सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हाथी की खूब तारीफ करेंगे। इस वीडियो में हाथी ने अपने क्षेत्र से गैंडे को भगाने के लिए जिस टूल का इस्तेमाल किया है, वो काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक गैंडा चरते-चरते हाथियों के क्षेत्र में चला आता है और मजे से चरने लगता है। गैंडे की यह दुस्साहस हाथियों को रास नहीं आई। वह तुरंत गैंडे के पास जाकर वहां से भाग जाने के संकेत देता है, लेकिन गैंडा चरने में इतना मस्त रहता है कि वह हाथी की गीदड़भभकी को एक सिरे से टाल देता है।
यह देख हाथी गैंडे को अपने क्षेत्र से भगाने के लिए दूसरी तकनीक को अपनाता है। इस तकनीक में हाथी पास में पड़े लकड़ी को उठाकर गैंडे को संकेत देता है कि यहां से निकल जाओ, ये मेरा क्षेत्र है। फिर भी गैंडा नहीं भागता है। इसके बाद हाथी सूंड में लकड़ी के डंडे को उठाकर गैंडा को मारने के लिए दौड़ता है। एक पल के लिए गैंडा लड़ने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन दूसरे पल उसे एहसास होता है कि भागने में ही भलाई है। इसके बाद गैंडा वहां से भाग खड़ा होता है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हाथी ने गुस्सैल गैंडे को भगाने के लिए डंडे का सहारा लिया। हाथियां हमेशा दूसरे जानवरों को भगाने के लिए लकड़े के टुकड़ों का सहारा लेते हैं। यहां भी हाथी गैंडे को भगाने के लिए सिग्नल दे रहा है। भाग जाओ, नहीं तो इस टूकड़े से तुम्हारी जमकर पिटाई होगी। यह इशारा काफी है।
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 18 हजार लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 333 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 48 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने हाथी के तकनीक की तारीफ की है।





















