सालों के बाद बंटी और बबली 2 के लिए रानी मुखर्जी के साथ काम कर रहे सैफ ने कहा, ‘‘मुझे मालूम था कि रानी के साथ यह सफर बहुत मजेदार और मनोरंजक होगा!’’
बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान पूरी तरह से रिबूटेड फ्रैंचाईज़ी, बंटी और बबली 2 के लिए सालों के बाद रानी मुखर्जी के साथ काम कर रहे हैं। वो इस अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित थे, क्योंकि हम तुम और ता रा रम पम जैसी फिल्मों में उनकी ब्लॉकबस्टर जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
सैफ ने कहा, ‘‘रानी के साथ काम करने में बहुत मजा आता है। वह सेट पर बहुत उत्साहित रहती है और उसमें अपार ऊर्जा है। हम दोबारा साथ काम कर रहे थे, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे मालूम था कि रानी के साथ काम करने में बहुत मजा आएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह वैसे ही हुआ, जैसी अपेक्षा थी। शूट बहुत आसानी से हुआ। मेरा ख्याल है कि सेट पर हम खराब व्यवहार कर रहे थे, एक दूसरे पर जोक मार रहे थे और टिप्पणियां कर रहे थे, जब हमसे शांत रहने को कहा गया, तो हम जोर से हंस रहे थे, और शूट के लिए तैयार होते वक्त सेट पर बच्चों सा व्यवहार करते थे। मेरा ख्याल है कि इस सेट पर हम बच्चे बन गए थे और भरोसा कीजिये, हम कुछ लोग ही ऐसे थे।’’

सैफ ने आगे कहा, ‘‘एक दूसरे के साथ अच्छा संबंध रखने वाले दो लोग सालों के बाद जब मिलते हैं, तो यही होता है। उनके पास ढेर सारी यादें होती हैं, वो बहुत सारी बाते करते हैं और एक बार फिर से स्क्रीन पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की भूख उनमें होती है।’’
सैफ और रानी हम तुम के बाद बॉलिवुड की सबसे चहेती रोमांटिक जोड़ी बन गए थे। उन्हें हर दर्शक ने पसंद किया। सैफ ने बताया, ‘‘रानी और मैंने मिलकर शानदार फिल्में की हैं। हम तुम में हमें वो प्यार मिला, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। यह अत्यधिक हिट मूवी थी। इसलिए हमें विश्वास था कि यदि हम एक बार फिर साथ काम करना चाहते हैं, तो हमें यूनिट के रूप में अच्छा काम करना होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें मालूम था कि हमें एक अच्छी फिल्म देने के लिए टीम के रूप में काम करना होगा। मुझे उम्मीद है कि लोग बंटी और बबली 2 में हमारे काम को पसंद करेंगे, क्योंकि इस फिल्म को शूट करने में हमें काफी मजा आया। जब हम अपने दृश्य फिल्मा रहे थे, तो क्रू हंस-हंस के लोटपोट हो रहा था। इसलिए, मुझे विश्वास है कि यह फिल्म बहुत सफल होगी, लेकिन हमें अभी दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार करना होगा।’’
19 नवंबर, 2021 को रिलीज़ हो रही यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अलग-अलग पीढि़यों के दो कॉन जोड़े खुद को बेहतर कॉल कपल साबित करने के लिए एक दूसरे





















