‘फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्युजिकाना है!’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रतिष्ठित सिगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल अपने 13 सीजन 13 के साथ लौट रहा है! इस शो ने देश को कई यादगार आवाजें दी हैं और एक बार फिर सीजन के #Davedaar की तलाश में लौट रहा और परिवारों को साथ ला रहा है। इस सीजन का प्रीमियर जल्द ही होगा और अल्टिमेट तिकड़ी- नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आएंगे!
जजों ने अपने उत्साह को शेयर करते हुए इस पर कमेंट किया। इंडियन आइडल की जज और भारतीय प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा, “एक प्रतियोगी होने से लेकर आज इंडियन आइडल को जज करने तक, मेरी यात्रा वास्तव में बेहतरीन रही है। इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जो योग्य प्रतिभाओं को पहचानता है और उन्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर देता है। इंडियन आइडल 13 जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है। इसमें भारतभर से चुनी हुई प्रतिभाओं के साथ म्युजिकाना वापसी हो रह है। मैं भारत के अगले दावेदार की खोज को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
हिमेश रेशमिया ने कहा, “इंडियन आइडल की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। यह मंच उन सभी के लिए एक वरदान रहा है, जिनके पास असाधारण सिंगिंग टैलेंट है। इंडियन आइडल 13 के साथ हम शो की शानदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। सीजन 13 का स्तर और ऊपर जाएगा और हम इसके लिए देशभर से कुछ छिपे हुए रत्नों को लेकर आए हैं। हमने इस मंच पर सपनों को हकीकत में बदलते देखा है और नए सीजन से भी हमें काफी उम्मीदें हैं जो हमें देश के नए दावेदार देंगे।”

भारतीय गायक विशाल ददलानी ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा कि, “इंडियन आइडल” मेरे लिए एक इमोशन है। इस शो के हर सीजन में और बेहतर टैलेंट सामने आया है! फिर भी इस सीजन में मैं वास्तव में आइडल के खिताब के लिए देश के अगले दावेदारों को खोजने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत अच्छा है कि हमें अपने देश के दूर-दराज के हिस्सों की प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलता है। हमारे पास गायकों का एक अविश्वसनीय पूल है जो टेलीविजन पर सबसे प्रतिष्ठित टाइटल इंडियन आइडल के लिए अगला दावेदार बनने की होड़ में है।
इंडियन आइडल सीजन -13 जल्द ही आ रहा है सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर































