ई-कॉमर्स आधारित प्रमुख एशियाई डायरेक्ट सेलिंग कंपनी QNET ने अपने भारत के ग्राहकों के लिए खास तौर पर वाटर प्यूरीफायर की माईहोमप्लस रेंज को विकसित करने के लिए साउथ कोरिया के अग्रणी किचन एंड होम अप्लायंसेज ब्रांड कुक्कू के साथ भागीदारी की है।
ये नए और अभिनव वाटर प्यूरीफायर दो मॉडलों- मायहोमप्लस डिलाइट तथा मायहोमप्लस नाइट में उपलब्ध हैं। माईहोमप्लस रेंज कुक्कू द्वारा पेटेंट कराई गई ‘इन एंड आउट स्टरलाइजेशन‘ टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, जो प्यूरीफायर के अंदरूनी भाग से नल की टोंटी तक भीतरी नलिकाओं और जल बहाव के सभी रास्तों को स्वयंचालित ढंग से स्टरलाइज करती है, जिसके परिणामस्वरूप 100% स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर जल बाहर निकलता है।
दोनों वाटर प्यूरीफायर भारी धातुओं, जैसे कि पारा, लोहा, एल्यूमीनियम आदि को फिल्टर करते हैं, मिनरल – युक्त अल्कलाइन जलप्रदान करते हैं और जल से हानिकारक सूक्ष्मजीवों को हटाते हैं। नाइट और डिलाइट – दोनों प्यूरीफायर उन्नत तकनीकी विशेषताओं से सुसज्जित हैं, जो इनका इस्तेमाल करने, मेंटेन रखने और इनकी साफ-सफाई करना आसान बनाती हैं।
यह अल्कलाइन नैनो वाटर प्यूरीफायर आपके स्मार्ट घर और किचन के लिए एक अनिवार्य चीज बन जाएगा। यह प्यूरीफायर एक “नैनो पॉजिटिव फिल्टर” से संचालित होता है, जो नोरोवायरस को 99.9% तक खत्म कर देता है (इस वायरस की वजह से गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस, डायरिया, पेट दर्द आदि पैदा होते हैं और आमतौर पर यह बोरवेल व ओवरहेड टैंक के जल में पाया जाता है)। डिलाइट मॉडल में मौजूद अल्कली-मिनरलाइजर फिल्टर जल में मूलभूत और जरूरी मिनरल घोलता है तथा स्वास्थ्यप्रद एवं स्वादिष्ट जल प्रदान करके जल के पीएच स्तर को संतुलित करता है। यूवी एलईडीएवं फॉसेट स्टरलाइजेशन, लचीला इंस्टॉलेशन, वाटर लेवल इंडिकेटर, 7.5ली की टैंक क्षमता, अलग किया जा सकने वाला नोजल और आसान सफाई के लिए एक ट्रे मौजूद होने जैसे फीचर डिलाइट मॉडल की मुख्य विशेषताएं हैं।
यह अल्कलाइन आरओ वाटर प्यूरीफायर उच्च टीडीएस (घुले हुए कुल ठोस तत्व) वाले भूजल/बोरवेल के जल का शोधन करने में विशेष रूप से कुशल है। नाइट मॉडल एक उन्नत 7-स्टेज आरओ मेम्ब्रेन से युक्त है, जो जल को 99.9% तक शुद्ध करती है तथा टाइमर-सेटिंग वाली एक यूवी एलईडी स्टरलाइजेशन प्रक्रिया से लैस है। माईहोमप्लस नाइट में किचन एंड डेली केयर ऑप्शन मौजूद है। नल की एक अतिरिक्त टोंटी लगी होने के चलते उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ और स्टरलाइज किया हुआ जलप्राप्त होता है, जो सब्जियों, फलों, कटलरी, खिलौनों, दूध की बोतलों आदि को धोने के लिए बेहद सुविधाजनक है। इसके अलावाइस प्यूरीफायर में लगे फिल्टर में सक्रिय कार्बन मौजूद है, जो नल के जल की दुर्गंध को सोख लेता है।
“हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को ऐसे उत्पाद प्रदान करना है, जिनकी जरूरत उन्हें अपना स्वस्थ जीवन जीने और अपने परिवारों की देखभाल करने तथा उनके आरोग्य के लिए पड़ती है। जल के स्रोतों व ठिकानों में ठोस कचरे और कूड़े की अंधाधुंध डंपिंग करने तथा बुरे औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन के कारण होने वाली जलजनित बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में होने वाले 21 प्रतिशत से अधिक संचारी रोग जल से संबंधित हैं। हमें बेहद खुशी है कि कुक्कू के साथ हुई इस भागीदारी के दम पर हम अपने ग्राहकों को उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला एक बेहतरीन उत्पाद ऐसे समय में पेश कर पा रहे हैं, जब दुनिया महामारी से जूझ रही है,”– यह कहना है QNETके रीजनल डाइरेक्टर (साउथ एशिया)ऋषि चांडियोक का।
माईहोमप्लस डिलाइट मॉडल जल की बर्बादी शून्य करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे अधिकांश शहरी घर-परिवारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नगरपालिका की जलापूर्ति के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। माईहोमप्लस नाइटमॉडल को जमीन/बोरवेल के पानी में आमतौर पर भारी मात्रा में घुले हुए ठोस पदार्थों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।
कुक्कू अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर (इंडिया) सत्यजीत कुमार अरुण ने बताया, “वाटर प्यूरीफायर इंडस्ट्री जल की बर्बादी के बारे में जागरूकता पैदा करके और घरेलू खपत के लिए शोधित जल की आपूर्ति बढ़ाकर अपनी डायनैमिक्स बदलने की ओर अग्रसर है। स्मार्ट शहरों का उदय होने से आधुनिक घरों के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की आवश्यकता और बढ़ी है। कुक्कू इंडिया भारत के उपभोक्ताओं के लिए अपनी ‘इन एंड ऑउट स्टरलाइजेशन’ तथा ‘नैनो पॉजिटिव टेक्नोलॉजी’ जैसी विश्वस्तरीय पेटेंट टेक्नोलॉजी पेश करते हुए बेहद उत्साहित है। हम QNETके मजबूत वितरक नेटवर्क के माध्यम से विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी की पेशकश करने हेतु तत्पर हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारा गठबंधन हमें अपनी टेक्नोलॉजी को देश भर के घरों तक बड़े पैमाने पर पहुंचाने में सक्षम बनाएगा।“
QNET के माईहोमप्लस वाटर प्यूरीफायर सुरक्षित पेयजल का उत्पादन करते हैं जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है।





















