• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में ‘फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 27, 2022
in Gujarat Patrika, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में ‘फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में ‘फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा। फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्‍ट क्षण की तैयारी कर रहा है जिस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

वित्तीय परिव्यय:

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में बिजली, ऊर्जा एवं केबल बिछाने, स्टेडियम और प्रशिक्षण स्‍थलों की ब्रांडिंग, इत्‍यादि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता के वित्तीय परिव्यय की पूर्ति ‘राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को सहायता योजना’ के लिए बजटीय आवंटन से की जाएगी।

योजना के उद्देश्य:

• फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 में देश में महिला फुटबॉल को मजबूत बनाने की असीम क्षमता है।

• फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्‍ट क्षण की तैयारी कर रहा है जिस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इससे जुड़ी एक सकारात्मक विरासत को पीछे छोड़ने के लिए निम्नलिखित उद्देश्यों पर विचार किया गया है:

• फुटबॉल के नेतृत्व और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना।

• भारत में अधिक से अधिक बालिकाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना।

• छोटी उम्र से ही समान खेल की अवधारणा को सामान्य बनाकर महिला-पुरुष समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना।

• भारत में महिलाओं के लिए फुटबॉल मानकों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करना।

• महिलाओं के खेल का व्यावसायिक महत्व बढ़ाना।

औचित्य:

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा। यह अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और इसके साथ ही भारत में फुटबॉल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा। इस आयोजन से न केवल भारतीय बालिकाओं के बीच पसंदीदा खेल के रूप में फुटबॉल को काफी बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह एक चिरस्थायी विरासत भी अपने पीछे छोड़ जाएगा जो देश में बालिकाओं एवं महिलाओं को फुटबॉल और सामान्य रूप से विभिन्‍न खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

पृष्ठभूमि:

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 17 साल से कम उम्र या इस आयु तक की महिला खिलाड़ियों के लिए फीफा द्वारा आयोजित विश्व चैंपियनशिप है। यह आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और यह परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किया गया था। स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 इस टूर्नामेंट का 7वां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी। एआईएफएफ ने इस प्रतियोगिता के मैचों को 3 स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है; (ए) भुवनेश्वर; (बी) नवी मुंबई और (सी) गोवा। भारत ने 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2017 तक देश में नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे 6 अलग-अलग स्थानों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।

Related

Tags: Sports
ADVERTISEMENT
Previous Post

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध असमिया लेखक श्री अतुलानंद गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं की संतृप्ति के लिए कुल 26,316 करोड़ रुपये की लागत वाली एक परियोजना को मंजूरी दी

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं की संतृप्ति के लिए कुल 26,316 करोड़ रुपये की लागत वाली एक परियोजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं की संतृप्ति के लिए कुल 26,316 करोड़ रुपये की लागत वाली एक परियोजना को मंजूरी दी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.