देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों के लिए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर, पीएनबी परिवार ने एकजुट होकर अपने प्रधान कार्यालय तथा सभी अंचलों और मंडलों में तनाव प्रबंधन, रिलैक्सेशन तकनीकों और श्वास के व्यायाम पर ध्यान केंद्रित करते हुए आज सुबह विभिन्न इंटरैक्टिव योग सत्रों में भाग लेकर योग दिवस मनाया।
चूंकि भारत आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इस वर्ष योग दिवस की थीम, “मानवता के लिए योग” है जो लोगों के भीतर सहानुभूति और एकजुटता का निर्माण करने पर केंद्रित है। इस थीम का चयन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया जो दया, करुणा और एकता के साथ कोविड-19 के प्रकोप का सामना करने के लिए एक साथ आगे आने हेतु सभी देशवासियों को समर्पित है।
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद देते हुए पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा कि “किसी संस्था की सफलता का सीधा संबंध इसके कर्मियों के स्वास्थ्य से होता है जिससे क्षमता, उत्पादकता व एकाग्रता में वृद्धि होती है। योग एक 3000 वर्ष पुरानी पद्धति है जो चेतना के विस्तार, रिलैक्सेशन और फ्लेक्सिबलिटी को बढ़ाने की एक सिद्ध प्रणाली है और यह मस्तिष्क व शरीर को एकाग्र करने में सहायक है। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिपादित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विचार सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तावित किया जिसे 177 अन्य देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।
योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द “युज” से हुई है जिसका अर्थ “एकजुट होना” है। पीएनबी में हम “वन टीम वन ड्रीम” के ध्येय में विश्वास रखते हैं और योग का सार हमारे एकता के दर्शन के साथ मेल खाता है। इसीलिए, अपने कर्मचारियों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति पीएनबी की प्रतिबद्धता के साथ, हम समग्र विकास के लिए इस योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या का दैनिक हिस्सा बनाने के लिए स्वयं से दृढ निश्चय करते हैं।
प्रधान कार्यालय में आयोजित योग सत्र में पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री अतुल कुमार गोयल, कार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबे, मुख्य प्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व बैंक के अन्य स्टाफ सदस्यगण शामिल हुए।
पीएनबी का प्रयास इस वर्ष समाज की समग्र बेहतरी के लिए प्राचीन भारतीय पद्धति का प्रसार कर सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण की आधारशिला रखना है।































