प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचली बहनों को सुब्रमण्य भारती द्वारा रचित तमिल देशभक्ति गीत गाते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“मैं यह देखकर प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। तमिल में गाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आगे बढ़ाने के लिए अरुणाचल प्रदेश की हमारी युवा शक्ति के इन चमकते सितारों का अभिनन्दन।”






























