• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अहमदाबाद, गुजरात में भारत रत्न व गुजरात की भूमि के वीर सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से एक विशाल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
February 25, 2021
in खेल जगत
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अहमदाबाद, गुजरात में भारत रत्न व गुजरात की भूमि के वीर सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से एक विशाल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन किया
ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अहमदाबाद, गुजरात में भारत रत्न व गुजरात की भूमि के वीर सपूत सरदार वल्लभ भाई पटेलके नाम से एक विशाल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन किया। साथ ही आदरणीय राष्ट्रपति महोदय ने दुनिया के सबसे बड़ेस्पोर्ट्स स्टेडियम ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ का उद्घाटन भी किया। विश्व का यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम सरदार वल्लभभाई पटेल संकुल के ही अंतर्गत आता है। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमितशाह, केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू और गुजरात के उप मुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे।

स्टेडियम के उद्घाटन और स्पोर्ट्स एन्क्लेव के भूमि पूजन के लिए राष्ट्रपति का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रीश्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिन है। आज राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौहपुरुष भारतरत्न सरदार पटेल जी के नाम पर एक बड़े स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ है। श्री अमित शाह ने कहा किअत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेन्द्र मोदी स्टेडियम’ होगा। इसस्टेडियम में 1.32 लाख दर्शक मैच का लुत्फ़ उठा सकेंगे। स्टेडियम में 11 पिच हैं, जो विश्व के किसी अन्य स्टेडियम में नहींहैं। चार ड्रेसिंग रूम हैं, साथ ही कितनी भी बारिश हो, बरसात रुकने के आधे घंटे में मैच डिस्टर्ब करे बगैर आगे का खेल शुरूकिया जा सकेगा। स्टेडियम में इस प्रकार की एलईडी लाइट्स लगी हैं जिनसे खिलाड़ी की परछाई पिच पर नहीं पढ़ेगी और40 से 50% बिजली की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में एक हाई टेक मीडिया रूम भी बनाया गया है जो यहाँहोने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं को दुनिया भर तक पहुँचाएगा।

Anchor

श्री अमित शाह ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक स्टेडियम है और यहाँ कई रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पहलीबार इस स्टेडियम में पिंक गेंद से मैच खेला जाएगा। श्री शाह ने कहा कि कपिल देव ने सर्वाधिक 431 विकेट लेने के रिचर्डहेडली के रिकॉर्ड को इसी मैदान पर तोड़ा था। सुनील गावस्कर ने 10,000 रन इसी मैदान पर बनाए थे और सचिन तेंदुलकर नेवनडे मैचों में 18,000 रन और क्रिकेट कैरियर में अपने बीस साल इसी स्टेडियम में पूरे किए थे।

Anchor

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यहाँ बनने वाला सरदार वल्लभभाई स्पोर्ट्स एन्क्लेव एक महत्वकांक्षी परियोजना है। उन्होंने कहाकि 233 एकड़ भूमि में बनने वाला यह देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एन्क्लेव होगा। इसमें सभी विश्व स्तरीय खेल सुविधाएँहोंगी। एन्क्लेव में नारायणपुरा में बनने वाला 18 एकड़ का एक नया स्पोर्ट्स कंपलेक्स भी शामिल है। श्री शाह ने बताया किसरदार पटेल स्पोर्ट्स संकुल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम और नारायणपुरा में बनने वाला स्पोर्ट्स कंपलेक्स, यह तीनों मिलाकर किसीभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में खेले जाने वाले सभी खेलों की पूरी व्यवस्था एक ही शहर में एक ही जगह पर उपलब्ध होगी जोअहमदाबाद के लिए गौरव की बात है। यहाँ 250 कोचेस के रहने की व्यवस्था होगी और 3,000 बच्चे एक साथ प्रशिक्षण लेसकेंगे। श्री शाह ने कहा कि चाहे कॉमन वेल्थ गेम करने हों या ओलंपिक, अहमदाबाद 6 महीने के अंदर तैयार हो जाए इसप्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर बनने की आज यहां शुरुआत हुई है। श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीजब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब देखा हुआ उनका सपना आज साकार होने जा रहा है और अहमदाबाद भारत में स्पोर्ट सिटी केनाम से जाना जाएगा।

Anchor

श्री अमित शाह ने बताया कि आवाजाही के लिए बीआरटीएस तथा मेट्रो भी यहां तक पहुंचने वाली है और जब रिवर फ्रंट काएक्सटेंशन समाप्त हो जाएगा, तब नर्मदा और साबरमती का जल हमेशा यहां शांति और शीतलता प्रदान प्रदान करता रहेगा।श्री अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर और अहमदाबाद ग्रामीण जिला के 600 से ज्‍यादा स्कूलों को इसके साथ जोड़ा जाएगाजिससे जिन स्कूलों के पास अपने प्लेग्राउंड नहीं हैं उनके बच्चों को खेलने की सुविधाएं मिल पाएंगी। सप्ताह में एक दिनबच्चा यहां आएगा पूरा दिन खेलेगा, खाना खाएगा और शाम को सुरक्षित अपने घर पंहुच जाएगा। उन्होने कहा कि सरदारस्पोर्ट्स एंक्लेव में कुल 20 स्टेडियम बनेगे और जिन खिलाड़ियों ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है उन सभी केनाम पर इन स्टेडियम का नामकरण किया जाएगा जिससे कि खेल को बढ़ावा देने वालों को भी प्रेरणा मिलेगी। यहां परलगभग लगभग 3,000 अपार्टमेंट बनेंगे जिनमें 12,500 बच्चे रह पाएंगे।

Anchor

श्री अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्‍पोर्ट एन्क्लेव बनाकर मोदी जी ने सरदार पटेल के लिए विशेष श्रद्धाप्रकट की है। सरदार पटेल का योगदान आजादी के बाद देश को एक करने में रहा, शायद सरदार न होते तो हम बिखर जातेमगर उनके साथ इतिहास में बहुत अन्याय किया गया। श्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था की कि कोई कितने भी बरस शासन करेयुगों युगों तक सरदार का नाम अमर रहेगा। गुजरात के सुपुत्र और देश के लौह पुरुष सरदार पटेल के नाम पर सबसे बड़ा स्टेचूबनाया। आज ताजमहल से ज्यादा लोग सरदार पटेल के स्टेचू को देखने आते हैं। श्री नरेंद्र मोदी जी की ही प्रेरणा से यहांसरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव बना है जो आने वाले कई सालों तक देश भर के बच्चों को दुनिया की खेल स्पर्धाओं में आगे आनेके लिए एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म देने का काम करेगा। ओलंपिक में खेले जाने वाला कोई ऐसा खेल नहीं होगा जिसकीसुविधा यहां न हो। यह संकुल सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों और उच्चतम खेल के सिद्धांतों के अनुसार तैयार किया गया है औरभारत के किसी भी अन्य शहर में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। श्री शाह ने कहा कि प्रोजेक्‍ट की कुल लागत 4,600 करोडरुपये है जिसमें 3,200 करोड रुपये का सरकारी निवेश होगा और 1,400 करोड रुपये पब्लिक पार्टनरशिप का होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्पोर्ट्स के लिए जो विजन है अगर उसकी चर्चा यहाँ ना की जाए तोबात अधूरी होगी। श्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तभी से उन्होंने गुजरात में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेकमहत्वपूर्ण पहल कीं। जब श्री मोदी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने तो उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ अन्य सभीखेलों को बढ़ावा देने का विजन दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे और आगे बढ़ाया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि जब तक युवा खेलों में आगे नहीं बढ़ता तब तक वह कि कुछ नहीं कर सकता। इसीलिएप्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव बनाकर उनके संसदीय क्षेत्र को एक बहुतबड़ा उपहार दिया है। श्री शाह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब एशियाई या ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के नामस्वर्ण और रजत पदक तालिका में नज़र आएँगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आत्मनिर्भर कानारा दिया है उसके तहत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना ज़रूरी है। देश के युवाओं को खेलों में भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयासकरना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि युवा खेलों में आगे आयें और इसमे अपना करियर बनाएँ, सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी।श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि खेलों में सफलता से दुनिया भर में भारत के यश में वृद्धि होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपीलकी कि वे अपने बच्चों की खेलों में रुचि को बढ़ावा देते हुए उन्हें यहाँ भेजने का संकल्प करें। श्री अमित शाह ने अभिावावकों सेयह भी कहा कि बच्चे को मैदान में खेलने दीजिएगा, मिट्टी के अंदर छोड़िएगा तभी जाकर उन्‍हें हार की आदत पड़ेगी और उनमेंजीतने का जज्बा आएगा।

Related

Tags: AhmedabadSports
ADVERTISEMENT
Previous Post

एक व्यक्ति को अपना काम करके वहाँ से क्यो चले जाना चाहिए ? जानिए क्या कहते हैं चाणक्य ?

Next Post

प्रधानमंत्री का सपना, 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Ace Softex गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2024 के पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत
खेल जगत

Ace Softex गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2024 के पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत

by Gujarat Patrika
December 9, 2024
टीम इंडिया का कमाल टी२० वर्ल्डकप जीत कर मचाया धमाल ।
Gujarat Patrika

टीम इंडिया का कमाल टी२० वर्ल्डकप जीत कर मचाया धमाल ।

by Gujarat Patrika
June 30, 2024
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उभरते हुए भारतीय टेनिस सनसनी सुमित नागल को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाया
Gujarat Patrika

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उभरते हुए भारतीय टेनिस सनसनी सुमित नागल को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाया

by Gujarat Patrika
June 22, 2024
Gujarat Patrika

क्रिकेट आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप में एक यादगार सरप्राइज दिया, मैडम तुसाद न्‍यूयॉर्क में अपने वैक्‍स फिगर के साथ नजर आये

by Gujarat Patrika
June 14, 2024
तेलंगाना के 40+ पुरुष चैंपियन बने
Gujarat Patrika

तेलंगाना के 40+ पुरुष चैंपियन बने

by Gujarat Patrika
April 10, 2024
तेलंगाना ने गत विजेता IA&AD को हराया
Gujarat Patrika

तेलंगाना ने गत विजेता IA&AD को हराया

by Gujarat Patrika
April 8, 2024
चरित्र और उत्कृष्ट कार्य दिखाने का समय
Gujarat Patrika

चरित्र और उत्कृष्ट कार्य दिखाने का समय

by Gujarat Patrika
April 3, 2024
Next Post
प्रधानमंत्री ने कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

प्रधानमंत्री का सपना, 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.