• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

वाणिज्यिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 को लॉन्च किया

वाणिज्यिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 को लॉन्च किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
April 6, 2022
in Gujarat Patrika, बिज़नेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वाणिज्यिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 को लॉन्च किया
ADVERTISEMENT

वाहनों के निर्माण एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी तथा पिनेकल इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी, एका ने आज 9-मीटर की श्रेणी में पूरी तरह इलेक्ट्रिक और शून्य-उत्सर्जन करने वाली बस, एका E9 को लॉन्च किया। E9, एका की बैटरी से संचालित पहली इलेक्ट्रिक बस है। इस वाहन का डिजाइन बेहद सुगठित है, साथ ही मोनोकॉक स्टेनलेस-स्टील चेसिस और पूरी तरह से मिश्रित संरचना की वजह से इसकी पावर और रेंज अधिकतम है। कम्बस्चन इंजन से चलने वाले मौजूदा बसों की तुलना में एका E9 के स्वामित्व की कुल लागत (TCO) काफी कम है, जिसके चलते यह वाहन अपने सभी हितधारकों को स्थायित्व और लाभ कमाने के बेहतर अवसर प्रदान करने का वादा करता है।

इस बस का अनावरण श्री आदित्य ठाकरे, माननीय पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री, महाराष्ट्र सरकार, और डॉ. सुधीर मेहता, अध्यक्ष, एका और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा पुणे अल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव (AFC) में किया गया, जो महाराष्ट्र सरकार की एक पहल है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) द्वारा मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के सहयोग से किया गया।

E9 के लॉन्च के साथ, एका दुनिया भर के शहरों में स्थायी एवं कुशल सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ठोस मंच प्रदान करने के साथ-साथ अपने ग्राहकों को भरोसेमंद एवं लाभदायक तरीके से कारोबार के संचालन में सहायता उपलब्ध कराने के वादे पर कायम है। धीरे-धीरे ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसे देखते हुए एका ने विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, अनुकूलित, और स्वदेशी उत्पाद, यानी E9 उपलब्ध कराया है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बस है। यह उत्पाद बिल्कुल नए मोनोकोक स्टेनलेस स्टील चेसिस के साथ भारत में निर्मित है, जो वाहन के पूरे जीवन काल में जंग से मुक्ति, कम शोर एवं कंपन, बस की सुगठित बनावट एवं बेमिसाल डिज़ाइन और सुरक्षा के साथ-साथ लाभप्रदता, दक्षता, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन पर बल देता है।

एका E9 में ECAS के साथ-साथ आगे और पीछे की तरफ एयर सस्पेंशन लगाए गए हैं। 2500 मिमी की चौड़ाई, 31+D+व्हीलचेयर (व्हीलचेयर रैंप से सुसज्जित) के साथ, यह बस यात्रियों (बैठने + खड़े होने) के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। बस में प्रवेश/निकास द्वार के पायदान को एर्गोनॉमिक तरीके से नीलिंग फीचर्स के साथ डिज़ाइन किया गया है जो सतह से सिर्फ 650 मिमी की ऊंचाई पर लगाए गए हैं। इस तरह बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए बस में प्रवेश करना बेहद आरामदायक और सुलभ हो जाता है। ड्राइवर का कॉकपिट भी अत्याधुनिक एर्गोनॉमिक्स सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें ऑटो-ड्राइव फीचर, टिल्टिंग पावर-असिस्टेड और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग के साथ-साथ सभी चीजों को नियंत्रित करने के लिए एक सेंट्रल कंसोल शामिल हैं, जो ड्राइवर के साथ-साथ यात्रियों को भी आरामदेह सफर का अनुभव प्रदान करते हैं।

एका E9 अब तक का सबसे खूबसूरत तरीके से डिज़ाइन किया गया वाणिज्यिक वाहन है, जिसमें एक स्माइली फ्रंट लेआउट, स्टाइलिश वेवर साइड पैनल तथा मनोरम दृश्यों के लिए बड़े ग्लासेस लगाए गए हैं, जो इस वाहन को तारीफ़ के काबिल और भविष्य के लिए बेहद आकर्षक बना देते हैं। एका E9 में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो 200 KW की अधिकतम पावर तथा 2500 NM का टॉर्क उत्पन्न करता है, तथा वाहन को तुरंत तेज गति प्रदान करने की क्षमता, अधिक हॉर्सपावर, अधिक कर्षण शक्ति, इस उद्योग जगत में सबसे अधिक विश्वसनीयता प्रदान करता है। इसके अलावा, 17% ग्रेडेबिलिटी और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से यह वाहन किसी भी तरह के इलाके की सड़कों पर आराम से दौड़ने में सक्षम है।

इसमें बेहद दमदार ली-आयन बैटरी लगाई गई है जो शहरों में वाहन चलाने के लिए सबसे उपयुक्त है, साथ ही इसका बैटरी सिस्टम बेहद सुरक्षित, टिकाऊ और कुशल है। एका E9 में वाहन की सुविधाओं को एकीकृत करने की रणनीति के साथ आंतरिक स्तर पर डिज़ाइन किए गए व्हीकल कंट्रोल यूनिट सॉफ़्टवेयर भी मौजूद है।

हल्के स्टेनलेस स्टील मोनोकॉक चेसिस की वजह से इस बस की संरचना बेहद मजबूत और अत्यंत टिकाऊ है, साथ ही पारंपरिक बसों के विपरीत इसका मिश्रित बॉडी पैनल जंग-रहित है। एका E9 की इस श्रेणी में सर्वोत्तम सुरक्षा सुविधाओं में EBS के साथ फ्रंट एवं रियर डिस्क ब्रेक, CCS2 प्रोटोकॉल फास्ट चार्जर, 4 कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप बटन, अग्निशामक यंत्र, ऑटोमैटिक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) इत्यादि शामिल हैं। एका E9 को निम्नतम गुरुत्व केंद्र के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो बेहद तेज गति और मोड़ वाले रास्तों पर भी वाहन की स्थिरता सुनिश्चित करता है, तथा भीड़भाड़ एवं घनी आबादी वाले शहरों के यातायात में ड्राइव करना आसान बना देता है।

लॉन्च के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. सुधीर मेहता, अध्यक्ष, एका और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ने कहा, “वाणिज्यिक उपयोग एवं सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, खास तौर पर इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण, भारत में कार्बन के उत्सर्जन को कम करने की रणनीति के लिए बेहद अहम है। आज हमें अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस, एका E9 को लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, ताकि शहरों को अपने शून्य-उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाया जा सके। हमारी बसों को सवारी का सबसे बेहतर अनुभव प्रदान करने, वातावरण की स्वच्छता को बरकरार रखने तथा अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम लाभ दिलाने के लिए डिज़ाइन एवं अनुकूलित किया गया है। नई एका E9 के साथ हम स्वच्छ, कुशल और लाभदायक सार्वजनिक परिवहन के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करते हैं, ताकि इलेक्ट्रोमोबिलिटी में बदलाव के लिए तैयार महत्वपूर्ण बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।”

एका भारत में ऑटोमोटिव सीटिंग, इंटीरियर और स्पेशलिटी व्हीकल का निर्माण करने वाली अग्रणी कंपनी, पिनेकल इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी है, जो भारत सरकार की ऑटो PLI नीति की चैंपियन OEM योजना और EV के लिए कल-पुर्जों के निर्माण की योजना के तहत स्वीकृत एकमात्र वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी है।

एका साझा करने योग्य तकनीकों को विकसित करके वाणिज्यिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन की अवधारणा एवं निर्माण को नए सिरे से आरंभ कर रहा है, ताकि इस श्रेणी में सबसे बेहतर TCO (स्वामित्व की कुल लागत) समाधान तथा एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सके। एका इलेक्ट्रिक वाहनों, फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ईंधन वाहनों की पूरी श्रृंखला का डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति करेगा। आने वाले समय में, ब्रांड में कलपुर्जों की असेंबली एवं निर्माण, EV ट्रैक्शन सिस्टम, EV एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

Related

Tags: business
ADVERTISEMENT
Previous Post

1.5 मिलियन भारतीयों को समावेशी और सस्टेनेबल सामुदायिक विकास देने के लिए सैप इंडिया और अमूल साथ आये

Next Post

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मज़बूत किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मज़बूत किया

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मज़बूत किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.