• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए 19 जुलाई को खुला

दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए 19 जुलाई को खुला

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 19, 2022
in Gujarat Patrika, विशेष, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए 19 जुलाई को खुला
ADVERTISEMENT

दुनिया भर में सबसे ज्यादा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाली कंपनियों में से एक मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ने आज भारतीय बाजार में दोबारा अपनी एंट्री की घोषणा की। कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में एक नई जगह पर मैडम तुसाद संग्रहालय खोलने की घोषणा की है। भारत में मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला गया है। इस जगह मेहमानों को कुछ नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। यह डिस्प्ले पूरी तरह दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाएंगे और उन्हें एक अलग अनुभव कराएंगे। इसके साथ उन्हें अपने फेवरेट सिलेब्रिटी और रोल मॉडल के बारे में जानने का भी मौका मिल सकेगा।

भारत को अपने समृद्ध् सांस्कृतिक इतिहास, बॉलीवुड के चमकते सितारों और मनोरंजन के क्षेत्र में विविधता के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन जगह है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैडम तुसाद के लिए इस नए संग्रहालय में अलग-अलग क्षेत्रों, इतिहास, खेलकूद, संगीत, फिल्म और टीवी आदि क्षेत्रों के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय 50 हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं। मोम के इस पुतले को 20 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने तैयार किया है, जिन्होंने इन पुतलों में अलग तरह का नया जादू जगाने के लिए एक साथ मिलकर 3-6 महीने तक काम किया है। इस जगह के आकर्षण और मैडम तुसाद संग्रहालय ने काफी लंबे समय से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह यहां आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को कभी न भूलने वाला सितारों से जड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगी।

16 हजार वर्गफीट से ज्यादा जगह में फैले इस म्यूजियम में अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय शसिख्यतों के पुतले लगे हैं। यह म्यूजियम 19 जुलाई 2022 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने वाले मेहमानों को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शख्सियतों के मोम के पुतलों को देखने का मौका मिलेगा, जिससें मौजूदा और दिवगंत दोनों हस्तियां शामिल होंगी। इस वैक्स म्यूजियम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानी जैसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस , मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, विराट कोहली, बॉलीवुड की शख्सियतों, शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और मधुबाला के पुतलों के साथ मशहूर सिंगर्स आशा भोंसले और सोनू निगम के पुतले देखने को मिलेंगे। छोटे बच्चों को यहां अपने मनपसंद कार्टून कैरेक्टर से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें मोटू-पतलू भी शामिल है।

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महा प्रबंधक और निदेशक श्री अंशुल जैन ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दुनिया का सबसे मशहूर वैक्स म्यूजियम, मैडम तुसाद संग्रहालय अब भारत में खोला जा रहा हैं। अब भारत में मैडम तुसाद संग्रहालय एक नई और रोमांचक जगह, नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खुला है। ये मोम के आकर्षक पुतले भारतीय उपभोक्ताओं को जानी मानी हस्तियों और शख्सियतों को एक अनोखे अंदाज में देखने का अवसर प्रदान करेंगे। असल में मुझे पूरी उम्मीद है कि इन पुतलों को देखने के लिए न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर, बल्कि पूरे देश से लोग आएंगे। हमने भारतीय सुपरस्टार्स पर ज्यादा फोकस किया है। हमने पता है कि भारतीय लोग और मेहमान उन हस्तियों के पुतले यहां देखकर बहुत खुश होंगे, जिन्होने कई तरीकों से उनकी जिंदगी पर असर डाला है। मैडम तुसाद म्यूजियम यहां आने वाले हरेक मेहमान के लिए उनकी विजिट को शानदार, जादुई और अनोखा बना देगा, जिसे वह आने वाले कई सालों तक याद रखेगे।”

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ग्रुप में मिडवे एशिया पैसिफिक के डिविजनल डायरेक्टर श्री रॉब स्मिथ ने कहा, “हम काफी खुश हैं क्‍योंकि हम सभी मेहमानों के चेहरे पर आने वाली मुस्कान और उत्साह को देखने के लिए बहुत बेताब हैं। यहां आने वाले लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में मशहूर हुए कई भारतीय और इंटरनेशनल सुपरस्टार्स से मिलने का मौका मिलेगा। लोगों के पसंदीदा मैडम तुसाद संग्रहालय में लोगों का स्वागत करना हमारे लिए एक अनोखा अनुभव होगा। इसके अलावा हम अपने मेहमानों को उनका सबसे पसंदीदा आकर्षण एक नए अवतार और नई लोकेशन, डीएलएफ, मॉल ऑफ इंडिया में प्रदान करने के प्रति काफी उत्साहित हैं।”

डीएलएफ रिटेल लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक मिस पुष्पा बेक्टर ने कहा, “मैडम तुसाद संग्राहलय का भारत में खुलने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। हम इस मॉल को खोलने में उनकी पसंद के पार्टनर बनकर काफी खुश हैं। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में मनोरंजन हमारे प्रमुख आकर्षणों में से एक लगातार बना हुआ है। इस नई लॉन्चिंग से हम अपने सभी आयुवर्ग के दर्शकों को पूरी तरह नया और अनोखा अनुभव प्रदान करेंगे। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया भारत में कुछ प्रमुख रिटेल ब्रैंड्स का हब है। हम यहां अपने ग्राहकों को अपनी नई पेशकशों का शानदार मिश्रण उपलब्ध कराना जारी रखेंगे।”

डीएलएफ शॉपिंग मॉल में एसवीपी और हेड ऑफ मॉल ऑपरेशंस श्री मनीष मेहरोत्रा ने कहा, “डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया हमेशा से यहां आने वाले मेहमानों को बेमिसाल अनुभव कराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर डटा रहा है। ये अलग रिटेल ब्रांड्स के कैटलॉग का हब है। इस मॉल का विकास मेहमानों और उपभोक्ताओं की नई-नई और उभरती हुई जरूरतों को देखते हुए किया गया है। हम मैडम तुसाद के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। इससे हमारा लक्ष्य मॉल में आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन प्रदान करना है। इसके लिए हम अपना दायरा और सीमाओं को बढ़ा रहे हैं। हमारे मेहमानों को अब अपनी पसंदीदा शख्सियत को करीब और व्यक्तिगत रूप से देखने का अवसर मिलेगा। इससे वह ऐसा रोमांच महसूस कर पाएंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। हम अपने मेहमानों और उपभोक्ताओ को तरह तरह के अनोखे तरीकों और रोमांचक फॉर्मेट से लुभाने के लिए तैयार हैं, जिससे वह इस मॉल में दोबारा लौट कर आएं।“

उद्घाटन के दिन से डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के चौथे फ्लोर पर मैडम तुसाद संग्रहालय के काउंटर पर पहुंचकर आप यहां के टिकट खरीद सकेंगे। मैडम तुसाद संग्रहालय के टिकट वयस्कों के लिए 960 रुपये और बच्चों के लिए 760 रुपये में उपलब्ध हैं। इसमें मेहमानों को यह सुविधा मिलेगी कि जिस दिन का टिकट उन्होंने बुक किया है, उस दिन कभी भी, किसी के समय वह यहां जा सकते हैं।

Related

Tags: indiaMadame Tussauds India
ADVERTISEMENT
Previous Post

नई दिल्ली में एनआईआईओ संगोष्ठी ‘स्वावलंबन’ में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Next Post

रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.