मैं तुमसे बेहतर लिखता हूं
पर जज़्बात तुम्हारे अच्छे हैं‼️
💞मैं तुमसे बेहतर दिखता हूं
पर अदा तुम्हारी अच्छी है‼️
💞मैं खुश हरदम रहता हूं
पर मुस्कान तुम्हारी अच्छी है‼️
💞मैं अपने उसूलों पे चलता हूं
पर ज़िद तुम्हारी अच्छी है‼️
💞मैं एक बेहतर शख्सियत हूं
पर सीरत तुम्हारी अच्छी है‼️
💞मैं आसमान की चाहत रखता हूं
पर उड़ानें तुम्हारी अच्छी हैं‼️
💞मैं तुमसे बहुत बहस करता हूं
पर दलीलें तुम्हारी अच्छी हैं‼️
💞मैं तुमसे बेहतर गाता हूं
पर धुन तुम्हारी अच्छी हैं‼️
💞मैं ग़ज़ल खूब कहता हूं
पर तकरीर तुम्हारी अच्छी है‼️
💞मैं कितना भी कुछ कहता रहूं
पर हर बात तुम्हारी अच्छी है‼️





















