कलर्स के कल्ट शो बालिका वधू ने एक मासूम बालवधू आनंदी के सुख-दुख के जरिये बाल विवाह के नाजुक मुद्दे पर रोशनी डालकर धूम मचा दी थी
~ उसके सफर ने भारतीय टेलीविजन पर एक नये युग की शुरूआत की थी। उसकी मासूमियत और प्यारी-सी कहानी ने हर भारतीय के दिल में अपनी जगह बनाई थी। अब टेलीविजन की आइकॉन और देश की सबसे चहेती किरदार आनंदी, बालिका वधू सीजन 2 के साथ बिलकुल नये अवतार में लौट आई है।
~ हमारे देश के कुछ हिस्सों में बाल विवाह की प्रथा अब भी चल रही है, जिसे देखते हुए यह शो नई आनंदी का सफर दिखाएगा, जो अपने साथ हुए अन्याय से लड़ने और न्याय पाने के लिये निर्णायक कदम उठाएगी।
~ गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित, नई आनंदी का किरदार श्रेया पटेल अदा करेंगी, जबकि वंश सयानी आनंदी के पति जिगर की भूमिका निभायेंगे।
~ एक ओर तो नई आनंदी मजबूत, शालीन, मासूम और अपने परिवार को प्यार देने वाली है, लेकिन दूसरी ओर उसे नाचने और गरबा का जुनून है। वह बहादुर है और बुरे को बुरा कहने से नहीं डरती है। इधर जिगर चेहरे से मासूम है, लेकिन कभी-कभी बहुत जिद्दी हो जाता है। उसे सब प्यार करते हैं और कभी-कभी वह अपने काम के लिये अपनी माँ को ब्लैकमेल भी करता है।
~ जिगर की भूमिका निभाने के बारे में वंश सयानी ने कहा, ‘’बालिका वधू मेरे लिये एक बेहतरीन मौके और बेहद खूबसूरत सरप्राइज के रूप में आया है। जब मुझे ब्रीफ किया गया, तो मुझे जिगर के किरदार से प्यार हो गया, क्योंकि उसमें चंचलता और चपलता है। मैं कई तरीकों से उसके साथ रिलेट कर सकता हूँ और ऑडिशन भी बहुत आसान था। मैं अपने प्रोड्यूसर्स और कलर्स का आभारी हूँ और बालिका वधू 2 की कमान संभालने का मौका देने के लिये उन्हें धन्यवाद देता हूँ।‘’
~ आनंदी का आदर्श किरदार निभाने को लेकर उत्साहित, श्रेया पटेल ने कहा, “जब मैं बड़ी हो रही थी, तब मैंने बालिका वधू के बारे में बहुत कुछ सुना था और जब मुझे आनंदी के किरदार के ऑडिशन के लिये कॉल आया तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। मेरे परिवार ने कहा था कि इस किरदार ने हर किसी के दिल में खास जगह बनाई है और मैं इसकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। मुझे लगता है कि आनंदी
और मैं कई मायनों में एक जैसे हैं और इस नये सफर को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ।”





















