देखिए हाईइटैंसिटी एक्शन थ्रिलर ब्लैक विडो जल्द ही इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 3 सितंबर से
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के अत्यधिक चहेते किरदार को समर्पित पहली मूवी में, दर्शकों को देखने को मिलेगा कि एक सरल सी नताशा रोमनॉफ किस प्रकार प्रचंड और भयावह ब्लैक विडो में बदल जाती है। साल की सबसे अपेक्षित मूवीज़ में से एक प्रस्तुत करते हुए डिज़्नी+ हॉटस्टार एक्शन से भरपूर स्पाइ थ्रिलर ब्लैक विडो इस 3 सितंबर को पहली बार भारत में अनेक भाषाओं में लेकर आ रहा है। दर्शकों को नताशा रोमनॉफ उर्फ ब्लैक विडो की रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी, जिसका किरदार एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार स्कारलेट जोहान्सन ने निभाया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। हाईऑक्टेन एक्शन एवं रोमांचक सस्पेंस के साथ मार्वल स्टूडियो की इस फिल्म में ब्लैक विडो अपनी युवावस्था से एक खतरनाक साजिश का सामना कर रही है, जिसके कारण वो उन दुश्मनों का सामना करने के लिए मजबूर हो गई है, जिन्हें वो अतीत में छोड़ आई थी।
ब्लैक विडो की कहानी के बारे में मार्वल स्टूडियो के प्रेसिडेंट एवं चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, केविन फीज़ ने कहा, ‘‘उसकी पिछली कहानी बहुत समृद्ध है। हमने अपनी सभी दूसरी फिल्मों में इसका संकेत दिया है। लेकिन हम इसे बिल्कुल अप्रत्याशित तरीके से देखते हैं। जब हमने उसे दूसरी फिल्मों में देखा है, उस दौरान उसने बहुत कुछ झेला है, जो लोगों को चकित कर देगा। केट लॉस एन्जेल्स आई और इस किरदार एवं इसकी संभावनाओं से उसे प्यार हो गया। उसे अहसास हुआ कि वह एक बहुत व्यक्तिगत कहानी सुना सकती है और बड़े पर्दे पर कुछ बहुत खास कर सकती है।’’
केट शॉर्टलैंड द्वारा निर्देशित साल की इस अत्यधिक अपेक्षित मार्वल फिल्म में बेहतरीन कलाकार, जैसे फ्लोरेंस पुघ, रैशेल वेस्ज़ एवं डेविड हार्बर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
ब्लैक विडो केवल इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी





















