• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने इस साल बांधा पक्का ‘रक्षा बंधन’

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने इस साल बांधा पक्का 'रक्षा बंधन'

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
August 14, 2022
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने इस साल बांधा पक्का ‘रक्षा बंधन’
ADVERTISEMENT

भाई-बहन आपस में लड़ते हैं, एक दूसरे को चिढ़ाते हैं, शरारतें करते हैं और एक दूसरे से खींचतान में जुटे रहते हैं, लेकिन वो चुंबक की तरह होते हैं, जो एक दूसरे से अलग भी नहीं रह सकते! और रक्षा बंधन भाई-बहन के इसी खूबसूरत और प्यारे रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। इस त्यौहार को बड़ी धूम-धाम से मनाते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने अपना उत्साह ज़ाहिर किया। उन्होंने अपने-अपने भाई-बहनों के साथ अपनी कुछ खास यादें साझा कीं और इस साल के अपने रक्षाबंधन के प्लान के बारे में भी बताया।

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नंदिनी कपूर की भूमिका निभाने वाली शुभवी चोकसी कहती हैं, “राखी एक ऐसा अवसर रहा है, जब पूरा परिवार एक साथ आता है और इसे सेलिब्रेट करता है। मेरा छोटा भाई शुभेंद्र और उसका बेस्ट फ्रेंड आनंद (जो एक दूसरी मां से जन्मा है लेकिन मेरा भाई है) लंच के लिए घर आते हैं और फिर मैं उन्हें राखी बांधती हूं। बचपन में मैं हमेशा शुभेंद्र से लड़ती थी, और वो इतना प्यारा भाई है कि वो बस मुस्कुराता रहता था। मैं हमेशा उसकी थाली से खाती थी और उसके हिस्से की मिठाइयां ले लेती थी। मैं जब भी पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे अपनी शरारतों पर बहुत हंसी आती है। सच कहूं तो जैसे-जैसे साल बीतते हैं, उत्सव तो वही रहता है, लेकिन एक बहन के रूप में उसके साथ मेरा बंधन और इस त्यौहार का महत्व और भी गहरा हो गया है। मेरे शेड्यूल और उसके लगातार यात्रा करने के कारण अक्सर मैं और मेरा भाई मिल नहीं पाते हैं, लेकिन मुझे पता है कि जब भी मुझे एक ईमानदार राय या सहारे की जरूरत होगी, तो वो हमेशा मेरे लिए होगा। वो न सिर्फ मेरा भाई है बल्कि अक्सर पिता समान भी हो जाता है। हम अपनी ज़िंदगी में कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हम इस शुभ दिन को एक साथ जरूर बिताते हैं।”

‘अपनापन… बदलते रिश्तों का बंधन’ में पल्लवी का किरदार निभाने वालीं राजश्री ठाकुर कहती हैं, ”हर साल मैं अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन मनाती हूं। मेरा दो भाइयों के साथ एक संयुक्त परिवार है – एक मेरा चचेरा भाई है और एक मेरा सगा भाई है। बचपन से ही इस अवसर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। हम सभी मेरे बड़े भाई के घर पर इकट्ठा होते हैं और हमारे यहां नारली भात बनाने और खाने का रिवाज़ है क्योंकि यह नारली पूर्णिमा का भी मौका होता है। हर साल मैं सबके लिए चावल और नारियल से बना यह स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हूं। यह एक खास त्यौहार होता है और हम सभी इसे बहुत अच्छे ढंग से मनाते हैं। इस साल भी मुझे बेसब्री से इसका इंतज़ार है।”

‘अपनापन… बदलते रिश्तों का बंधन’ में बरखा की भूमिका निभा रहीं श्रद्धा त्रिपाठी कहती हैं, “रक्षाबंधन उस प्यारे रिश्ते को दर्शाता है जो भाई-बहन के बीच होता है। वे आपस में कामरेड, अपराध में भागीदार और एक दूसरे के सबसे खास विश्वस्त होते हैं। एक बहन और उसके भाई के बीच यह दोस्ती दो दिलों के बीच इंद्रधनुष जैसी होती है, जिनमें सात रंग होते हैं – भावनाएं, प्यार, देखभाल, सम्मान, खुशी, राज़ और उमंग। मेरे और मेरे भाई के बीच भी वैसा ही रिश्ता है। हम यकीनन लड़ते हैं, लेकिन हम दो-तीन दिनों में फिर एक हो जाते हैं। जब रक्षाबंधन आता है, तो हम अपने बहुत आनंद लेते हैं! मुझे लगता है कि भाइयों के साथ यह बहुत मज़ेदार हो जाता है, वे आपको ज़िंदगी के बारे पर एक ऐसा नज़रिया देते हैं, जो शायद आप नहीं जानते थे। साथ ही, वे सबसे अच्छे रक्षक हैं! चूंकि मेरा भाई विदेश में रहता है, तो मैं उसके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई। लेकिन मैं आजकल उसे थोड़ा कम मिस करती हूं क्योंकि मुझे एक नया परिवार मिल गया है, जिसमें मेरे दो ऑनस्क्रीन भाई हैं, खासकर अनमोल जो मेरे भाई की तरह हैं। हम लड़ते हैं, हंसते हैं और एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। गौतम और अनमोल के रूप में दो नए भाइयों का मिलना बहुत अच्छा है।”

सुपरस्टार सिंगर 2 के कंटेस्टेंट और नन्हें शेफ बनने की राह में अग्रसर प्रत्यूष आनंद ने कहा, “मुझे सायली दीदी जैसा कैप्टन देने के लिए मैं इस शो को धन्यवाद देता हूं। जिस दिन से मैंने इस मंच पर कदम रखा है, सायली दीदी मेरे साथ हैं और उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। वो हमेशा मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर और गाइड रही हैं। मैं वाकई उनका आभारी हूं। हम अक्सर साथ खाते हैं, म्यूज़िक सुनते हैं, प्रैक्टिस करते हैं और एक साथ वक्त बिताते हैं। वो मेरी प्रेरणा हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा उनका ख्याल रखने का वादा करता हूं। जिस तरह से उन्होंने मेरा ख्याल रखा, उसी तरह मैं भी अपनी सायली दीदी की रक्षा करना चाहता हूं। हैप्पी रक्षा बंधन!”

Related

Tags: EntertainmentRaksha Bandhan
ADVERTISEMENT
Previous Post

कलर्स के सितारों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के बयान

Next Post

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का आयोजन किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का आयोजन किया

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का आयोजन किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.