• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

एक ग्रीष्मकालीन शिविर जो माता-पिता को समर्थ करता है कि वे अपने बच्चों को प्राचीन काल की बुद्धिमत्ता के खजाने से परिचित करा सकें

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
May 10, 2021
in राष्ट्रीय, शिक्षण
Reading Time: 2 mins read
A A
0
एक ग्रीष्मकालीन शिविर जो माता-पिता को समर्थ करता है कि वे अपने बच्चों को प्राचीन काल की बुद्धिमत्ता के खजाने से परिचित करा सकें
ADVERTISEMENT
  • हार्टफुलनेस 5 से 15 वर्ष के छात्रों के लिए भगवद् गीता पर आधारित गीतोपदेश पाठ्यक्रम की शुरूआत कर रहा है जो समझने, आत्मसात करने और लागू करने में आसान हैं और मूल्य-आधारित शिक्षा को मन में बैठा देता है
Gitopadesh – Key Details
1.       Students between 5- 15 years can participate

2.       Participants who clear the program will receive certification

3.       Starting 9th May, 2021

What –

·         75 Minute Classes – 3 times a week for 6 months

·         120 shlokas will be taught in 20 themes from 18 chapters of the Bhagwad Gita

·         Quiz and poster making after each class to ensure students have understood the teachings

·         Proctors as point of contact to ensure support

·         Can join live classes or self-paced

हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट, जो कि हार्टफुलनेस संस्था का शैक्षणिक विभाग है, ने छात्रों के लिए भगवद् गीता की प्राचीन शिक्षा को जीवंत करने के लिए गीतोपदेश कार्यक्रम की शुरुआत की है। हार्टफुलनेस द्वारा प्रस्तुत गीतोपदेश एक वर्चुअल पाठ्यक्रम है जिसका उद्देश्य भगवद् गीता के श्लोकों के माध्यम से संस्कृत सीखने में सक्षम बनाना और इसकी शिक्षाओं से जीवन भर के लिए अमूल्य सीख को आत्मसात करना है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को 120 श्लोकों की शिक्षा दी जाएगी जिन्हें गीता के 18 अध्यायों से लिए गए 20 विषयों से जोड़कर प्रतिचित्रण किया गया है। यह 5 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग छात्रों के लिए 6-महीने का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम है। गीतोपदेश का शुभारंभ हार्टफुलनेस के वैश्विक गाइड श्री कमलेश डी पटेल (दाजी) ने किया और श्री नितीश भारद्वाज, प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद ने सम्मानित अतिथि के तौर के पर उद्घाटन समारोह को शोभायमान किया।

हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट ने संस्कृत भाषा और अपनी प्राचीन पांडुलिपियों के बारे में छात्रों को उत्साहित करने के लिए गीतोपदेश कार्यक्रम को प्रारंभ किया है। हार्टफुलनेस गीतोपदेश के माध्यम से पांडुलिपियों के कोष तक सिर्फ पहुँच ही उपलब्ध नहीं करा रहा है बल्कि अपनी भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए प्राचीन परंपराओं और बुद्धिमत्ता को भी पुनर्जीवित कर रहा है।

उद्घाटन अवसर पर हार्टफुलनेस के वैश्विक गाइड श्री कमलेश डी पटेल ने कहा, “हमारी प्राचीन परम्पराएं और शास्त्र अपनी शिक्षाओं में शाश्वत हैं। चाहे योग का अभ्यास सीखना हो, ध्यान सीखना हो, एक भाषा के तौर पर संस्कृत सीखना हो अथवा भगवद् गीता जैसे अपने प्राचीन शास्त्र का अध्ययन करना हो। जब कि हम इतने भाग्यशाली हैं कि हमारे प्राचीन अभ्यासों और शास्त्रों में ऐसा व्यापक ज्ञान छिपा हुआ है, जो समय के साथ विलुप्त हो गया है और कुछ ही लोगों के द्वारा इनका अभ्यास किया जाता है। इस मंच के माध्यम से हम ज्ञान को सुलभ बना रहे हैं और अपनी भावी पीढ़ी के लिए बोधगम्य बना रहे हैं। उनके मस्तिष्क को संस्कृत शिक्षा में लगा कर, हम उम्मीद करते हैं कि उनमें अपने शास्त्रों से और अधिक सीखने तथा उनकी शिक्षाओं को ग्रहण करने की रुचि उत्पन्न होगी”।

पाठ्यक्रम में गीता के 18 अध्यायों से 20 विषयों को सम्मिलित किया गया है, जैसे कि अपनी आंतरिक क्षमता की खोज, अपनी मन की शक्ति पर प्रभुत्व बनाना, आदतों का निर्माण, संयम, भोजन के प्रति रवैया, और इसी प्रकार की अन्य चीजें जो कि छात्रों को एक मजबूत आधार के निर्माण में सहायता करती हैं।

विषयों का चुनाव प्रतिभागियों की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे विषय को आसानी से ग्रहण कर सकें। पाठ्यक्रम 75 मिनट की कक्षाओं में, सप्ताह में तीन बार 6 महीने तक संचालित होगा। उच्च शिक्षित प्रॉक्टर (हार्टफुलनेस संकाय) इन सत्रों का संचालन करेंगे और बुनियादी सहयोग के लिए माता पिता के सम्पर्क में रहेंगे। प्रॉक्टर छात्रों के प्रश्नों और सन्देह के निवारण में सहायता करेंगे। छात्र पाठ्यक्रम की शिक्षाओं को आत्मसात कर रहे हैं यह सुनिश्चित करने के लिए और प्रतिभागियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए गीतोपदेश में प्रश्नोत्तर तथा पोस्टर- निर्माण के कार्यों का भी समावेश किया गया है।  हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट ने गीतोपदेश को इस प्रकार से तैयार किया है कि प्रत्येक प्रतिभागी शिक्षाओं को ग्रहण कर सके और श्लोकों का सही उच्चारण भी कर सके। प्रत्येक कक्षा में एक विशेष विषय पर श्लोक की शिक्षा दी जाएगी, जैसे कि आदतों का निर्माण। मुख्य प्रशिक्षक श्लोक पढ़ेगा, उसके बाद शब्द दर शब्द श्लोक की व्याख्या की जाएगी और उसका अर्थ बताया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक छात्रों को श्लोक समझाने के लिए शास्त्र से उद्धृत कहानियाँ भी सुनाएंगे। इसके बाद सत्र में अवकाश होगा जिसमें छात्र श्लोक पढ़ेंगे और अभ्यास करेंगे। छात्र मुख्य प्रशिक्षक को श्लोक सुनाएंगे और उच्चारण के बारे में फीडबैक प्राप्त करेंगे। प्रत्येक सत्र के पश्चात, छात्र प्रश्नोत्तर में भाग लेंगे और सत्र की शिक्षाओं को अभिव्यक्त करने के लिए पोस्टर बनाएंगे। गीतोपदेश के अतिरिक्त, हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट बच्चों के लिए अन्य कार्यक्रम की पेशकश भी करता है, जैसे ब्राइटर माइंड्स, जो कि बच्चों को संज्ञानात्मक मस्तिष्क प्रशिक्षण प्रदान करता है; और वैदिक गणित, जो कि प्राचीन भारत की गणित प्रणाली को सिखाने का कार्यक्रम है। इच्छुक छात्र तथा माता-पिता पंजीकरण के विवरण तथा अन्य जानकारी के लिए  https://heartfulness.org/education/gita-courses/ पर देख सकते हैं। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट (HET) के बारे में देश में बच्चों और युवाओं की शिक्षा और प्रशिक्षण की पुनः —कल्पना के दृष्टिगत शिक्षण और प्रशिक्षण तथा कोचिंग पद्धतियों में ‘हृदय’ के समावेश को लेकर इसकी परिकल्पना की गई थी। हमारे कार्यक्रम और पहल पूरे देश में 20,000 से अधिक स्कूलों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा अपनाए जा रहे हैं। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को शैक्षणिक नेतृत्व और प्रशासकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों तथा छात्रों के लिए शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए एक ‘हृदय केन्द्रित’ दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह आंतरिक रूपांतरण के लिए अनंत संभावनाओं को प्रस्तुत करने के द्वारा शिक्षा को अधिक आनंदपूर्ण, अनुभवात्मक, प्रेरक और सक्षम बनाता है। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट https://heartfulness.org/education / पर आइए।

Related

Tags: DaajiHeartfulness
ADVERTISEMENT
Previous Post

दिल्ली के 7 स्थानों पर आज से ‘आयुष–64’ का निःशुल्क वितरण

Next Post

रैपीपे की वेबसाइट  और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व
Gujarat Patrika

उपग्रह संचार का बढ़ता महत्व

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय
आंतरराष्ट्रीय

दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी से निपटने के उपाय

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
Gujarat Patrika

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
रैपीपे की वेबसाइट  और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

रैपीपे की वेबसाइट  और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.