• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

यूएसएआईडी और युनिसेफ पेश करते हैं दूर से नमस्ते, नई टेलीविज़न सीरीज़ जो महामारी के बाद की दुनिया में सेहतमंद व्यवहार को देगी बढ़ावा

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
September 23, 2022
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूएसएआईडी और युनिसेफ पेश करते हैं दूर से नमस्ते, नई टेलीविज़न सीरीज़ जो महामारी के बाद की दुनिया में सेहतमंद व्यवहार को देगी बढ़ावा
ADVERTISEMENT

आज यूएस एजेन्सी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेन्ट (यूएसएआईडी) और युनिसेफ ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन और यूट्यूब सीरीज़ दूर से नमस्ते का औपचारिक लॉन्च किया।

दूर से नमस्ते, एक काल्पनिक हिंदी सीरीज़ है जिसे मनोरंजक-शैक्षणिक फोर्मेट में तैयार किया गया है। यह सीरीज़ महामारी के बाद की दुनिया में चुनौतियों पर रोशनी डालती है और सेहतमंद व्यवहार को बढ़ावा देती है। कोविड-19 वैक्सीन को बढ़ावा देने तथा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार जारी रखने का संदेश देने वाली इस सीरीज़ में बच्चों एवं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए हैं। साथ ही यह सीरीज़ बच्चों को भी सेहतमंद व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करती है जो महामारी के बाद फिर से स्कूल लौट रहे हैं।

अपर सचिव एवं मिशन डायरेक्टर (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), मिस रोली सिंह एवं संयुक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मिस नीरजा शेखर उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे। मिस सिंह ने कोविड-19 महामारी के बारे में बात करते हुए महामारी के बाद की दुनिया में जीवन के नए तरीके पर रोशनी डाली। मिस शेखर ने स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मास मीडिया एवं संचार की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए।

शैक्षणिक-मनोरंजक सीरीज़ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मिस वीना रेड्डी, मिशन डायरेक्टर, यूएसएआईडी इंडिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 की कोई सीमा नहीं है और जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूएसएआईडी के लिए गर्व की बात है कि इसे दूर से नमस्ते को समर्थन देने का मौका मिला है जो न्यू नॉर्मल के दौर में नई चुनौतियों एवं अच्छी सेहत के तरीकों पर रोशनी डालती है।’’

व्यवहार में बदलाव के लिए मास मीडिया के महत्व पर रोशनी डालते हुए श्री अर्जन डे वाग्ट, युनिसेफ इंडिया के डिप्टी-रिप्रेज़ेन्टेटिव ने कहा, ‘‘भारत में वैज्ञानिक अध्ययनों से साफ हो गया है कि टेलीविज़न लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महामारी के दौरान हमने इसकी क्षमता को देखा है। मुझे खुशी है कि दूर से नमस्ते के लॉन्च के लिए मुझे आपके साथ जुड़ने का मौका मिला है, जो निश्चित रूप से मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को जागरुक भी बनाएगी। उन्हें बताएगी कि किस तरह बच्चों को मनौवैज्ञानिक सहयोग दिया जा सकता है, युवाओं को मानसिक रोगों से बचाया जा सकता है और महामारी के बाद फिर से स्कूल लौट रहे बच्चों को कैसे सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है।’’

दूरदर्शन की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए श्री मयंक अग्रवाल, सीईओ, प्रसार भारती एवं डीजी दूरदर्शन ने कहा, ‘‘दूर से नमस्ते आज के दौर का प्रासंगिक शो है। भारत के सार्वजनिक प्रसारक के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के शो बड़ी संख्या में आम लोगों तक पहुंचें। युनिसेफ के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हम सार्वजनिक कल्याण के लिए एक साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

कार्यक्रम के दौरान थिएटर फिल्म दूर से नमस्ते की स्क्रीनिंग की गई। इसकी कहानी ने दर्शकों को वैक्सीन लगवाने और कोविड अनुकूल व्यवहार जारी रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभिनेताओं अंकित रायज़ादा, डॉली चावला और अतुल पारचुरे ने एक पैनल चर्चा में भी हिस्सा लिया, जिसका संचालन क्रिएटिव टीम से मानव रथ और मनीष सिंह ने किया था

सीरीज़ का प्रोडक्शन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं पद्मश्री नील माधव पांडा के प्रोडक्शन हाउस एल्लेआनोरा इमेजेज़ प्रा. लिमिटेड द्वारा किया गया है।

एड्युटेनमेन्ट सीरीज़ दूर से नमस्ते का प्रसारण 14 अगस्त 2022 से डीडी नेशनल पर प्राइम टाईम स्लॉट में किया जा रहा है। शो का प्रसारण हर रविवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच जोता है और शनिवार शाम 6-7 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट होता है। शो दूर से नमस्ते यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है।

Related

Tags: indiaInternationalMedical
ADVERTISEMENT
Previous Post

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की गई

Next Post

प्रधानमंत्री ने असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की

प्रधानमंत्री ने असमिया शब्दकोश 'हेमकोश' के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.