिए बधाई दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी अग्निकांड में हमारा राष्ट्र बहुमूल्य जीवन और बहुमूल्य संपत्ति खो देता है। इस तरह के नुकसान को रोकने के लिए यह प्रशिक्षण केंद्र कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में एक लंबा रास्ता तय करेगा ।

भारत में अपनी तरह का यह पहला कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाकर और यथार्थवादी पैमाने पर अग्नि के दृष्टिकोण से सिमुलेशन सिस्टम स्थापित करके बनाया गया है ताकि चुनौतियों का सामना किया जा सके और सशस्त्र बलों से रक्षा अग्निशमन सेवा के कार्मिकों और लड़ाकों के कौशल को बढ़ाया जा सके। पिलखुवा में 24 एकड़ क्षेत्र में फैली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस सुविधा का उपयोग अग्निशमन रोकथाम और अग्निशमन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों, डीआरडीओ, आयुध कारखानों, तटरक्षक बल और रक्षा उपक्रमों के अग्निशमन सेवा कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा भूटान, श्रीलंका और अन्य पड़ोसी देशों के प्रशिक्षुओं को भी इस केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह संभावना है कि यह सुविधा उनके ज्ञान और अग्निशमन कौशल को मजबूत करने और उभरते उच्च तकनीकी वातावरण में आग के खतरों से निपटने के लिए उन्हें तैयार करेगी। ऐसी उच्च स्तरीय सुविधाओं में अग्निशमन कर्मियों के प्रशिक्षण से रक्षा प्रतिष्ठानों में उच्च स्तरीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का कार्यान्वयन होगा जिसके परिणामस्वरूप अग्नि दुर्घटनाओं के कारण होने वाले नुकसान और संपत्ति को कम से कम किया जा सकेगा ।

कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) के पास अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्मित चार बे हैं जिनमें हाइड्रोलिक प्लेटफार्म, एयर क्रैश फायर टेंडर और आपातकालीन बचाव टेंडर जैसे अग्निशमन और बचाव उपकरण हैं, जिनका उपयोग अग्निशमन कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के अलावा व्यावहारिक/ हाथ से प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा । केंद्र के पास एक आपातकालीन पलायन शूट वाला एक फायर ड्रिल टॉवर है जिसका उपयोग ऊंची इमारतों में आग के मिथ्याभास, ब्रीदिंग एपराटस ट्रैनिंग फैसिलिटी, विशेष अग्निशमन और बचाव उपकरणों समेत एक मॉडल फायर स्टेशन, एलपीजी पेट्रोलियम टैंक फार्म सिम्युलेटर, फायर सूट टेस्ट और मूल्यांकन सुविधा, एक छात्रावास और ट्रांजिट सुविधा और प्रशासनिक और प्रशिक्षण सुविधा है। इस सुविधा का सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (सीएफईईएस) द्वारा रखरखाव किया जाएगा, जो आग, विस्फोटक और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में सुरक्षा ऑडिट, प्रशिक्षण गतिविधियों और अनुसंधान और विकास गतिविधियों को अंजाम देती है। प्रत्येक वर्ष 400-500 कर्मियों को रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठानों की आवश्यकताओं के अनुकूल मॉड्यूल में सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (सीएफईईएस) द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने अपने संबोधन में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण और अग्नि सुरक्षा उत्पादों के मूल्यांकन के लिए परीक्षण सुविधाओं की दिशा में सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (सीएफईईएस) के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) की स्थापना रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान की पुष्टि करने की दिशा में शुरू किया गया एक और कदम है ।

इस अवसर पर महानिदेशक मानव संसाधन श्री के एस वरप्रसाद, महानिदेशक प्रणाली विश्लेषण एवं मॉडलिंग सुश्री नवनीता राधाकृष्णन, निदेशक सीएफईईएस श्री राजीव नारंग और रक्षा मंत्रालय के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Related

Tags: DRDOPolitics
ADVERTISEMENT
Previous Post

अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ा, एक ने भेजा B-1 बमवर्षक, दूसरा दागी मिसाइलें

Next Post

पश्चिम बंगाल में अनेक रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ 

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
जितेंद्र सिंह शंटी ने पदयात्रा करके बिहारी कॉलोनी के लोगों से मुलाकात की।
Gujarat Patrika

जितेंद्र सिंह शंटी ने पदयात्रा करके बिहारी कॉलोनी के लोगों से मुलाकात की।

by Gujarat Patrika
January 10, 2025
Next Post
सीसीआई ने एल्सटॉम एस.ए. द्वारा बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण तथा काईसी डी डिपोट एट प्लेसमेंट डू क्यूबैक (सीडीपीक्यू) और बॉम्बार्डियर इंक (बॉम्बार्डियर) द्वारा एल्सटॉम एस.ए. के क्रमशः 18 प्रतिशत और 3 प्रतिशत (लगभग) शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल में अनेक रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.