आज स्मिथ अपनी गर्लफ्रेंड सीन से मिलने जा रहा था। यह पहली बार था जब उसने उसे कभी देखा न था।
सिनी के लिए, स्मिथ ने अपने पसंदीदा सुगंधित फूल “चंपा” और कुछ अन्य रंगीन गुलाब, चमेली, कैलेंडुला, आदि का एक गुलदस्ता बनवाया। क्योंकि स्मिथ आज उसका अभिषेक फूलों की सुगंध से करना चाहता था।
सुबह 8 बजे स्मिथ ने एक मोमबत्ती और वो गुलदस्ता लिया और चर्च की ओर चलने लगा।
चर्च के सामने सिनी का ताबूत पड़ा हुआ था और उसके रिश्तेदार भी वहीं थे। स्मिथ ने सीनी को देखा था, जो हमेशा फोन पर बात करती रहती थी, आज वह बहुत शांत थी। और सीनी की बात मन में आई…
“प्रिये, जब हम पहली बार मिलेंगे, तो वह हमारे जीवन का एक यादगार दिन होगा …”
– संकेत व्यास (इशारा)





















