सम्मलेन का उदघाटन विदेश मामलों के मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्ण करेंगे। इसमें सरकारों, कारोबारों, शैक्षणिक समुदायों और नागरिक समाज संगठनों के पबलिक डिप्लोमैसी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और दक्षिण पूर्व एशिया में पबलिक डिप्लोमैसी के तौर-तरीकों तथा ‘न्यू नॉर्मल’ में कार्यपद्धतियों के भविष्य पर चर्चा करेंगे
सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशन (एसआईएफ) ने 1991 से सिंगापुर के लोगों और विश्व समुदाय को एकजुट कर रहा है ताकि लोगों का जीवन बेहतर किया जा सके और सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें, और विचारों, कुशलताओं एवं अनुभवों के सहभाजन के माध्यम से टिकाऊ मित्रता का निर्माण हो सके। संस्थान 700 से ज्यादा संस्थाओं, 4000 सिंगापुरी स्वयंसेवकों और दुनिया भर के 45,000 मित्रों के नेटवर्क के जरिए 28 देशों में 16 मिलियन लोगों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने में कामयाब रहा है।
लोगों से लोगों के संबंध बनाने के 30 वर्ष पूरे के समारोह में एसआईएफ 26 से 30 जुलाई 2021 तक सिंगापुर का पहला पबलिक डिप्लोमैसी इन एशिया कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा है। कांफ्रेंस की शुरुआत विदेश मामलों के मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन करेंगे। ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के सेंटर ऑन पबलिक डिप्लोमैसी के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 15 देशों से पबलिक डिप्लोमैसी (पीडी) के 40 विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा जो निजी, सरकारी और जन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। पाँच दिनों तक चलने वाली यह चर्चा ‘पब्लिक डिप्लोमैसी पॉलिसी एंड प्रैक्टिस इन एशिया’ पर केंद्रित होगी और इसमें विनिंग हार्ट्स एंड माइंड्स : पबलिक डिप्लोमेसी इन आसियानका लोकार्पण भी किया जाएगा।





















