• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

एलजी ने भारत में अपनी 2022 ओएलईडी टीवी लाइनअप के अंदर गेम-शिफ्टिंग तकनीक पेश की

एलजी ने भारत में अपनी 2022 ओएलईडी टीवी लाइनअप के अंदर गेम-शिफ्टिंग तकनीक पेश की

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 29, 2022
in Gujarat Patrika, बिज़नेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
एलजी ने भारत में अपनी 2022 ओएलईडी टीवी लाइनअप के अंदर गेम-शिफ्टिंग तकनीक पेश की
ADVERTISEMENT

भारत के अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज अपने बहुप्रतीक्षित 2022 ओएलईडी टीवी लाइनअप के उपलब्धता की घोषणा की। सीईएस 2022 में, इस ओएलईडी टीवी लाइनअप के अंदर उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी, बेहतर प्रदर्शन और आकर्षक डिजाइन की व्यापक रूप से प्रशंसा की गई, यह नए उत्पाद बेहद शानदार इमर्सिव दृश्यों के साथ अविश्वसनीय सीमलेस एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। 2022 ओएलईडी लाइनअप के अंदर सबसे विस्तृत सीरीज़ पेश की गई है, इसमें 246 सेमी (97) के दुनिया के सबसे बड़े ओएलईडी टीवी1 से लेकर दुनिया का सबसे पहला 106 सेमी (42) का ओएलईडी टीवी शामिल है, जो छोटे कमरे के लिए एकदम सही है और हर गेम खेलने वाले व्यक्ति के लिए आदर्श है क्योंकि गेम खेलते वक्त वह टीवी के करीब रहना चाहता है। इसके अलावा, एलजी अपनी सी2 सीरीज़ में ‘एलडी ओएलईडी इवो’ को भी पेश कर रहा है।

महामारी ने उपभोक्ताओं की टीवी देखने की आदतों को काफी हद तक बदल दिया है। ज्यादातर उपभोक्ता अपने घर से ही उच्च क्वालिटी का कंटेंट देखना चाहते हैं। ओएलईडी प्रौद्योगिकी में अग्रणी, एलजी लगातार बढ़ती उपभोक्ता जरूरतों के हिसाब से तकनीक को और भी उन्नत कर रहा है। ओएलईडी टीवी श्रंखला के अंदर उन्नत तकनीक पेश करने के लिए एलजी वैश्विक रूप से जाना जाता है, एलजी ने दुनिया के पहले ओएलईडी टीवी का अविष्कार किया है, जिसे रोल किया जा सकता है। दुनिया का यह पहला रोल करने योग्य ओएलईडी टीवी, ‘एलजी सिगनेचर आर ओएलईडी’ किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है तथा इसकी उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजाइन को उस जगह की लाइफस्टाइल को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए इंजीनियरिंग की सीमाओं से बाहर निकल कर बनाया गया है।

हक ह्यून किम, डायरेक्टर- होम एंटरटेनमेंट, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा, “इस साल हमने भारतीय बाजार में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं, हमारे उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तकनीकी तथा डिजाइन इन्नोवेशन को साथ में मिला रहे हैं और उपभोक्ताओं को सबसे उच्च क्वालिटी का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे नवीनतम लाइनअप की अनूठी पेशकश सभी उपयोगकर्ताओं को शानदार अनुभव देने के लिए हमारी दृढ़ता को प्रदर्शित करती है। हम अपने उपभोक्ताओं के घरेलू मनोरंजन को उत्कृष्ट बनाने के लिए लगातार नए तरीकों पर विचार कर रहे हैं, और नए इनोवेटिव उत्पाद लाते हुए ‘एलजी’ प्रीमियम टीवी बाजार में वैश्विक लीडर बन चुका है। ओएलईडी टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार उपभोक्ताओं के विभिन्न वर्गों को संबोधित करने के लिए किया गया है और अपनी इस नई लाइन अप के माध्यम से हम ओएलईडी टीवी बाजार में सबसे मजबूत स्थिति में हैं।“

कंपनी की शानदार सेल्फ-लिट् ओएलईडी तकनीक की विशेषता के साथ एलजी 2022 ओएलईडी टीवी, काले रंग को और गहरा करना, अन्य रंगों को अविश्वसनीय रूप से जीवंत करना, और एक सटीक कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, नए मॉडल में शानदार अनुभव के लिए और भी अधिक स्मार्ट विशेषताएं हैं।

एलजी ओएलईडी इवो

2022 ओएलईडी टीवी के इन सभी नई रेंज के अंदर एलजी के नए α (अल्फा) 9, जेनरेशन-5 इंटेलिजेंट प्रोसेसर और अद्वितीय पिक्चर एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है, एलजी की ईवो तकनीक 2022 जी2 सीरीज़ (एलजी ओएलईडी ईवो गैलरी संस्करण) और सी2 सीरीज़ में इस्तेमाल की गई है, जो घरेलू मनोरंजन को अगले स्तर पर पहुंचा देती है। इन दोनों सीरीज़ के मॉडल को उनके उत्कृष्ट ऑल-अराउंड प्रदर्शन के कारण, सीईएस2022 इनोवेशन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। एलजी ओएलईडी ईवो टीवी, वास्तविक जीवंत अनुभव प्रदान करने वाली शानदार छवियों को असाधारण स्पष्टता और विवरण के साथ दिखाती है। स्क्रीन ब्राइटनेस को नई ब्राइटनेस बूस्टर मैक्स टेक्नोलॉजी द्वारा भी बढ़ाया गया है, जो जी2 सीरीज़ को 30%2 और सी2 सीरीज़ को 20%3 ज्यादा ब्राइट बनाता है, जो कि α9 जेनरेशन-5 की बढ़ी हुई प्रोसेसिंग पावर द्वारा सक्षम है।

स्क्रीन साइज़ की अब तक की सबसे विस्तृत रेंज

एलजी की नई लाइनअप अपने उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप 106 सेमी (42) के सबसे छोटे डिस्प्ले से लेकर 246 सेमी (97) के सबसे बड़े ओएलईडी टीवी स्क्रीन तक, उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी एवं विस्तृत रेंज प्रदान करती है। जी2 सीरीज की ओएलईडी टीवी 139 सेमी (55) और 164 सेमी (65) की परिष्कृत गैलरी डिजाइन में उपलब्ध है, जो उपयोगकर्ताओं को टीवी देखने के शानदार अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ टीवी को अपनी दीवार पर लगाने की सुविधा भी देता है जिससे उनका लिविंग स्पेस और भी सुंदर दिखाई देता है। एलजी की सी2 सीरीज़ 2022 लाइनअप के अंदर सबसे अधिक स्क्रीन आकार प्रदान करती है जिसमें से चुनने के लिए कुल छह ओएलईडी टीवी उपलब्ध हैं। चाहे टीवी किसी छोटे कमरे में लगाना हो, या कंसोल और पीसी गेमिंग का आनंद लेने वालों के लिए चाहिए हो, एलजी का ओएलईडी टीवी रेंज सी2 सीरीज़ 106 सेमी (42), 246 सेमी (97), 210 सेमी (83), 195 सेमी (77), 164 सेमी (65), 139 सेमी (65) और 121 सेमी (48) सेमी मॉडलों के साथ उपलब्ध है। इसलिए, उपभोक्ताओं के होम एंटरटेनमेंट स्पेस के आकार से कोई फर्क नहीं पड़ता, एलजी के पास सभी के लिए एक ओएलईडी टीवी है।

एलजी α9 जेनरेशन-5 इंटेलिजेंट प्रोसेसर

एचडी का नया और बेहतर α9 जेनरेशन-5 इंटेलिजेंट प्रोसेसर जी2, सी2, और जेड2 सीरीज मॉडलों में उपलब्ध कराया गया है। α9 जेनरेशन-5 नए डायनेमिक टोन-मैपिंग प्रो एल्गोरिथम के साथ आता है, जो स्क्रीन पर 5,000 से अधिक क्षेत्रों को एक साथ संसाधित करता है, स्क्रीन के प्रत्येक पिक्सेल को ज्यादा ब्राइट बनाता है और एक शानदार छवि बनाने के लिए पिक्चर के ब्राइट तथा डार्क हिस्सों को समायोजित करता है। एआई साउंड प्रो फीचर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ साउंड प्रो फीचर) के माध्यम से ऑडियो गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रोसेसर के साथ रखा गया है, α9 जेनरेशन-5 एआई प्रोसेसर आपके ओएलईडी टीवी को 2-चैनल ऑडियो को वर्चुअल 7.1.2 ध्वनि में अप-मिक्स करने की अनुमति देगा जिससे आप ध्वनि का आनंद चारों तरफ से ले सकते हैं, यानी ऊपर से, सामने से, आपके साइड से तथा पीछे से भी क्रिस्टल क्लियर ध्वनि का आनंद उठाएं। 2022 ओएलईडी टीवी लाइन-अप के अंदर बी2 तथा ए2 सीरीज भी आती हैं। बी2 ओएलईडी टीवी सीरीज़ दो स्क्रीन आकारों 164 सेमी (65) – 139 सेमी (55) में आती है तथा ए2 ओएलईडी टीवी सीरीज़ तीन स्क्रीन आकारों 164सेमी (65), 139सेमी (55), 121सेमी (48) में आती है। यह दोनों सीरीज कंपनी की सेल्फ-लिट् तकनीक द्वारा संचालित हैं और α7 जेनरेशन-5 प्रोसेसर के साथ डायनेमिक टोन-मैपिंग, एआई साउंड प्रो और वर्चुअल 5.1.2 सराउंड साउंड के साथ आते हैं।

उन्नत यूएक्स

एलजी के 2022 ओएलईडी टीवी वेबओएस 22 के साथ आते हैं, जो एलजी के इनोवेटिव स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म का नवीनतम संस्करण है। वेबओएस 22 कई नए पर्सनलाइज्ड विकल्प प्रदान करता है, जिसमें कस्टमाइजेबल उपयोगकर्ता प्रोफाइल शामिल हैं, जिसके द्वारा घर का प्रत्येक सदस्य अपने पसंद के ऐप तथा कंटेंट को अपने हिसाब से देख सकता है। इसके अलावा, वेबओएस 22 रूम टू रूम शेयर* जैसी सुविधा के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने घरों में एक टीवी से दूसरे टीवी पर वाई-फाई के माध्यम से अपनी पसंदीदा सामग्री को मिरर करने में सक्षम बनाता है और यह ऑलवेज रेडी* क्षमता द्वारा समर्थित है, यानी टीवी बंद होने पर एलजी टीवी एक मीडिया डिस्प्ले में बदल जाता है तथा लाइफस्टाइल एवं व्यक्तिगत सामग्री को प्रदर्शित करता है (केवल 2022 मॉडल जेड2, जी2 और सी2 पर लागू)

बेहद शानदार पिक्चर क्वालिटी

एलजी ओएलईडी टीवी अपने उपभोक्ताओं के ऑडियो-विजुअल अनुभव को समृद्ध करने के लिए स्टैंडर्ड पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इस वर्ष के लाइनअप में उपयोग किए गए पैनल को 100 प्रतिशत कलर फिडेलिटी4 और 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम5 प्रदान करने के लिए इंटरटेक द्वारा प्रमाणित किया गया है – यह दर्शाता है कि 2022 एलजी ओएलईडी टीवी, रंग को सटीकता से जीवंत करते हैं और सबसे बेहतर टोन एवं ह्यू प्रदान करते हैं चाहे ऑनस्क्रीन ब्राइटनेस का स्तर कोई भी हो। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह नई रेंज उपभोक्ताओं को टीवी देखने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी स्मार्ट सुविधाओं से लैस है, इस लाइन-अप में जेड2 सीरीज़ में 8K ओएलईडी टीवी शामिल है जो 33 मिलियन पिक्सेल प्रदर्शित करने में सक्षम है और एक गहरा इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है।

डॉल्बी विजन आईक्यू और डॉल्बी एटमॉस

एलजी के नवीनतम ओएलईडी पहले ऐसे टीवी6 हैं जिन्होंने डॉल्बी विजन आईक्यू को सटीक विवरण के साथ अपनाया है। यह नई तकनीक डॉल्बी विजन कंटेंट के माध्यम से उपभोक्ताओं को कई अन्य सुविधाएं प्रदान करती है, जैसे कि नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार और अन्य कई ओटीटी मीडिया जो डॉल्बी के साथ आते हैं। डॉल्बी विजन आईक्यू तथा डॉल्बी एटमॉस के द्वारा उपयोगकर्ता के होम एंटरटेनमेंट स्पेस को सिनेमा के अनुभव में बदल दिया जाता है। इसके अलावा, यह प्रौद्योगिकी एक शानदार विज़ुअल अनुभव प्रदान करने के लिए एलजी के α9 जेनरेशन-5 प्रोसेसर की बढ़ी हुई शक्ति का लाभ उठाती है। एक बेहद शानदार इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए, एलजी के नए ओएलईडी टीवी अपने स्पीकर सिस्टम के माध्यम से डॉल्बी एटमॉस® सराउंड साउंड प्रदान करते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अपने घर में ही सिनेमा का अनुभव मिलता है।

गेमिंग के लिए अनुकूलित

ऐसे उपभोक्ता जो गेमिंग के प्रति उत्साहित रहते हैं, एलजी ओएलईडी पर मौजूद गेम ऑप्टिमाइजर मेनू की सराहना करेंगे जिसके अंदर उपयोगकर्ता विशेष गेमिंग सुविधाओं और प्रीसेट के बीच जल्दी से चयन या स्विच कर सकते हैं। एलजी ओएलईडी टीवी एनवीडिआ द्वारा जी-सिंक कंपैटिबिलिटी प्राप्त करने वाला पहला टीवी था और तब से इसमें अग्रणी है। यह फीचर गेमर्स को, सपोर्टिंग गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ वीआरआर का उपयोग करने की अनुमति देगा ताकि आंखों में पानी आने की समस्या से बचते हुए उपयोगकर्ता गेमिंग का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकें। एलजी ने विभिन्न गेम शैलियों के लिए डिस्प्ले प्रीसेट में स्पोर्ट्स मोड जोड़ दिया है जो कि 2022 का एक नया फीचर है जिसमें पहले से उपलब्ध फर्स्ट-पर्सन शूटर, रोल-प्लेइंग तथा रियल टाइम स्ट्रेटजी जैसे विकल्प शामिल हैं। हमारे ग्राहकों ने एक चिंता व्यक्त की थी, कि जब भी वह अंधेरे कमरे में गेम खेलते हैं तो एलजी ओएलईडी और ज्यादा ब्राइट लगने लगते हैं जिस कारण से लंबे गेमिंग सत्रों में आंखों पर थकान महसूस होती है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए, 2022 एलजी टीवी में डार्क रूम मोड शामिल किया गया है, जोकि सक्रिय होने पर गेम की हाइलाइट्स और पिक्चर क्वालिटी को बनाए रखते हुए पिक्चर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा।

मूल्य

ओएलईडी टीवी की कीमत 89990 रुपये से शुरू होती है और रोल करने योग्य ओएलईडी टीवी की कीमत 7500000 रुपये है।

दावाखंडनः

दावा विभिन्न थर्ड पार्टी स्रोतों द्वारा समर्थित है:

LG’s New 97-Incher Is The Largest OLED TV Screen Ever Made

ओलेड इवो सीरीज़ को छोड़कर, पारंपरिक एलजी ओलेड टीवी की पूर्ण व्हाईट स्क्रीन को मापते हुए 30 प्रतिशत।

ओलेड इवो सीरीज़ को छोड़कर, पारंपरिक एलजी ओलेड टीवी की पूर्ण व्हाईट स्क्रीन को मापते हुए 20 प्रतिशत।

एलजी ओलेड पैनल 125 कलर पैटर्न्स के साथ सीआईई डीई 2000 में मापते वक्त 100 प्रतिशत कलर फाईडलिटी के लिए इंटरटेक द्वारा सर्टिफाईड है।

डिस्प्ले कलर गेमट वॉल्यूम (सीजीवी) डीसीआई-पी3 कलर स्पेस के सीजीवी के तुल्य या उससे ज्यादा है, जिसका सत्यापन इंटरटेक ने स्वतंत्र रूप से किया है।

आईडीएमएस 1.1 के अनुसार इंटरटेक द्वारा सर्टिफाईड, एलजी के ओलेड टीवी, जिनमें टीवी की संपूर्ण लुमिनस श्रृंखला शामिल है, 3डी कलर स्पेस में डीसीआई-पी3 स्पेक्ट्रम को 100 प्रतिशत अभिव्यक्त कर सकते हैं (cl. 5.32)

एलजी इस लेटेस्ट डॉल्बी इमेजिंग एडवांसमेंट, प्रेसिज़न डिटेल के साथ डॉल्बी विज़न आईक्यू, जो आगामी एलजी 2022 टीवी में इस साल रिलीज़ किया जाएगा, को सपोर्ट करने वाला पहला टीवी निर्माता है – जॉन कूलिंग, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, एंटरटेनमेंट, डॉल्बी लैबोरेटरीज़, द स्टेज, सीईएस 2022।

Related

Tags: businesselectronics
ADVERTISEMENT
Previous Post

” तख़्त का ताज़ “

Next Post

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.