वज़ीरएक्स (WazirX) के संस्थापक एवं सीईओ, श्री निश्चल शेट्टी द्वारा 1 नवंबर, 2018 को शुरू किए गए #IndiaWantsCrypto अभियान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1000 दिन पूरे कर लिए हैं!
इस अभियान के 1000 दिन पूरे होने के अवसर पर, वज़ीरएक्स (WazirX) के सीईओ, निश्चल शेट्टी ने कहा, “आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक का सफ़र बेहद शानदार रहा है। लोगों के बीच जागरूकता फैलाना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। भ्रांति और सही सूचनाओं
की कमी की वजह से ज्यादातर लोग यही मानते थे कि भारत में क्रिप्टो गैर-क़ानूनी है। समय के साथ, बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में शामिल हुए, और दुनिया भर में पत्रकारों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा अब इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। भारत में क्रिप्टो को जनता के लिए सुलभ बनाना ही हमारा मिशन है, जिसमें एक ऐसे माहौल का निर्माण करना भी शामिल है जहां क्रिप्टो और ब्लॉकचैन से जुड़े उद्यमी विकसित हो सकें। इसका उद्देश्य निवेशकों और व्यापारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना है, ताकि देश में इस विषय पर सकारात्मक विनियमन संभव हो सके।”
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा भारतीय बैंकों को क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद, श्री निश्चल ने इस अभियान की शुरुआत की थी। हालांकि, इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के एक सदस्य के रूप में एक्सचेंज माननीय सर्वोच्च
न्यायालय में RBI के खिलाफ कानूनी मुक़दमा लड़ रहा था, परंतु श्री शेट्टी ने महसूस किया कि बैंकिंग प्रतिबंध के पीछे का सबसे बड़ा कारण शायद जनता और विनियामक प्राधिकरणों के बीच क्रिप्टो के बारे में जागरूकता की कमी थी। इसने उन्हें क्रिप्टो के बारे में लोगों को सही जानकारी
से अवगत कराने, तथा सही विनियमों पर विचार-विमर्श के लिए भारत में क्रिप्टो कम्युनिटी को राह दिखाने के उद्देश्य से एक अभियान की शुरुआत के लिए प्रेरित किया।
श्री निश्चल शेट्टी ने #IndiaWantsCrypto के माध्यम से हर दिन नीति-निर्माताओं को ट्वीट किया और उनसे भारत में सकारात्मक क्रिप्टो विनियमों को लागू करने का आग्रह किया। बेहद कम समय में ही बेहद सरल लेकिन असाधारण वक्तव्य – इंडिया वॉन्ट्स क्रिप्टो – लाखों लोगों
के लिए एक नारा बन गया जिसने भारत की क्रिप्टो कम्युनिटी को एकजुट कर दिया।
एक व्यक्ति द्वारा अकेले शुरू किया गया यह आंदोलन, अब उनके जैसे अन्य भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज
संस्थापकों, ब्लॉकचैन स्टार्टअप संस्थापकों तथा कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भागीदारी के साथ एक बड़ी
क्रांति में बदल गया है।
This is from year 2000. See what decentralisation of internet has achieved till today. Do not under estimate the power of eliminating the third party in between – it is a true game changer be it in any industry. #IndiaWantsBitcoin #IndiaWantsCrypto pic.twitter.com/eM8xEfBhEq
— Dr. Sathvik Vishwanath (Unocoin) (@sathvikv) July 1, 2021
It was a pleasure to meet you and taking advice from you
🙏
I remember you launching @WazirXIndia just after three months. Happy to be a proud user since then.
And yes! India needs it more#IndiaWantsCrypto https://t.co/izl2masFup
— Jaynti Kanani (JD) (@jdkanani) May 18, 2020
Boom, RBI clarifies Banks cannot stop users from trading in Crypto.
The circular cited by banks has been set aside by supreme court.
This is very Huge!https://t.co/UCA53E7paW#indiawantsbitcoin #IndiaWantsCrypto
Credits : @coincrunchin pic.twitter.com/Gn7PoP2idv
— Sohail Merchant (@inkparadox) May 31, 2021
What I like about #IndiaWantsCrypto campaign is the passion behind it.
800 days and still going strong.
Kudos!
— Kashif Raza (@simplykashif) January 9, 2021
उन्होंने आगे कहा, "#IndiaWantsCrypto को ट्विटर पर लॉन्च करते समय मेरे मन में बस
यही विश्वास था कि – मुझे लोगों के मन में बसे डर को दूर करना है और यह दिखाना है कि
ब्लॉकचेन/क्रिप्टोकरेंसी किस तरह आज के भारत को सशक्त बनाती है।
मौजूदा स्थिति पहले से बिल्कुल विपरीत है, क्योंकि वर्ष 2018 में इस अभियान की शुरुआत के दौर की तुलना में आज सभी निकायों के बीच इस इंडस्ट्री के बारे में बहुत अधिक स्पष्टता है। इसके अलावा, यह सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी को स्थायी स्वरूप दिलाने के लिए प्रयासरत सभी लोगों का सबसे बड़ा ध्येय भी है।
हमारा विज़न लोगों को इस बारे में शिक्षित करना है। हमारा उद्देश्य उपयोगकर्ताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और निवेशकों के साथ सहयोग करना, तथा उन्हें भारत में हर उद्योग में ब्लॉकचेन के प्रभाव के बारे में शिक्षित करना है। हम सभी भागीदारों के साथ मिलकर
क्रिप्टो उद्योग जगत के लिए नए नियमों के निर्माण हेतु संघर्ष करने और भारत से वेब 3.0 के लिए नींव तैयार करने के प्रति बेहद आशान्वित हैं।
“महामारी के बाद के दौर में, कई भारतीयों – खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लोगों को क्रिप्टोकरंसी की वजह से अपनी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली। क्रिप्टो में निवेश करने वाले कई निवेशकों ने भी #IndiaWantsCrypto पर दिल को छू
लेने वाली कहानियां साझा की हैं कि क्रिप्टो ने किस तरह उनकी ज़िंदगी बदल दी है।
https://twitter.com/AbdulMotlib13/status/1362757396179820548
In a society where everyone was forcing me to waste my time learning outdated crap and get stress and depression in return…(for which they'd charge lakhs from my parents)
I used that same money in learning and trading crypto, and achieved financial independence ❤️
— deez nuts (@DeezNutsElite) February 15, 2021
In lockdown I was out of my job I heard about crypto and tried to learn it.Really it stood by me in my bad days even still I am trying to learn it and it has given me a lot like I am earning very handsome money.
— SAHIL SAXENA (@SAXENASAHIL06) February 15, 2021
इस बात की पुष्टि इस तथ्य से होती है कि, वर्ष 2020 की पहली छमाही की तुलना में लखनऊ, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल, गुवाहाटी और इसी तरह के कई छोटे शहरों से वज़ीरएक्स (WazirX) पर साइनअप में 3500% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
वज़ीरएक्स (WazirX) का परिचय
वज़ीरएक्स (WazirX) भारत का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंज है, जिसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 6.5 मिलियन से ज्यादा है तथा इसके मासिक कारोबार का आकार 6.2 बिलियन डॉलर है। भारत में क्रिप्टो को सभी के लिए सुलभ बनाना ही वज़ीरएक्स (WazirX) का मिशन है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए उपलब्ध है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में तत्काल INR (फिएट) जमा और निकासी के विकल्प शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को 24×7 किसी भी समय इसमें दाखिल होने और बाहर निकलने में मदद करते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को केवल एक टैप की मदद से अपना पहला क्रिप्टो खरीदने के लिए क्विकबाइ (QuickBuy), क्रिप्टो निवेशकों को विशेषज्ञ ट्रेडर्स की तलाश के साथ-साथ एवं उन्हें अपने क्रिप्टो पोर्टफोलियो के प्रबंधन में मदद के लिए स्मार्ट टोकन फंड, तथा हाई-लिक्विडिटी के साथ दुनिया के पहले ऑटो-मैचिंग P2P इंजन जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। https://wazirx.com





















