• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

एक नई आनंदी, एक नया अध्‍याय – कलर्स टेलीविजन शो ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को दिखायी हरी झंडी

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
August 3, 2021
in फिल्म एवं टेलीविज़न, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 3 mins read
A A
0
एक नई आनंदी, एक नया अध्‍याय – कलर्स टेलीविजन शो ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को दिखायी हरी झंडी
ADVERTISEMENT

~आनंदी का प्रसिद्ध किरदार निभायेंगी एक्‍टर श्रेया पटेल~

~इस शो का प्रसारण 9 अगस्‍त से शुरू होगा, कलर्स पर हर सोमवार-शुक्रवार रात 8 बजे ~

कलर्स चैनल ने 13 साल पहले अपने प्रमुख शो ‘बालिका वधू’ के साथ भारतीय टेलीविजन पर एक नई  क्रांति की शुरूआत की थी। इस शो ने बाल विवाह के मुद्दे को बड़े ही सरल लेकिन प्रभावी तरीके से दर्शाया था। हमारे देश में जो विषय एक अभिशाप के तौर पर देखा जाता था, उसे आनंदी की कहानी के जरिये पेश कर पूरे देश में हलचल मचा दी। यह एक दमदार कहानी थी जिसने टेलीविजन पर एक नये युग का आगाज किया। इसके गंभीर विषय ने दर्शकों के दिलोदिमाग पर गहरा असर डाला, और इसके बेहतरीन किरदारों ने लाखों दिलों को छुआ और यह आज भी उतने ही चर्चित हैं। यूं  तो इस शो ने कई जिंदगियों और सोच को बदला लेकिन आज भी ‘बाल विवाह’ की कुप्रथा हमारे देश के कई हिस्‍सों में मौजूद है और फल-फूल रही है। बदलाव लाने की सोच और बाल विवाह को खत्‍म करने पर फिर से चर्चाएं शुरू करने के मकसद के साथ कलर्स चैनल ‘बालिका वधू’ का दूसरा सीजन शुरू करने वाला है। इस शो में ‘नई आनंदी’ (श्रेया पटेल अभिनीत) की कहानी दिखायी जायेगी, जिसमें वह अपने साथ हुए अन्‍याय से लड़ने और उसे खत्‍म करने के लिये एक ठोस कदम उठाती है। स्फियर ओरिजिन्‍स द्वारा प्रोड्यूस, ‘बालिका वधू’ सीजन 2 का प्रसारण 9 अगस्‍त से सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे कलर्स पर किया जायेगा।

बालिका वधू’ 2 के विषय में, नीना एलाविया जैपुरिया, हेड, हिंदी मास एंटरटेनमेन्‍ट एवं किड्स नेटवर्क, वायाकॉम 18 का कहना है, “अपने दर्शकों को अलग-अलग तरह का मनोरंजन देने के लिये पिछले कुछ महीनों में हम अपने कई बड़े शो लेकर आये हैं। केप टाउन में हो रहे‘खतरों के खिलाड़ी’ का बिलकुल नया सीजन लॉन्‍च करने से लेकर विजुअल आधारित एक क्विज शो ‘द बिग पिक्‍चर्स’ जिसमें रणवीर सिंह बतौर होस्‍ट हैं, की घोषणा करने तक। इस गति को ऐसे ही बरकरार रखने के लिये हम ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को लॉन्‍च करने के लिये काफी उत्‍साहित हैं। यह एक क्रांतिकारी शो है, जोकि चैनल की सोच के अनुरूप है। इस शो की कहानी एवं किरदार बिल्‍कुल नए हैं और हम एक सामाजिक संदेश के साथ सबसे चहेते शोज में से एक को दिखाएंगे जिसकी प्रासंगिकता आज भी बरकरार है।”  

गुजरात के देवगढ़ शहर के इलाके पर बने ‘बालिका वधू’ के सीजन 2 में दो दोस्‍तों प्रेमजी (सनी पंचोली अभिनीत) और खिमजी (अंशुल त्रिवेदी) की कहानी दिखायी गयी है। इनके बीच बहुत ही गहरी दोस्‍ती है, इसलिये वे हमेशा से चाहते थे कि उनकी यह दोस्‍ती और गहरी हो जाये और वे एक परिवार बन जायें। किस्‍मत का खेल देखिये, खिमजी की पत्‍नी एक लड़की, आनंदी को जन्‍म देती है वहीं प्रेमजी के परिवार में एक नन्‍हा बालक जिगर (वंश सयानी) पैदा होता है। अगले ही दिन प्रेमजी और खिमजी एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वे आनंदी और जिगर की शादी करा देंगे। और वह दिन जल्‍द आ जाता है जब दोनों का ‘बाल विवाह’ करा दिया जाता है। आनंदी और जिगर का सफर कैसा होगा?  आनंदी अपने साथ हुए अन्‍याय के खिलाफ कैसे लड़ेगी?

इस शो के कॉन्‍सेप्‍ट के बारे में, मनीषा शर्मा, चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेन्‍ट वायाकॉम 18 का कहना है, “बालिका वधू’ सिर्फ एक शो नहीं है,यह एक भावना है। दर्शकों की एक पीढ़ी है जोकि इस शो को देखते हुए और पसंद करते हुए बड़ी हुई है और आज भी उन्‍हें यह पसंद है। बदलते समय को ध्‍यान में रखते हुए, हम ‘बालिका वधू’ का नया सीजन लेकर आये हैं, जिसमें बाल विवाह की प्रथा को बिलकुल ही नये न‍जरिये से दिखाया गया है। दर्शकों के सामने एक नई आनंदी होगी और बाल वधू के रूप में उसके सामने आने वाली चुनौतियां भी नई होंगी। नई आनंदी अपने अधिकारों के लिये लड़ेगी और इसी समस्‍या से जूझ रही कई सारी लड़कियों के लिये प्रेरणा साबित होगी। साथ ही वह दर्शकों के दिलों-दिमाग तक पहुंचेगी।”

स्फियर ओरिजिन्स के निर्माता, संजॉय वाधवा कहते हैं , “हम हमेशा से बेहतरीन कहानियों के माध्यम से होने वाले बदलाव पर यकीन करते हैं। पूरा देश इस बात का गवाह है कि कैसे ‘बालिका वधू’ ने देश के लाखों लोगों की धारणा को बदल कर रख दिया और कैसे भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदला। आज भी इसके कॉन्‍सेप्‍ट की ताकत को मानते हैं, क्योंकि हमारे समाज का एक वर्ग ऐसा है जहां आज भी बाल विवाह की प्रथा की पुष्टि हुई है।” इस पर आगे बात करते हुए कोमल वाधवा कहती हैं,“नई आनंदी की कहानी देखने के लिये इस बार ‘बालिका वधू’ आपको गुजरात की गलियों तक लेकर जायेगा। अभी भी बहुत सारी लड़कियां बाल विवाह में होने वाली मुश्किलों का डट कर मुकाबला रही हैं और लड़ाई को जारी रखने में हमारी कहानी और उसके किरदार उनकी प्रेरणा बनेंगे। एक बार फिर से वही जादू चलाने के लिये कलर्स के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

आनंदी की भूमिका के बारे में बात करते हुए, श्रेया पटेल कहती हैं, “मेरे परिवार ने हमेशा मुझे बताया कि आनंदी के किरदार ने कई भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिये बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हूं, जिसने सभी पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा है। आनंदी और मुझमें कई समानताएं हैं। वह बहादुर और खुशमिजाज है और उसे  गरबा करना पसंद है। मैं इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

इस शो में अंशुल त्रिवेदी, रिद्धि शुक्ला, सनी पंचोली, शिजू कटारिया और सीमा मिश्रा सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

अपने सबसे लोकप्रिय शोज में से एक को प्रमोट करने के लिए, कलर्स ने प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक मजबूत मार्केटिंग योजना तैयार की है। टेलीविजन पर, शो की पुरानी यादों को ताजा करने के लिये, 10-दिनों का कैम्‍पेन शुरू किया जायेगा। शो के म्यूजिक ट्रैक से बहुत सारी यादें और भावनायें जुड़ी हुई हैं, जिसको फिर से रीक्रिएट किया गया है ताकि दर्शकों को आकर्षित किया जा सके । चैनल लॉन्च के दिन प्रिंट मीडिया पर अपना सारा ध्यान केन्द्रित करेगा और नई आनंदी की मासूमियत और उत्साह को भी हमारे सामने पेश करेगा। दर्शकों के लिये एक डिजिटल इवेंट (कलर्स गोल्डन पेटल क्लब) की भी योजना बनाई गई है जिसमें सीजन 1 की आनंदी यानी अविका गौर नजर आयेंगी। यह इवेंट दर्शकों को यादों के गलियारे में ले जाने का वादा करता है। डिजिटल मोर्चे पर, शो के पूर्व कलाकार- अविका गौर और अविनाश मुखर्जी की  विगनेट्स बनाये जाएंगे, ताकि सीजन1 की भूली बिसरी यादों से वे दर्शकों को रूबरू करा सकें। शो के बारे में  बातचीत करने के लिए दमदार इंफ्लूएंसर्स को बुलाया जायेगा। साथ ही उन बच्‍चों के जीवन को कुछ आलोचनात्‍मक वीडियोज के माध्यम से दिखाया जायेगा, जो इस सामाजिक बुराई के साथ जी रहे हैं ।

9 अगस्त से शुरू होने वाले आनंदी के नये सफर में शामिल हों, प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे केवल कलर्स पर

Related

ADVERTISEMENT
Previous Post

रेनो इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को काइगर का निर्यात शुरू किया

Next Post

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड के ‘अनलिमिटेड’ के 74 स्टोर और संपत्ति का अधिग्रहण कर दक्षिण भारत में प्रवेश करेगी

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड के ‘अनलिमिटेड’  के 74 स्टोर और संपत्ति का अधिग्रहण कर दक्षिण भारत में प्रवेश करेगी

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड के 'अनलिमिटेड' के 74 स्टोर और संपत्ति का अधिग्रहण कर दक्षिण भारत में प्रवेश करेगी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.