• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

‘मैंने इस विचार को ही खारिज कर दिया था कि मैं जिसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं वह असंभव है!’: रणवीर सिंह

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
April 20, 2021
in फिल्म एवं टेलीविज़न, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘मैंने इस विचार को ही खारिज कर दिया था कि मैं जिसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं वह असंभव है!’: रणवीर सिंह
ADVERTISEMENT

‘मैंने इस विचार को ही खारिज कर दिया था कि मैं जिसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं वह असंभव है!’: रणवीर सिंह बता रहे हैं कि वह इस भरोसे के साथ अपने सपनों के पीछे पड़े रहे कि उनके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है

बॉलीवुड सुपरस्टार और यूथ आयकॉन रणवीर सिंह एक कल्चरल फिनॉमिना हैं- वह एक एक्टर हैं, फैशन के क्षेत्र की प्रामाणिक हस्ती हैं, इंडियन हिप हॉप का चेहरा हैं और एक आर्टिस्ट इंटरप्रेन्योर भी हैं- वह वास्तव में लीक से हट कर चलने वाले शख्स हैं और भारतीय मनोरंजन जगत के खिलाड़ी गेम-चेंजर हैं। बॉलीवुड के लिए पूरी तरह से ऑउटसाइडर और इंटरटेनमेंट बिजनेस के सेल्फ-मेड दिग्गज रणवीर ने एक दशक के दौरान इस पूरे दौर को परिभाषित करने वाले अपने अद्भुत प्रदर्शनों के दम पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनका कहना है कि जिंदगी में उन्होंने हर चीज इस यकीन की बदौलत पाई है कि कुछ भी असंभव नहीं होता।

उनकी निर्भीकता और उग्रता वाला ब्रांड देश के उन युवाओं के मन में गूंजता रहता है, जो अपने समूह से ऊपर उठना चाहते हैं, जो अपनी श्रेष्ठता व काबिलियत के दम पर अदृश्य बाधाओं को पार करके तरक्की करने का सपना देखते हैं। उनके उस अनूठे, मौलिक और पूरी तरह से अपरंपरागत सार्वजनिक व्यक्तित्व ने स्टीरियोटाइप छवियों को ध्वस्त कर दिया है, जो न सिर्फ सांस्कृतिक बंधनों को नजरअंदाज करता है बल्कि आज की पॉप संस्कृति को भी गढ़ता है।

एक सच्चे यूथ आयकॉन के रूप में इस विशाल राष्ट्र ने रणवीर पर स्पॉटलाइट केंद्रित कर रखी है। उन्होंने कलाकारों का एक सामूहिक मंच ‘इंकइंक’ तैयार करके म्यूजिक इंडस्ट्री में भी सामने से मोर्चा संभालना तय किया है- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो देश के कोने-कोने में बसे प्रतिभाशाली संगीतकारों को वैश्विक फलक पर चमकने में मदद करता है। हमने रणवीर सिंह से इस बारे में बातचीत की है कि उन्होंने असंभव को संभव बनाने के लिए अपना भरोसा किस तरह कायम रखा!

प्रश्न: आपके करियर की शुरुआत में आपको कई बार नकारा गया और अब आप एक सुपरस्टार बन चुके हैं। हमें इस बारे में कुछ बताइए कि आपने जब एक स्ट्रगलर के रूप में अपनी अनिश्चितताओं से भरी शुरुआत की थी तब वह समय कैसा था? यह भी बताइए कि आपने लक्ष्य पर अपनी नजर किस तरह बरकरार रखी और खुद को समझाते रहे कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है?

रणवीर: “मेरे संघर्ष वाले वर्षों के दौरान ऐसे कई क्षण आए, ऐसी कई घटनाएं पेश आईं, जब मुझे लगा कि कोई उम्मीद ही नहीं बची है। मोटे तौर पर इस विशिष्ट और आसानी से प्रवेश न देने वाली इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भीतर अपने कदम रखना असंभव नजर आ रहा था। लेकिन मैं डटा रहा- आप कह सकते हैं कि मैं इंडस्ट्री में दिलोजान से दाखिल भी होना चाहता था और बेवकूफ भी था, और इस सबसे बड़ी बात यह थी कि मुझे अपनी काबिलियत, संभावनाओं और क्षमताओं पर पूरा भरोसा था। उस वक्त भी, जब मेरे पास कुछ नहीं था, मेरी गतिविधियों की पहचान इसी जोश, लगन, जिम्मेदारी, सावधानी और चुस्ती भरे कामों से हुआ करती थी। मुझे अच्छी तरह से पता था कि यहां चुटकियों में कुछ हासिल होने वाला नहीं है। लेकिन मुझे यकीन था कि एक दिन यह होकर रहेगा। जब लंबे समय तक काम से संबंधित कोई अच्छी खबर नहीं मिलती थी, महीनों तक फोन नहीं बजा करता था, तो मेरा भरोसा डगमगाने लगता था। लेकिन मैं इस विचार को ही खारिज कर चुका था कि मैं जिसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं वह कोई असंभव चीज है। मैंने कठिन से कठिन समय में भी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। मैंने कायनात को लगभग मजबूर कर दिया था कि वह इसे मेरे लिए संभव बनाए! मेरा दृढ़ निश्चय व एकाग्रता आखिरकार रंग लाई और मेरा सपना मेरी हकीकत बन गया! तब से हर रोज मुझे यही अहसास होता है कि जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं।“

प्रश्न: जब पहलेपहल आप फिल्म इंडस्ट्री में आए तो आपसे कहा गया था कि आपका किसी सर्वगुणसंपन्न एक्टर जैसा खास लुक नहीं है, और न ही आपकी फिल्मों से जुड़ी कोई वंशावली है। आज आप भारत के ग्लोबल यूथ आयकॉन बन चुके हैं। सुपरस्टारडम के इस सफर में आपकी सबसे बड़ी सीख क्या रही?

रणवीर: “जब युवा एक्टर; खासकर ‘ऑउटसाइडर’ मेरे पास सलाह मांगने आते हैं कि स्ट्रगल करते हुए आगे कैसे बढ़ा जाए, तो सबसे पहली और सबसे अहम बात मैं उनसे यही कहता हूं कि “अपना करियर उचित कारणों के लिए आगे बढ़ाइए। सिर्फ इस वजह से स्ट्रगल कीजिए कि परफॉर्म करना ही आपकी जिंदगी है।“ मैं उनसे आग्रह करता हूं कि परफॉर्मिंग आर्ट्स या इंटरटेनमेंट बिजनेस के प्रलोभन में महज इसलिए न पड़ें कि इस फील्ड में शोहरत और पैसे के साथ कामयाबी मिलती है। ये सब क्षणिक हैं, अस्थायी हैं, दिखावा हैं- केवल फंसाने वाली चीजें हैं। इसीलिए मैं उनसे कहता हूं कि वे अपने हुनर व कला के प्रति ईमानदारी बरतें और परफॉर्म करने का आनंद उठाने के लिए, परफॉर्मिंग से प्यार होने के कारण इस फील्ड में आएं। इस सफर में मैंने एक और चीज सीखी है कि खरापन व प्रामाणिकता सबको समझ में आती है और इसकी वजह से लोग आपके साथ सबसे ज्यादा जुड़ते हैं। अगर आप खुद को कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं, जो अंदर से आप नहीं हैं तो आप अपना नुकसान कर रहे हैं। अगर आप अपनी आत्मा के प्रति सच्चे हैं, अगर आप जज किए जाने का भय अपने दिमाग से निकाल चुके हैं, तभी आपकी शख्सियत सबसे ज्यादा उभर कर सामने आएगी। मैं उनसे कहता हूं कि ‘आप आप बने रहें’। मौलिक रहें, अपना अनोखापन बरकरार रखें। और दूसरी अहम चीज मैंने यह सीखी है कि जोखिम उठाते रहिए। जितना बड़ा जोखिम उतना बड़ा फल! इस प्रक्रिया में आपसे गलतियां और गड़बड़ियां हो सकती हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जिंदगी में असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती, सिर्फ सबक होते हैं।“

प्रश्न: आपके करियर ने वाकई यह साबित कर दिया है कि आपके लिए असंभव जैसी कोई चीज ही नहीं है। अब आप सपने देखने वाले साथियों को, जो म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से ऑउटसाइडर हैं, एक विशाल मंच मुहैया करा रहे हैं। हमें उस क्षण के बारे में बताइए जब आपने यह फैसला किया कि किसी ऑउटसाइडर को अपने जैसे ऑउटसाइडर साथियों का साथ देना चाहिए?

रणवीर: “आपके पास अपनी चमक बिखेरने वाले महान क्षण तक पहुंचने का जुनून, साहस और धीरज अवश्य हो सकता है। इस पल को हासिल करने की आप अंतहीन प्रतीक्षा भी कर सकते हैं। लेकिन इस पहेली और प्रक्रिया में अक्सर जो चीज नदारद रहती है, वह है ‘मौका’। मेरा सारा प्रयास इतना कठिन इसलिए बन गया कि मौके ही नहीं मिलते थे। मैं सपने देखने वाले साथियों के लिए यही मौके फराहम करना चाहता हूं। जुनून में उबल रहे युवा कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराना चाहता हूं। मुझे उनको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाला मंच देना है। कर्ज उतारने का यह मेरा अपना ढंग है। यह मुझे मिलने वाली दुआओं को आगे बढ़ाने का मेरा अपना रास्ता है। यह कायनात का शुक्रिया अदा करने का मेरा निजी तरीका है।“

प्रश्न: अपना डेब्यू करते वक्त आप वाकई एक अंडरडॉग खिलाड़ी थे और अब आप 83, गली ब्वॉय, जयेशभाई जोरदार जैसी अंडरडॉग फिल्मों में काम कर रहे हैं। इन भूमिकाओं को निभाने के लिए आप ‘कुछ भी असंभव नहीं’ वाली अपनी रियल लाइफ यात्रा से कितनी प्रेरणा या मदद लेते हैं?

रणवीर: “हर मुख्तलिफ किरदार निभाने के लिए आपको अपने अनुभवों का खजाना खंगालना पड़ता है, ताकि चरित्र-चित्रण विश्वसनीय, आंतरिक और ईमानदार लगे। अपने अंडरडॉग किरदारों के साथ मैं गहरी सहानुभूति रखता हूं, क्योंकि मैं भी अपनी लाइफ में ऐसे ही हालात से दो-चार होता रहा हूं। ‘गली ब्वॉय’ फिल्म का एक डायलॉग है, जिसका मोटे तौर पर यह मतलब है: “अपनी हकीकत से बावस्ता करने के लिए मैं अपने सपने नहीं बदल सकता, बल्कि अपने सपनों से बावस्ता करने के लिए मैं अपनी हकीकत को ही बदल डालूंगा।“ मैंने इस भावना को अपनी आत्मा की गहराइयों में महसूस किया है। जब इन किरदारों को तमाम विषम परिस्थितियों के खिलाफ खुद को साबित करना पड़ता है, तो उस संघर्ष के साथ मैं बड़े ही जाने-पहचाने ढंग से जुड़ जाता हूं। गली ब्वॉय में मुराद असंभव को संभव बना देता है। फिल्म 83 में कपिल के गुस्ताख नामुमकिन को मुमकिन बना डालते हैं। मैं इन भूमिकाओं को इसलिए विश्वसनीय बना पाता हूं कि मैंने खुद ऐसे हालात का सामना किया है। मैं इन किरदारों के मोहभंग और मायूसी को महसूस कर सकता हूं, उनका गुस्सा, असंतोष और आक्रोश समझ सकता हूं, उनकी कुंठा और हताशा का अनुभव कर सकता हूं, उनके साहस और धैर्य की थाह ले सकता हूं… और मैं यह सब बड़ी गंभीरता व गहराई के साथ कर पाता हूं, क्योंकि मैं खुद इन मारक भावनाओं से गुजर चुका हूं। मैंने यह सब खुद असली रूप में झेला है।”

एडिडास ने अपना ग्लोबल अभियान ‘इम्पॉसिबल इज नथिंग’ रणवीर के साथ लॉन्च किया है। इस अभियान में एक लड़के की यात्रा को हाईलाइट किया गया है, जिसकी आंखों में सपने हैं, और वह असंभव को संभव बनाते हुए भारत का एक सुपरनोवा बन जाता है। दिलचस्प बात यह है कि एडिडास का यह ग्लोबल अभियान सिने-जगत में रणवीर के शानदार 10वें साल के दौरान लॉन्च किया जा रहा है। इस संयोग ने रणवीर के उस योगदान को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया है कि भारत में उन्होंने किस तरह की पॉप संस्कृति गढ़ी है तथा दर्शकों के सामने भारतीय सिनेमाई इतिहास के कैसे-कैसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदार पेश किए हैं।

Related

Tags: EntertainmentRanveer Singh
ADVERTISEMENT
Previous Post

श्‍याम स्‍टील इंडिया ने अपना नया टेलीविजन विज्ञापन कैम्‍पेन “मकसद तो इंडिया को बनाना है’’ लॉन्‍च किया, इस कैम्‍पेन में नजर आयेंगे सोनू सूद ; कंपनी ने राष्‍ट्र-निर्माण करने का लक्ष्‍य तय किया

Next Post

अमृता विश्व विद्यापीठम 50 नए रिसर्च लैब की स्थापना करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
अमृता विश्व विद्यापीठम 50 नए रिसर्च लैब की स्थापना करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

अमृता विश्व विद्यापीठम 50 नए रिसर्च लैब की स्थापना करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.