कॉर्निंग इन्कॉर्पोरेटेड (NYSE: GLW) ने आज अपने स्क्रैच रेजिस्टेंस और ड्यूरेबल ग्लास कंपोजिट प्रोडक्ट्स, कॉर्निंग ® गोरिल्ला ® ग्लास के साथ डीएक्स और कॉर्निंग ® गोरिल्ला ® ग्लास के साथ डीएक्स+ के लिए एक नई श्रेणी की घोषणा की। मोबाइल डिवाइस कैमरों के लिए इस तकनीक का प्रयोग एडवांस्ड ऑप्टिकल प्रदर्शन, बेहतरीन स्क्रैच रेजिस्टेंस और ड्यूरैबिलिटी के एक अनोखे संयोजन के माध्यम से प्रोफेशनल-ग्रेड इमेज कैप्चर करने की सहूलियत देता है।
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के वाइस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर जेयमीन अमीन ने कहा,”लाइट कैप्चर को बेहतर बनाने के लिए पारंपरिक कैमरों पर लंबे समय से एंटीरिफ्लेक्टिव कोटिंग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इन कोटिंग्स में आसानी से स्क्रैच आ जाते हैं जो इमेज की क्वालिटी बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। कॉर्निंग के गोरिल्ला ग्लास कंपोजिट पारंपरिक कोटिंग्स की तुलना में न केवल बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंट और ड्यूरैबिलिटी के साथ मोबाइल डिवाइस कैमरा लेंस कवर्स प्रदान करते हैं बल्कि इन डिवाइसेस के लिए जरूरी बेहतर ऑप्टिकल
परफॉर्मेंस भी देते हैं।”
2010 के बाद से, दुनिया भर में ली गई तस्वीरों की संख्या 350 बिलियन से बढ़कर अनुमानित 1.4 ट्रिलियन प्रति वर्ष हो गई है। और, मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी को नियमित रूप से उपभोक्ताओं के खरीदारी संबंधी फैसलों में सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक माना जाता है। मोबाइल डिवाइस कैमरों के लिए सभी तरह की लाइटिंग (रोशनी) में प्रोफेशनल-ग्रेड इमेज क्वालिटी देने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि कैमरे द्वारा कैप्चर की जाने वाली एंबियंट लाइट की मात्रा अधिकतम हो और कैमरा सिस्टम में सभी रिफ्लेक्शन कम से कम हो।
हाई क्वालिटी इमेज और वीडियो क्षमताओं के लिए उपभोक्ताओं की मांग का जवाब देने के
लिए, स्मार्टफोन निर्माता अपने स्मार्टफोन में टेलीफोटो, वाइड-एंगल लेंस और इन्फ्रारेड सेंसर
जैसी एडवांस्ड फंक्शनैलिटीज लेकर आए हैं। सोफिस्टिकेशन के इस स्तर को पाने के लिए,
स्मार्टफोन में कैमरों के आकार और संख्या में बढ़ोतरी जारी है, जबकि लेंस सर्फेस एरिया का
महत्व भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। इससे रोजाना के इस्तेमाल में स्क्रैचेज और डैमेज की
आशंका भी बढ़ रही है। श्री अमीन ने कहा, “हमने कैमरा लेंस कवर के लिए आदर्श समाधान तैयार किया है। कैमरा लेंस के लिए 98% लाइट कैप्चर करके, हमारे ग्लास कंपोजिट कैमरा डिज़ाइन की पूर्ण क्षमता को बढ़ाते हैं और हाई क्वालिटी इमेज और वीडियो बनाने में मदद करते हैं। हमारे गोरिल्ला ग्लास DX प्रोडक्ट ऑप्टिकल परफॉर्मेंस और बेहतर उपभोक्ता अनुभव के लिए सुरक्षा का सबसे अच्छा संयोजन प्रदान करते हैं”
कैमरा लेंस कवर के लिए गोरिल्ला ग्लास DX प्रोडक्ट्स को अपनाने वाला सैमसंग पहला ग्राहक होगा। गोरिल्ला ग्लास को 45 से ज्यादा प्रमुख ब्रांडों द्वारा 800 करोड़ से अधिक उपकरणों में डिजाइन किया गया है। अपने ‘मोबाइल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट-एक्सेस’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से, कॉर्निंग ने बाजार के अग्रणी कवर ग्लास के साथ-साथ सेमीकंडक्टर उत्पादों के लिए ग्लास और ऑप्टिक्स के साथ इनोवेशन की अपनी विरासत को जारी रखा है। यह प्रदर्शन को बेहतर बनाता है, नई कनेक्टिविटी सुविधाएँ प्रदान करता है, नए डिज़ाइन में सक्षम करता है, और ऑगमेंटेड रियल्टी और 3D सेंसिंग के साथ यूजर के अनुभव को बेहतर बनाता है। 2016 से, गोरिल्ला ग्लास DX प्रोडक्ट्स का उपयोग 3 करोड़ से अधिक वियरेबल डिवाइसेस पर किया गया है और अब मोबाइल कैमरा लेंस कवर पर भी इसे अपनाया जा रहा है।





















