भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी ए22 5जी लॉन्च करने की घोषणा की। भविष्य के लिए तैयार यह डिवाइस 5जी अनुभव के लिए 11 बैंड का सपोर्ट और दो साल के ओएस अपग्रेड के वादे के साथ आ रहा है। गैलेक्सी ए22 5जी सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज पोर्टफोलियो में 5जी कनेक्टिविटी के साथ पहला स्मार्टफोन है और ‘उत्कृष्टता पर सबका अधिकार है’ के अपने ध्येय वाक्य के दायरे को और विस्तृत करने जा रहा है। गैलेक्सी ए22 5जी90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ एक शानदार 6.6’’ एफएचडी +डिस्प्ले, विविधतापूर्ण 48एमपी ट्रिपल कैमरा, जबर्दस्त समरूप डिजाइन, ताकतवर 5000एमएएच की बैटरी और कई अन्य इनोवेटिव फीचर्स के साथ आ रहा है।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल मार्केटिंग प्रमुख और सीनियर डायरेक्टर आदित्य बब्बर ने कहा,“गैलेक्सी ए22 5जी के साथ सैमसंग ने नई खोजों को सबके लिए उपलब्ध कराने के गैलेक्सी ए के लक्ष्य को एक बार फिर पुष्ट किया है। गैलेक्सी ए22 5जी गैलेक्सी ए सीरीज का पहला 5जी रेडी स्मार्टफोन है और अब 5जी उपकरणों के हमारे व्यापक पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। गैलेक्सी ए22 5जी को उपभोक्ताओं की लगातार विकसित होती जरूरतों के लिहाज से तैयार किया गया है और यह अपनी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय फीचर्स, जैसे 90हर्ट्ज डिस्प्ले, बहुपयोगी कैमरा और एक तेज व सक्षम प्रोसेसर के साथ आता है। यह उन उपभोक्ताओं के लिए बिलकुल सटीक चुनाव है जो इसके 11 बैंड के सपोर्ट और दो साल के लिए ओएस अपग्रेड के वादे के साथ अपने डिवाइस को भविष्य के लिए तैयार रखना चाहते हैं।”

गैलेक्सी A22 5G की कीमत 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 19999 रुपये और 8GB + 128GB वैरिएंट के लिए 21999 रुपये है। गैलेक्सी A22 5G तमाम रिटेल स्टोर, सैमसंग.कॉम और अग्रणी ऑनलाइन पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा। ग्राहक बैंकिंग और NBFC साझेदारों के साथ कई प्रकार के आसान अफोर्डेबिलिटी विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड से गैलेक्सी A22 5G की खरीदारी करने वालों को नियमों और शर्तों के साथ 1500 रुपये के बैंक कैशबैक की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।





















