कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा भारत अब पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूती से इससे निपट सकेगा। कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा की गई नई दवा 2-DG जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। ट्रायल्स में इस दवा ने कोविड के खिलाफ प्रभावी असर दिखाया है, लिहाजा यह कोविड मरीजों के उपचार में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, ‘कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए 2डीजी दवा के 10,000 डोज का पहला बैच अगले सप्ताह की शुरुआत में आ जाएगा और ये डोज मरीजों को दिए जाएंगे.’ यह दवा ना केवल मरीजों को जल्दी रिकवर होने में मदद करती है, बल्कि उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम करती है। परीक्षणों में पाया गया है कि इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों की ऑक्सीजन 3 दिन पहले हट गई।
बता दें कि एंटी-कोविड 19 ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास की एक प्रयोगशाला, न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलायड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद की डॉ.रेड्डीज लेबोरेटरीज के सहयोग से विकसित किया है।
VR Niti Sejpal.































